Go To Mantra

दधा॑मि ते॒ मधु॑नो भ॒क्षमग्रे॑ हि॒तस्ते॑ भा॒गः सु॒तो अ॑स्तु॒ सोम॑: । अस॑श्च॒ त्वं द॑क्षिण॒तः सखा॒ मेऽधा॑ वृ॒त्राणि॑ जङ्घनाव॒ भूरि॑ ॥

English Transliteration

dadhāmi te madhuno bhakṣam agre hitas te bhāgaḥ suto astu somaḥ | asaś ca tvaṁ dakṣiṇataḥ sakhā me dhā vṛtrāṇi jaṅghanāva bhūri ||

Mantra Audio
Pad Path

दधा॑मि । ते॒ । मधु॑नः । भ॒क्षम् । अग्रे॑ । हि॒तः । ते॒ । भा॒गः । सु॒तः । अ॒स्तु॒ । सोमः॑ । असः॑ । च॒ । त्वम् । द॒क्षि॒ण॒तः । सखा॑ । मे॒ । अध॑ । वृ॒त्राणि॑ । ज॒ङ्घ॒ना॒व॒ । भूरि॑ ॥ ८.१००.२

Rigveda » Mandal:8» Sukta:100» Mantra:2 | Ashtak:6» Adhyay:7» Varga:4» Mantra:2 | Mandal:8» Anuvak:10» Mantra:2


Reads 492 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'दक्षियातः सखा' [पूर्ण विश्वसनीय मित्र प्रभु]

Word-Meaning: - [१] हे प्रभो! (ते) = आपके (मधुनः) = इस जीवन को मधुर बनानेवाले सोम के (भक्षम्) = भोजन को, शरीर के अन्दर धारण को (अग्रे दधामि) = सब से पहले स्थापित करता हूँ। मैं सोमरक्षण को अपना मूल कर्त्तव्य बनाता हूँ। (सुतः सोमः) = शरीर में उत्पन्न सोम (ते) = आपकी प्राप्ति के लिये (हितः भागः अस्तु) = शरीर में सुरक्षित भजनीय वस्तु बने। सोमरक्षण के द्वारा मैं आपको प्राप्त करनेवाला बनूँ। [२] (च) = और हे प्रभो ! इस सोमरक्षण के होने पर (त्वम्) = आप (मे) = मेरे (दक्षिणतः सखा) = दाहिने हाथ के रूप में मित्र पूर्ण विश्वसनीय मित्र (असः) = हों। आपको मित्र रूप में पाकर (अधा) = अब वृत्राणि वृत्रों को, वासनाओं को (भूरि जङ्घनाव) = खूब ही विनष्ट करें।
Connotation: - भावार्थ- हम सोमरक्षण को प्राथमिकता दें। इसके रक्षण को ही प्रभु प्राप्ति का साधन जानें। आप मेरे विश्वसनीय मित्र हों। हम दोनों मिलकर वासना रूप शत्रुओं का खूब ही विनाश करें।
Reads 492 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - I bear my portion of the honey sweets of life primarily for you in gratitude, out of which the soma essence distilled from experience would be offered in homage. May you, I pray, be kind and friendly to me on the right and then together we shall eliminate evil and darkness from life.