Go To Mantra
Viewed 355 times

आ॒र्ष्टि॒षे॒णो हो॒त्रमृषि॑र्नि॒षीद॑न्दे॒वापि॑र्देवसुम॒तिं चि॑कि॒त्वान् । स उत्त॑रस्मा॒दध॑रं समु॒द्रम॒पो दि॒व्या अ॑सृजद्व॒र्ष्या॑ अ॒भि ॥

English Transliteration

ārṣṭiṣeṇo hotram ṛṣir niṣīdan devāpir devasumatiṁ cikitvān | sa uttarasmād adharaṁ samudram apo divyā asṛjad varṣyā abhi ||

Pad Path

आ॒र्ष्टि॒षे॒णः । हो॒त्रम् । ऋषिः॑ । नि॒ऽसीद॑न् । दे॒वऽआ॑पिः । दे॒व॒ऽसु॒म॒तिम् । चि॒कि॒त्वान् । सः । उत्ऽत॑रस्मात् । अध॑रम् । स॒मु॒द्रम् । अ॒पः । दि॒व्याः । अ॒सृ॒ज॒त् । व॒र्ष्याः॑ । अ॒भि ॥ १०.९८.५

Rigveda » Mandal:10» Sukta:98» Mantra:5 | Ashtak:8» Adhyay:5» Varga:12» Mantra:5 | Mandal:10» Anuvak:8» Mantra:5


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (आर्ष्टिषेणः-देवापिः-ऋषिः) ऋष्टि शस्त्र सेना में जिसकी है या ऋष्टि शस्त्र युक्त सेना जिसकी है, ऐसे राजा का पालक पुरोहित देवापि ऋषि अथवा मरुतों-सैनिक गण का रक्षक विद्युदग्नि (होत्रं निषीदन्) वृष्टियज्ञ को नियमितरूप से प्राप्त होता हुआ (देवसुमतिम्) विद्वान् ऋत्विजों की कल्याणमति को या मरुत् आदि आकाशीय देवों की कल्याणकारी प्रवृत्ति को (चिकित्वान्) स्वानुकूल किये हुए मेघ वर्षा के लिए (सः) वह (उत्तरस्मात्) ऊपर से-ऊपर के समुद्र से (अधरं समुद्रम्) नीचे पृथिवी के समुद्र की ओर (दिव्याः) आकाश में होनेवाले (वर्ष्याः) वर्षने के योग्य (अपः) जलों को (अभि-असृजत्) क्षारित करता है-गिराता है बरसाता है ॥५॥
Connotation: - शक्तिशाली सेनायुक्त राजा का पुरोहित अन्य ऋत्विक् विद्वानों की सहमति को प्राप्त कर विशेष यज्ञ करके आकाशीय जल समुद्र से नीचे पृथिवी के समुद्र तक जल की वृष्टि कराये एवं आकाश के अन्दर मरुतों-वात-स्तरों का रक्षक विद्युदग्नि अन्य भौतिक देवों के योग से सम्पन्न होकर ऊपर से नीचे पृथिवी तक जल को बरसा देता है ॥५॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

