Go To Mantra

उप॑ त्वा जा॒मयो॒ गिरो॒ देदि॑शतीर्हवि॒ष्कृत॑: । वा॒योरनी॑के अस्थिरन् ॥

English Transliteration

upa tvā jāmayo giro dediśatīr haviṣkṛtaḥ | vāyor anīke asthiran ||

Mantra Audio
Pad Path

उप॑ । त्वा॒ । जा॒मयः॑ । गिरः॑ । देदि॑शतीः । ह॒विः॒ऽकृतः॑ । वा॒योः । अनी॑के । अ॒स्थि॒र॒न् ॥ ८.१०२.१३

Rigveda » Mandal:8» Sukta:102» Mantra:13 | Ashtak:6» Adhyay:7» Varga:11» Mantra:3 | Mandal:8» Anuvak:10» Mantra:13


Reads 318 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

स्तुति से सद्गुणों व बल की प्राप्ति

Word-Meaning: - [१] हे अग्ने ! (हविष्कृतः) - इस यज्ञशील पुरुष की, इससे की जानेवाली (त्वा देदिशतः) = आपका संकेत करती हुई, आपके गुणों का प्रतिपादन करती हुई (गिरः) = स्तुतिवाणियाँ (उप) [ तिष्ठन्ते ] = आपके समीप उपस्थित होती हैं। ये स्तुतिवाणियाँ (जामयः) = सद्गुणों को जन्म देनेवाली होती हैं। इन स्तुतिवाणियों से स्तोता के हृदय में भी उस उस गुण को धारण करने की प्रेरणा उत्पन्न होती है। [२] ये स्तुतिवाणियाँ स्तोता को (वायोः) = वायु के (अनीके) = बल में (अस्थिरन्) = स्थापित करती हैं।
Connotation: - भावार्थ-प्रभु-स्तवन से स्तोता के जीवन में सद्गुणों का स्थापन होता है और ये स्तुतिवाणियाँ स्तोता को वायु के समान शक्ति सम्पन्न करती हैं।
Reads 318 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Moving and vibrant adorations of the enlightened celebrant reach you and stay by you in the movements of air in the middle regions.