Go To Mantra

तव॑ वायवृतस्पते॒ त्वष्टु॑र्जामातरद्भुत । अवां॒स्या वृ॑णीमहे ॥

English Transliteration

tava vāyav ṛtaspate tvaṣṭur jāmātar adbhuta | avāṁsy ā vṛṇīmahe ||

Pad Path

तव॑ । वा॒यो॒ इति॑ । ऋ॒तः॒ऽप॒ते॒ । त्वष्टुः॑ । जा॒मा॒तः॒ । अ॒द्भु॒त॒ । अवां॑सि । आ । वृ॒णी॒म॒हे॒ ॥ ८.२६.२१

Rigveda » Mandal:8» Sukta:26» Mantra:21 | Ashtak:6» Adhyay:2» Varga:30» Mantra:1 | Mandal:8» Anuvak:4» Mantra:21


Reads 434 times

SHIV SHANKAR SHARMA

उसके गुण प्रकट करते हैं।

Word-Meaning: - (ऋतस्पते) ईश्वर के सत्यनियमों को पालनेवाले (त्वष्टुः+जामातः) सूक्ष्म से सूक्ष्म कार्य्य के पैदा और निर्माण करनेवाले (अद्भुत) हे आश्चर्यकार्य्यकारी सेनानायक ! (ते+अवांसि+आवृणीमहे) हम सकलजन आपकी रक्षाओं के प्रार्थी हैं ॥२१॥
Connotation: - ईश्वरीय और राजकीय दोनों नियमों को पालन करनेवाले तथा सूक्ष्मकार्यसाधक, जो वीर महावीर वे सेनानायक-योग्य होते हैं ॥२१॥
Reads 434 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

त्वष्टा का जामाता [वायु]

Word-Meaning: - [१] हे (वायो) = वायुदेव ! हम (तव) = आपके (आवांसि) = रक्षणों को (आवृणीमहे) = सर्वथा वरते हैं। सदा शुद्ध वायु के सम्पर्क में होते हुए, शुद्ध वायु में प्राणायाम करते हुए, सब शक्तियों का रक्षण कर पाते हैं। [२] हे वायो ! आप (ऋतस्पते) = रेत: कण रूप जलों के रक्षक हो, प्राणायाम के द्वारा इन शक्तिकणों की ऊर्ध्वगति होती है। (त्वष्टुः जामातः) = संसार के निर्माता प्रभु की पुत्री के तुम रक्षक हो । वायु हमारे जीवनों में 'संज्ञा' का रक्षण करती है, वायु के बन्द होते ही चेतना समाप्त हो जाती है। अद्भुत हे वायो ! हमारे जीवनों के लिये तुम अद्भुत ही हो, वस्तुतः तुम्हीं जीवन हो ।
Connotation: - भावार्थ- वायु शरीर में रेतःकण रूप जलों का रक्षक है। जीवन में इसका अद्भुत ही स्थान है ।
Reads 434 times

SHIV SHANKAR SHARMA

अस्य गुणान् प्रकटयति।

Word-Meaning: - हे ऋतस्पते=सत्यपालक ! त्वष्टुः=सूक्ष्मकार्य्यस्य। जामातः=जनयितः=निर्मातश्च। हे अद्भुत ! ते=तव। अवांसि=पालनानि। आवृणीमहे ॥२१॥
Reads 434 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O Vayu, protector and keeper of the universal law of truth and wonderful valuer and refiner of the creations of Tvashta, maker of all fine and gross things of life and destroyer of dangers internal and external, we opt for and choose all your plans and modes of peace, defence and security.