उत्तर समुद्र से अधर समुद्र की ओर दिव्य जलों का प्रवाह

Word-Meaning: - [१] 'ऋष' धातु 'नष्ट करना' इस अर्थ की वाचक है। 'वासनाओं को नष्ट करनेवाली है इन्द्रिय, मन व बुद्धिरूप सेना जिसकी' वह व्यक्ति 'आर्ष्टिषेण' है। यह (आर्ष्टिषेण:) = आर्ष्टिण (ऋषिः) = वासनाओं का संहार करनेवाला बनकर (होत्रं निषीदन्) = [होत्रम्] स्तवन में व यज्ञों में आसीन होता है। इस स्तवन व यज्ञशीलता से (देवापिः) = [देवाः आपयो यस्य] देवों का मित्र बनकर देवसुमतिं चिकित्वान् देवों की कल्याणी मति को जाननेवाला होता है। देवों के सम्पर्क में आकर उत्तम ज्ञान को प्राप्त करता है। माता, पिता व आचार्य आदि देव उसके ज्ञान को बढ़ानेवाले होते हैं। [२] (सः) = वह आर्ष्टिषेण देवापि (उत्तरस्मात्) [समुद्रात् ] = उत्कृष्ट ज्ञान समुद्रभूत आचार्यों से (अधरं समुद्रं अभि) = इस निचले समुद्र की ओर, अर्थात् अपनी ओर (दिव्याः अपः) = इन प्रकाशरूप अलौकिक ज्ञान जलों को असृजत् प्रवाहित करता है। ये ज्ञानजल (वर्ष्या:) = सब सुखों का वर्षण करनेवाले होते हैं, ज्ञानजलों के आधार होने के दृष्टिकोण से आचार्य 'उत्तर समुद्र' है और विद्यार्थी 'अधर समुद्र' । आचार्य से विद्यार्थी को ज्ञान प्राप्त होता है, यही उत्तर समुद्र से अधर समुद्र की ओर जल का बरसना है। ये ज्ञानजल दिव्य हैं, प्रकाशमय होने से अलौकिक हैं और सुखों का वर्षण करनेवाले होने से 'वर्ष्य' हैं ।
Connotation: - भावार्थ - हम इन्द्रियों, मन व बुद्धि को वासनाओं के संहार के लिए प्रेरित करें। आचार्यों के सम्पर्क में आकर ज्ञानजलों के समुद्र बनने का यत्न करें।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (आर्ष्टिषेणः-देवापिः-ऋषिः) ऋष्टिः शस्त्रविशेषः-ऋष्टयः सेनायां यस्य ऋष्टियुक्ता सेना वा यस्य “मध्यदलोपीसमासः” ऋष्टिः-ऋष्टिमती-‘मतुब्लोपश्छान्दसः’ सेना यस्य तथाभूतस्य राज्ञः पालकः पुरोहितो देवापिर्ऋषिः, यद्धा मरुतां सेनाभूतानां गणस्य-रक्षको देवापिर्विद्युदग्निः “वि ये भ्राजन्ते सुमखास ऋष्टिभिः प्रच्यावयन्तः अच्युता चिदोजसा” [ऋ० १।८५।४] “मरुत ऋष्टिमन्तः” [ऋ० ३।५४।१३] तस्य मरुद्गणस्य पुत्रः पालको वा विद्युत् “आविद्युन्मद्भिर्मरुतः…ऋष्टिमद्भिः” [ऋ० १।८८।१] यथा सहसा सूनुरग्निर्ऋषिः प्रगतिशीलः (होत्रम्-निषीदन्) वृष्टियज्ञं नितरां प्राप्नुवन् (देव सुमतिं चिकित्वान्) विदुषामन्यर्त्विजां कल्याणीं मतिं यद्वा मरुदादीनामाकाशीयदेवानां कल्याणकरीं प्रवृत्तिं चेकित्वान् स्वानुकूलं कृतवान् सन् मेघवर्षणाय (सः-उत्तरस्मात्-अधरं समुद्रम्) स उपरिष्टादन्तरिक्षस्थसमुद्रान्नीचैः पृथिवीस्थं समुद्रं प्रति (दिव्याः-वर्ष्याः-अपः-अभि-असृजत्) दिवि भवा वर्षणयोग्या अपोऽक्षारयत् क्षारयति पातयति ॥५॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Arshtishena Devapi, sagely seer knowing the dynamics of yajnic creation and the qualities and functioning of different divine facts of nature and life in full knowledge of the moods of beneficent divinities, may seat himself on the vedi of yajna, create clouds of divine water in the vast sky above and bring down showers from the ocean above to the earth for fields, rivers and the seas.