Viewed 407 times
गाव॒ उपा॑वताव॒तं म॒ही य॒ज्ञस्य॑ र॒प्सुदा॑ । उ॒भा कर्णा॑ हिर॒ण्यया॑ ॥
English Transliteration
Mantra Audio
gāva upāvatāvatam mahī yajñasya rapsudā | ubhā karṇā hiraṇyayā ||
Pad Path
गावः॑ । उप॑ । अ॒व॒त॒ । अ॒व॒तम् । म॒ही इति॑ । य॒ज्ञस्य॑ । र॒प्सुदा॑ । उ॒भा । कर्णा॑ । हि॒र॒ण्यया॑ ॥ ८.७२.१२
Rigveda » Mandal:8» Sukta:72» Mantra:12
| Ashtak:6» Adhyay:5» Varga:16» Mantra:2
| Mandal:8» Anuvak:8» Mantra:12
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
मही यज्ञस्य रप्सुदा
Word-Meaning: - [१] हे (गावः) = वेदवाणीरूप गौओ ! (अवतं) = इस आत्मा के निवासस्थानभूत और अतएव रक्षणीय शरीर का (उपावत) = समीपता से रक्षण करो। हमें इन वेदवाणियों का सदा सान्निध्य प्राप्त हो और हम इनके अनुसार जीवन को बनाते हुए इस शरीर का रक्षण कर पाएँ। [२] (मही) = यह पृथिवी यज्ञस्य यज्ञ के (रप्सु-दा) = प्रारम्भ करने की कामनावाले के लिए फल को देनेवाली है। हम यज्ञशील बनें और हमारे लिए यह पृथिवी सब उत्कृष्ट कामों का काम्य पदार्थों का दोहन करनेवाली होगी। [३] (उभा कर्णा हिरण्यया) = हमारे दोनों कान ज्योतिर्मय बनें। वेदवाणियों को सुनते हुए वे प्रकाश से परिपूर्ण हों। [४] निरुक्त २.११ के अनुसार 'मही' का अर्थ गौ है। यह वेदवाणीरूप गौ (यज्ञस्य) = यज्ञ का (रप्-सु-दा) = मन्त्रशब्दों के द्वारा सम्यक् उपदेश देनेवाली हैं। इस उपदेश से ही हमारे दोनों कान ज्योतिर्मय बनते हैं।
Connotation: - भावार्थ-वेदवाणीरूप गौएँ हमारे शरीर का रक्षण करती हैं। यह वेदवाणी यज्ञों का उत्तम उपदेश देती हुई हमारे कानों को ज्योतिर्मय बनाती हैं।
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - The psychic base of the devoted seeker of meditative communion is highly creative. O mind and senses attended with both knowledge and action of divine character, rise high and reach close to the reservoir of divine grace and win the showers of bliss.
