Word-Meaning: - [१] (इमम्) = इस (अञ्जस्पाम्) = [अञ्जसापाति] ठीक-ठीक रक्षण करनेवाले प्रभु को (उभये) = देव और मनुष्य दोनों ही, सकाम कर्म करनेवाले मर्त्य और निष्काम कर्म करनेवाले देव, (अकृण्वत) = अपने हृदयों में स्थापित करते हैं । उस प्रभु को जो (धर्माणम्) = धारण करनेवाले हैं, (अग्निम्) = आगे और आगे ले चलनेवाले हैं, (विदथस्य साधनम्) = ज्ञान को सिद्ध करनेवाले हैं । [२] जो प्रभु (उषसः अक्तुं न) = उषाकाल की प्रकाश की किरण के समान हैं। उस प्रभु के आविर्भूत होते ही हृदय प्रकाश से चमक उठता है । (यह्वम्) = जो महान् हैं, अथवा 'यातश्च हूतश्च' जो गाये जाते हैं और पुकारे जाते हैं. अन्ततोगत्वा सब उस प्रभु की ही शरण में जाते हैं। (पुरोहितम्) = जो प्रभु हमारे सामने [पुर: ] आदर्श के रूप से स्थापित हैं [ हितम्], अथवा जो सृष्टि से पहले ही विद्यमान हैं । (अरुषस्य) = [अ- रुष] क्रोधशून्य व्यक्ति के (तनू-न-पातम्) = शरीर को जो नहीं गिरने देनेवाले, उस प्रभु को सब देव व मनुष्य (निंसते) = [ चुम्बयन्ति आश्रयन्ते सा० ] आश्रय करते हैं।
Connotation: - भावार्थ- वह प्रभु सबका रक्षक, सबके हृदय में निवास करता है, उसकी शरण में रहना चाहिये ।