Go To Mantra

स पु॑ना॒नो म॒दिन्त॑म॒: सोम॑श्च॒मूषु॑ सीदति । प॒शौ न रेत॑ आ॒दध॒त्पति॑र्वचस्यते धि॒यः ॥

English Transliteration

sa punāno madintamaḥ somaś camūṣu sīdati | paśau na reta ādadhat patir vacasyate dhiyaḥ ||

Pad Path

सः । पु॒ना॒नः । म॒दिन्ऽत॑मः । सोमः॑ । च॒मूषु॑ । सी॒द॒ति॒ । प॒शौ । न । रेतः॑ । आ॒ऽदधत् । पतिः॑ । व॒च॒स्य॒ते॒ । धि॒यः ॥ ९.९९.६

Rigveda » Mandal:9» Sukta:99» Mantra:6 | Ashtak:7» Adhyay:4» Varga:26» Mantra:1 | Mandal:9» Anuvak:6» Mantra:6


Reads 457 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (सः) पूर्वोक्त परमात्मा (पुनानः) सबको पवित्र करनेवाला है (मदिन्तमः) आनन्दस्वरूप है, (सोमः) सर्वोत्पादक है, (चमूषु) सब प्रकार के सैनिक बलों में (सीदति) स्थिर है, (पशौ, न) द्रव्य के समान (रेतः) “रेत इति जलनामसु पठितम्” नि. प्रकृति की सूक्ष्मावस्था को (आदधत्) धारण करता है, (धियः, पतिः) वह कर्माध्यक्ष (वचस्यते) उपासना किया जाता है ॥६॥
Connotation: - आनन्दप्रद, विजयादिप्रदाता और प्रलयादिकर्त्ता केवल परमात्मा ही है, इससे वही उपास्य है ॥६॥
Reads 457 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

उल्लास शक्ति व बुद्धि

Word-Meaning: - (सः) = वह (सोमः) = सोम (पुनानः) = पवित्र करता हुआ (मदिन्तमः) = अतिशयेन आनन्द को देनेवाला होता हुआ (चमूषु सीदति) = शरीर रूप पात्रों में स्थित होता है। शरीर में स्थित होता हुआ यह पवित्रता व उल्लास का जनक होता है। (पशौ न) = जैसे पशुओं में उसी प्रकार रेतः (आदधत्) = शक्ति का आधान करता हुआ यह सोम (धियः पतिः) = बुद्धि का रक्षक (वचस्यते) = कहा जाता है। यह सोम रक्षित हुआ हुआ पशुओं के समान हमें सबल बनाता है, तो साथ ही हमारी बुद्धियों का रक्षक होता है।
Connotation: - भावार्थ- शरीर में सुरक्षित हुआ हुआ सोम 'उल्लास शक्ति व बुद्धि' का जनक है।
Reads 457 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (सः) स परमात्मा (पुनानः) सर्वस्य पावयितास्ति (मदिन्तमः) आनन्दस्वरूपश्च (सोमः) सर्वोत्पादकः (चमूषु) अखिलबलेषु सैनिकेषु (सीदति) तिष्ठति (पशौ, न) द्रव्यवत् (रेतः) प्रकृतेः सूक्ष्मावस्थां (आदधत्) दधाति (धियः, पतिः) स कर्माध्यक्षः (वचस्यते) उपास्यते जनैः ॥६॥
Reads 457 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - That Soma, pure and purifying, most ecstatic and exhilarating, abides in all forms of yajnic existence and, holding the cosmic seed and impregnating Nature as a living organism, is worshipped as the father and sustainer of all thoughts of living beings.