Go To Mantra
Viewed 368 times

भुव॒श्चक्षु॑र्म॒ह ऋ॒तस्य॑ गो॒पा भुवो॒ वरु॑णो॒ यदृ॒ताय॒ वेषि॑ । भुवो॑ अ॒पां नपा॑ज्जातवेदो॒ भुवो॑ दू॒तो यस्य॑ ह॒व्यं जुजो॑षः ॥

English Transliteration

bhuvaś cakṣur maha ṛtasya gopā bhuvo varuṇo yad ṛtāya veṣi | bhuvo apāṁ napāj jātavedo bhuvo dūto yasya havyaṁ jujoṣaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

भुवः॑ । चक्षुः॑ । म॒हः । ऋ॒तस्य॑ । गो॒पाः । भुवः॑ । वरु॑णः । यत् । ऋ॒ताय॑ । वेषि॑ । भुवः॑ । अ॒पाम् । नपा॑त् । जा॒त॒ऽवे॒दः॒ । भुवः॑ । दू॒तः । यस्य॑ । ह॒व्यम् । जुजो॑षः ॥ १०.८.५

Rigveda » Mandal:10» Sukta:8» Mantra:5 | Ashtak:7» Adhyay:6» Varga:3» Mantra:5 | Mandal:10» Anuvak:1» Mantra:5


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (महः-ऋतस्य चक्षुः-भव) महान् ब्रह्माण्डरूप या संसाररूप यज्ञ का दर्शक-दिखानेवाला, सूर्यरूप में तू है (गोपाः-भुवः) किरणों का रक्षक है-किरणोंवाला है (ऋताय यत्-वेषि वरुणः) जल के लिए मेघ से जलसम्पादन करने-बरसाने के लिये जब उन्हें प्राप्त करता है, तो वरुण नाम वाला-उन्हें बरसाने, थामने और पुनः गिरानेवाला होने से वरुण होता है (अपाम्-नपात्-भुवः) आकाश में जलसंग्रह को न गिरानेवाला-थामनेवाला या वहाँ से मेघ में विद्युद्रूप से प्रकट होनेवाला-विद्युद्रूप अग्नि होता है (जातवेदः) उत्पन्न होते ही जाना जानेवाला तू (यस्य हव्यं जुजोषः-दूतः-भुवः) जिसके ओषधि आदि भोज्य को तू सेवन करता है या जिसे सेवन कराता है, उस का तू प्रेरक है ॥५॥
Connotation: - सूर्यरूप अग्नि ब्रह्माण्ड को दिखाता या चमकता है। रश्मिमान् होने से रश्मियों द्वारा जलकणों को खींचकर आकाश में मेघों को बनाता और समय पर पुनः बरसाता है और पुनः मेघ में पहुँच कर विद्युद्रूप होकर जलों को थामता है, बरसाता भी है। पृथिवी पर अग्निरूप में ओषधि आदि को प्रेरित कर आहार कराता है। ऐसे ही विद्वान् या राजा समाज और राष्ट्र को उत्तम नीति द्वारा चमकावे, सुख की वर्षा करे और भोज्य पदार्थों को सुखमय बनावे ॥५॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

ऋत का रक्षण [सप्तपदी की व्याख्या]

