Go To Mantra
Viewed 457 times

येभ्यो॒ होत्रां॑ प्रथ॒मामा॑ये॒जे मनु॒: समि॑द्धाग्नि॒र्मन॑सा स॒प्त होतृ॑भिः । त आ॑दित्या॒ अभ॑यं॒ शर्म॑ यच्छत सु॒गा न॑: कर्त सु॒पथा॑ स्व॒स्तये॑ ॥

English Transliteration

yebhyo hotrām prathamām āyeje manuḥ samiddhāgnir manasā sapta hotṛbhiḥ | ta ādityā abhayaṁ śarma yacchata sugā naḥ karta supathā svastaye ||

Mantra Audio
Pad Path

येभ्यः॑ । होत्रा॑म् । प्र॒थ॒माम् । आ॒ऽये॒जे । मनुः॑ । समि॑द्धऽअग्निः । मन॑सा । स॒प्त । होतृ॑ऽभिः । ते । आ॒दि॒त्याः॒ । अभ॑यम् । शर्म॑ । य॒च्छ॒त॒ । सु॒ऽगा । नः॒ । क॒र्त॒ । सु॒ऽपथा॑ । स्व॒स्तये॑ ॥ १०.६३.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:63» Mantra:7 | Ashtak:8» Adhyay:2» Varga:4» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:5» Mantra:7


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (समिद्धाग्निः-मनुः) अग्रणायक परमात्मा जिसने साक्षात् कर लिया, ऐसा मननशील उपासक (येभ्यः) जिन जीवन्मुक्त विद्वानों से (प्रथमां होत्रां मनसा-आयजे) प्रमुख वेदरूप वाणी को या उसमें प्रतिपादित स्तुति को अवधान से आत्मसात् करता है-अपनाता है (सप्तहोतृभिः) सात संख्यावाले ग्रहणकर्ता साधनों-मन बुद्धि चित्त अहङ्कार श्रोत्र नेत्र वाणियों से  (ते-आदित्याः) वे अखण्डज्ञान ब्रह्मचर्यवाले (नः-अभयं शर्म यच्छत) हमारे लिए भयरहित सुख प्रदान करें (सुपथा सुगा कर्त) शोभन पथवाले अच्छे गन्तव्य-ज्ञानसम्पादन करो (स्वस्तये) कल्याण के लिए ॥७॥
Connotation: - ऐसे जीवन्मुक्त, जिन्होंने मन बुद्धि चित्त अहङ्कार श्रोत्र नेत्र और वाणी को परमात्मा में समर्पित किया हुआ है, उनसे वेद का ज्ञान तथा वेदोक्त स्तुति का शिक्षण लेकर अपने अन्दर परमात्मा का साक्षात् करे, यह कल्याण का साधन है ॥७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

होत्रा - मन तथा सप्त होता [वे आदित्य]

Word-Meaning: - [१] (समिद्धाग्निः) = दीप्त ज्ञानाग्निवाले (मनुः) = ज्ञानपुञ्ज प्रभु (येभ्यः) = जिनके लिये (प्रथमां होत्रान्) = सृष्टि के प्रारम्भ में उच्चारण की जानेवाली ज्ञान की वाणी [नि० १ । ११] को (आयेजे) = संगत करते हैं । (मनसः) = मनन शक्ति के साथ तथा (सप्त होतृभिः) = 'कर्णाविमौ नासिके चक्षणी मुखम्' = कर्णादि सात होताओं के साथ प्रभु जिन्हें ज्ञान प्राप्त कराते हैं (ते) = वे (आदित्यः) = ज्ञान का आदान करनेवाले ज्ञानी मननशील ऋषि (अभयम्) = निर्भयता व (शर्म) = सुख को यच्छत दें और (नः) = हमारे लिये (सुपथा) = उत्तम मार्गों को (सुगा) = सुगमता से जाने योग्य (कर्त) = करें। जिससे (स्वस्तये) = हमारी जीवन की स्थिति उत्तम हो । [२] प्रभु सृष्टि के प्रारम्भ में 'अग्नि, वायु, आदित्य व अंगिरा' इन ऋषियों को वेदज्ञान प्राप्त कराते हैं। अब भी निर्मल हृदय होकर हम उस प्रकाश को देख सकते हैं। प्रभु जहाँ ज्ञान प्राप्त कराते हैं, वहाँ मनन साधन 'मन' को भी प्राप्त कराते हैं, उस मनन के लिये सामग्री को प्राप्त कराने के लिये 'दो कान, दो नासिकाछिद्र, दो चक्षु व वाणी' रूप सप्त [ऋषियों] को भी प्राप्त कराते हैं। इस प्रकार मन, इन्द्रियों व वेदवाणी द्वारा अपने ज्ञान का वर्धन करनेवाले ये व्यक्ति 'आदित्य' हैं। इन आदित्यों के सम्पर्क में हमें निर्भयता व सुख प्राप्त होता है । ये आदित्य हमें ज्ञान देकर सुपथ से चलने की प्रेरणा प्राप्त कराते हैं। इस सुपथ से चलते हुए हमारा जीवन 'स्वस्ति-मय' होता है ।
Connotation: - भावार्थ - ज्ञानियों से ज्ञान प्राप्त करके हम सुपथ से चलें और स्वस्ति को प्राप्त करें।

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Those Adityas, children of eternal light blest with knowledge and wisdom of divinity, for whom Manu, omniscient creator, lighted the first fire of creative yajna with thought and tapas and conducted the yajna with seven priests (five elements with mahat and Ahankara, seven pranas, sevenfold sense and mind complex, seven rays of the sun, seven sages and seven chhandas of the Veda) may, we pray, bring a peaceful life and home with freedom from fear and make our paths of life simple, straight and clear from darkness and evil for the good and all round well being of life.