Go To Mantra
Viewed 1642 times

सम॑ञ्जन्तु॒ विश्वे॑ दे॒वाः समापो॒ हृद॑यानि नौ । सं मा॑त॒रिश्वा॒ सं धा॒ता समु॒ देष्ट्री॑ दधातु नौ ॥

English Transliteration

sam añjantu viśve devāḥ sam āpo hṛdayāni nau | sam mātariśvā saṁ dhātā sam u deṣṭrī dadhātu nau ||

Pad Path

सम् । अ॒ञ्ज॒न्तु॒ । विश्वे॑ । दे॒वाः । सम् । आपः॑ । हृद॑यानि । नौ॒ । सम् । मा॒त॒रिश्वा॑ । सम् । धा॒ता । सम् । ऊँ॒ इति॑ । देष्ट्री॑ । द॒धा॒तु॒ । नौ॒ ॥ १०.८५.४७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:85» Mantra:47 | Ashtak:8» Adhyay:3» Varga:28» Mantra:7 | Mandal:10» Anuvak:7» Mantra:47


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (विश्वे देवाः) सभी विद्वान् या प्राण (नौ हृदयानि) हम वर-वधू के मन-बुद्धि-चित्त-अहङ्कारों को (समञ्जन्तु) संयुक्त करें (आपः सम्) आप्तजन तथा आप्त व्याप्त शरीर के रस संयुक्त करें (मातरिश्वा सम्) माता के समान जीवनदाता परमात्मा या प्राणवायु संयुक्त करें (धाता देष्ट्री नौ-उ-सम्) हम दोनों का धारण करनेवाला अन्न, ज्ञान, वृद्धवंश्य संयुक्त करे ॥४७॥
Connotation: - गृहस्थ में वर-वधू के पहुँच जाने पर विद्वान् जन तथा आप्त जीवन्मुक्त उनको परस्पर मेल में रहने के लिये उपदेश दें, परमात्मा भी उनके अन्दर मिलकर रहने की भावना उत्पन्न करे तथा उनके प्राण और शरीररस एक-दूसरे के अनुकूल हो जाएँ ॥४७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

पति-पत्नी के हृदयों की एकता

Word-Meaning: - [१] (विश्वे देवा:) = सब देव (नौ) = हमारे (हृदयानि) = हृदयों को (समञ्जन्तु) संगत करें। दिव्य गुणों की वृद्धि पारस्परिक प्रेम को बढ़ाने का प्रथम साधन है। (आप:) = जल (सम्) = [अञ्जन्तु] = हमारे हृदयों को संगत करें। हृदयैक्यता के लिये आवश्यक है कि पति-पत्नी पानी की तरह शान्त मस्तिष्कवाले तथा मधुरस्वभाववाले हों। पानी स्वभावतः शीतल है, ये भी ठण्डे मिजाज के हों । पानी मधुर है, ये भी मधुर स्वभाववाले बनें। [२] (मातरिश्वा) = वायु-शरीरस्थ प्राण, (सम्) = इनके हृदयों को मिलानेवाला हो। प्राणसाधना के द्वारा प्रेम का अभिवर्धन होता है। (धाता) = सबका धारण करनेवाला प्रभु (सम्) = इनको परस्पर एक करे । प्रभु स्मरण की वृत्ति पवित्रता के संचार के द्वारा प्रेम को बढ़ाती है । [३] (देष्ट्री) = जीवन के कर्त्तव्यों का निर्देश करनेवाली वेदवाणी (उ) = भी (नौ) = हमारे (संदधातु) = हृदयों का सन्धान करनेवाली हो। वेदवाणी के अनुसार कर्त्तव्यों का पालन करने पर परस्पर प्रेम में कभी कमी नहीं आती।
Connotation: - भावार्थ- पति पत्नी के हृदयों की एकता के लिये आवश्यक है कि - [क] वे दिव्यगुणों को अपने में बढ़ाएँ, [ख] जल की तरह शान्त व मधुर बने, [ग] प्राणसाधना करें, [घ] प्रभु- स्मरण की वृत्तिवाले हों, [ङ] वेदवाणी के अनुसार जीवन को बनाएँ । यह सारा सूक्त गृहस्थ के सब पहलुओं पर बड़ी सुन्दरता से प्रकाश डालता है। अगले सूक्त के ऋषि 'इन्द्र, इन्द्राणी, व वृषाकपि' हैं, 'इन्द्र' परमैश्वर्यशाली प्रभु हैं, इनका उपासन करनेवाला ऋषि भी 'इन्द्र' है। 'इन्द्राणी' प्रकृति व प्रभु का सामर्थ्य है, उसकी ओर झुकनेवाली ऋषिका भी 'इन्द्राणी' है। इनके सन्तान के तुल्य जीव 'वृषाकपि' है, जो शक्तिशाली है और वासनाओं को कम्पित करके दूर भगानेवाला है, वस्तुतः वासनाओं को कम्पित करके दूर भगाने के कारण ही वह शक्तिशाली बना है 'वृषाकपि' हुआ है। सूक्त का प्रारम्भ इस प्रकार है-

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (विश्वेदेवाः-नौ हृदयानि) सर्वे विद्वांसः प्राणा वा “प्राणा वै विश्वेदेवाः” [श० १४।२।२।२७] आवयोर्वधूवरयोर्हृदयानि-मनोबुद्धिचित्ताहङ्कारनामकान्तःकरणानि “हृदयम्-अन्तःकरणम्” [यजु० ११।३९ दयानन्दः] (समञ्जन्तु) सङ्गमयन्तु (आपः सम्) आप्ता जनाः “मनुष्या वा आपश्चन्द्राः” [श० ७।३।१।२०] आप्ता व्याप्ता शरीररसाः सङ्गमयन्तु (मातरिश्वा सम्) मातेव जीवनदाता परमात्मा प्राणवायुर्वा सङ्गमयन्तु (धाता देष्ट्री नौ-उ-सम्) आवयोर्भार्यापत्योर्धारयिता अन्नज्ञानजीवनदाता वृद्धो वंश्यः “देष्ट्रं दान यस्यास्ति स देष्ट्री” “अत इनिठनौ” [अष्टा० ५।२।११५] इति ‘इनि’ प्रत्ययो मतुबर्थीयः सङ्गमयतु ॥४७॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Listen and know all ye Vishvedevas, divinities of nature and nobilities of humanity, like the waters of two streams our hearts and mind are one. May the Vayu join us as one personality. May the lord controller of the world make us one personality. May mother Sarasvati of the divine voice join and proclaim us as one. May the Vishvedevas join and integrate our hearts and minds into one inseparable personality.