Go To Mantra

विषू॑चो॒ अश्वा॑न्युयुजे वने॒जा ऋजी॑तिभी रश॒नाभि॑र्गृभी॒तान् । च॒क्ष॒दे मि॒त्रो वसु॑भि॒: सुजा॑त॒: समा॑नृधे॒ पर्व॑भिर्वावृधा॒नः ॥

English Transliteration

viṣūco aśvān yuyuje vanejā ṛjītibhī raśanābhir gṛbhītān | cakṣade mitro vasubhiḥ sujātaḥ sam ānṛdhe parvabhir vāvṛdhānaḥ ||

Pad Path

विषू॑चः । अश्वा॑न् । यु॒यु॒जे॒ । व॒ने॒ऽजाः । ऋजी॑तिऽभिः । र॒श॒नाभिः॑ । गृ॒भी॒तान् । च॒क्ष॒दे । मि॒त्रः । वसु॑ऽभिः । सुऽजा॑तः । सम् । आ॒नृ॒धे॒ । पर्व॑ऽभिः । व॒वृ॒धा॒नः ॥ १०.७९.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:79» Mantra:7 | Ashtak:8» Adhyay:3» Varga:14» Mantra:7 | Mandal:10» Anuvak:6» Mantra:7


Reads 424 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (वनेजाः) सम्भजनीय शरीर में उत्पन्न यह आत्मा (ऋजीतिभिः) सरल (रशनाभिः) अशनयोग्य प्रवृत्तियों द्वारा (गृभीतान्) गृहीत (विषूचः-अश्वान्) भिन्न-भिन्न विषयवाले इन्द्रियघोड़ों को (युयुजे) युक्त करता है-जोड़ता है (मित्रः) वह स्नेहकर्ता-रागी (वसुभिः) प्राणों के साथ (सुजातः) सुप्रसिद्ध हुआ (चक्षदे) ज्ञानवान् होता है-चेतन होता है (पर्वभिः) कालपर्वों से तथा स्वाङ्गपर्वों से तथा-अपने शरीरजोड़ों से (वावृधानः) बढ़ता हुआ (समावृधे) समृद्ध होता है-यौवन को प्राप्त होता है ॥७॥
Connotation: - आत्मा शरीर के अन्दर प्राणों के साथ प्रसिद्ध हो जन्म लेता है और भोगप्रवृत्तियों में इन्द्रियों को लगाता है, धीरे-धीरे समय पाकर तथा अपने अङ्गों से पूर्ण आयु को प्राप्त होता है ॥७॥
Reads 424 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

अद्भुत इन्द्रियाश्व

Word-Meaning: - [१] (वनेजा) = [वने संभजने जातः] उपासना में ही निवास करनेवाला उपासक (ऋजीतिभिः) = [ऋजु+अत्] सरल मार्ग से गतिरूप (रशनाभिः) = लगामों के द्वारा (गृभीतान्) = ग्रहण किये हुए, वश में किये हुए (विषूचः) = [वि सु अच्] विविध दिशाओं में जानेवाले (अश्वान्) = इन्द्रिय रूप अश्वों को (युयुजे) = अपने इस शरीर रूप रथ में जोतता है । जब हम अपने जीवन का सूत्र 'ऋजुता' को बना लेते हैं तभी इन्द्रियों को वश में कर पाते हैं। (ऋजुता) = सरलता ही ब्रह्म प्राप्ति का मार्ग है, कुटिलता मृत्यु का मार्ग है। [२] इस ऋजुता के मार्ग से चलता हुआ, इन्द्रियों को वश में करनेवाला पुरुष (वसुभिः) = निवास के लिये आवश्यक तत्त्वों से (सुजातः) = उत्तम प्रादुर्भाववाला और अतएव (मित्र:) = [प्रमीतेः त्रायते] अपने को रोगों व मृत्यु से बचानेवाला (चक्षदे) = [ शकली करोति] वासनाओं को टुकड़े-टुकड़े कर देता है । वासनाओं को विनष्ट करके, (पर्वभिः) = अपने में सद्गुणों पूरण से [पर्व पूरणे] (वावृधान:) = खूब वृद्धि को प्राप्त होता हुआ (समावृधे) = सम्यक् जीवनयात्रा को पूर्ण करता है [ऋष् = to accomplish] । [३] वस्तुतः उस प्रभु ने ये इन्द्रियरूप अश्व भी अद्भुत ही प्राप्त कराये हैं । अवशीभूत होने पर ये हमारे महान् पतन का कारण बनते हैं [इन्द्रियाणां प्रसंगेन दोषमृच्छत्यसंशयम्] । इन्हीं को वश में कर लेने पर ये हमें सिद्धि व सफलता तक ले चलनेवाले होते हैं। के
Connotation: - भावार्थ - जीवन का सूत्र 'सरलता' को बनाकर हम इन्द्रियाश्वों को वश में करते हैं। वशीभूत इन्द्रियाँ हमें जीवनयात्रा को सफलता से पूर्ण करने में समर्थ करती हैं। सूक्त के प्रारम्भ में कहते हैं कि शरीर में जबड़ों का कार्य प्रभु की महिमा को प्रकट कर रहा है । [१] मस्तिष्क, आँखें व जिह्वा भी उसकी महिमा को व्यक्त करती हैं, [२] जिह्वा जिन 'कन्द, शाक, अन्न व फलों' को खाती है उन सब में अद्भुत रचना चातुरी का दर्शन होता है, [३] यह भी एक विचित्र व्यवस्था है कि आनेवाला सन्तान माता-पिता की क्षीणता का कारण होता है, [४] 'मनुष्य अग्नि को खिलाता है, अग्नि मनुष्य को' इस प्रकार यह व्यवस्था भी अद्भुत है, [५] प्रकृति के विषय में जरा-सी गलती होती है और कष्ट आता है, [६] इन गलतियों से अपने को बचाकर ही हम जीवनयात्रा को पूर्ण कर पाते हैं, [७] इस लोक में भी हम उत्तम बनते हैं-
Reads 424 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (वनेजाः) सम्भजनीये शरीरे जातोऽयमात्मा (ऋजीतिभिः-रशनाभिः-गृभीतान्) सरलाभिरशनयोग्याभिर्भोगप्रवृत्तिभिर्गृहीतान् (विषूचः-अश्वान् युयुजे) भिन्न-भिन्नविषयकान्-इन्द्रियाश्वान् योजयति (मित्रः-वसुभिः सुजातः-चक्षदे) स स्नेहकर्ता रागी प्राणैः सह प्रसिद्धो ज्ञानी भवति (पर्वभिः-वावृधानः समावृधे) कालपर्वभिर्वर्धमानः स्वाङ्गैरपि सम्यगृद्धिमाप्नोति ॥७॥
Reads 424 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Fortunately born in a beautiful body, the soul uses various and versatile senses controlled by simple and natural operations of the will and intelligence and, loving and enlightened by Agni, cosmic lord omniscient, grows stage by stage with pranic energies and prospers.