Word-Meaning: - गत मन्त्र के अनुसार जब हम अपने शरीरों में प्रभु की अभिव्यक्ति कराते हैं तो हे प्रभो ! आप हमारे लिये (महः चक्षुः) = तेजस्विता से परिपूर्ण चक्षु होते हैं । अथवा प्रभु हमें तेजस्वी भी बनाते हैं और हमारे लिए मार्गदर्शक भी होते हैं, हमें कर्तव्याकर्तव्य का ज्ञान देते हैं। कर्तव्याकर्तव्य का ज्ञान देकर वे (ऋतस्य गोपाः) = ऋत के रक्षक होते हैं। हमारे जीवनों में से अमृत को दूर करके ऋत को परिपुष्ट करते हैं। इस प्रकार (यत्) = जब आप (ऋताय वेषि) = हमारे में ऋत के लिये, ऋत की स्थापना के लिये कामना करते हैं तो (वरुणः भुवः) = द्वेष का निवारण करनेवाले होते हैं । इस द्वेष निवारण के लिये (अपाम्) = [आपः रेतो भूत्वा] रेतःकणों के (न पात्) = न गिरने देनेवाले होते हैं। सुरक्षित वीर्य वाला शूर-वीर पुरुष ही द्वेषादि से ऊपर उठ पाता है। हे प्रभो ! इस द्वेष निवारण के लिये ही उस व्यक्ति के लिये (जातवेदः भुवः) = [ जातं वेदो यस्यात्] उचित धन को प्राप्त करानेवाले होते हैं [वेद: - wealth] । निर्धनता भी कई अशुभ भावनाओं को जन्म देने का कारण बन जाती है। हे प्रभो ! आप (यस्य हव्यं जुजोषः) = जिसके हव्य को सेवन करनेवाले होते हैं उसके लिये (दूतः) = ज्ञान के सन्देश को प्राप्त करानेवाले होते हैं। वस्तुतः एक प्रभु भक्त धन को प्राप्त करके हव्य का सेवन करता है, त्यागपूर्वक यज्ञशेष का ही उपयोग करता है। यह यज्ञशेष का सेवन ही प्रभु का उपासन है 'हविषा विधेम ' उस आनन्द स्वरूप प्रभु का हवि के द्वारा उपासन करते हैं। इन यज्ञशेष का सेवन करने वालों को ही प्रभु का ज्ञान सन्देश प्राप्त होता है ।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु हमारे मार्गदर्शक हैं, हमारे जीवन को ऋतमय वीरतापूर्ण व यज्ञशेष का सेवन करनेवाला बनाते हैं ।
Cross References: सूचना- पिछले मन्त्र के 'सात पदों' का भी प्रस्तुत मन्त्र में संकेत प्रतीत होता है- [१] भुवः चक्षुर्महः = तेजिस्वतापूर्ण ज्ञान, [२] ऋतस्य गोपाः ऋत का, यज्ञ का रक्षण, [३] भुवोवरुणः - द्वेष निवारण, [४] अपांनपात्-वीर्यरक्षण, [५] जातवेदः - उचित धनार्जन, [६] दूतः - ज्ञान सन्देश श्रवण, [७] हव्यं जुजोष: यज्ञशेष के सेवन से प्रभु का आराधन ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (महः-ऋतस्य चक्षुः-भव) महतः-यज्ञस्य ब्रह्माण्डस्य भुवनज्येष्ठस्य दर्शकः सूर्यरूपेणाग्ने त्वं भवसि (गोपाः-भुवः) गवां-रश्मीनां पाता च भवसि (ऋताय यत्-वेषि वरुणः) उदकाय मेघादुदकसम्पादनाय पातनाय यदा प्राप्नोषि तदा वरुणो-उदकानां वरणाय वरुणो भवसि “स वा एषोऽपः प्रविश्य सूर्यः वरुणो भवति” [कौ० १९/९] (अपाम्-नपात्-भुवः) अपां न पातयिता-आकाशे स्तम्भयिता भवत्युदकानां यद्वा मेघे जायते तत्र विद्युद्रूपेण (जातवेदः) हे जातवेदस्त्वं जातो वेद्यते जनैः (यस्य हव्यं जुजोषः-दूतः-भुवः) यस्य होतव्यं यज्ञं सेवसे यस्य वा ओषध्यादिकं भोज्यं सेवयसि प्रापयसि तस्मै वा त्वं दूतः प्रेरको जीवनप्रेरको भवसि ॥५॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - You are the eye and guardian of the mighty yajnic order of the cosmos, and when you proceed for the dynamics of the order you become the great evolutionary force of the process of formative evolution. You are the omnipresent power that sustain the waters and energies of the cosmic evolution against devolution, and you are the inspirer and promoter of the yajamana who offers you the holy inputs of the evolutionary yajaka.