Go To Mantra
Viewed 507 times

एहि॒ मनु॑र्देव॒युर्य॒ज्ञका॑मोऽरं॒कृत्या॒ तम॑सि क्षेष्यग्ने । सु॒गान्प॒थः कृ॑णुहि देव॒याना॒न्वह॑ ह॒व्यानि॑ सुमन॒स्यमा॑नः ॥

English Transliteration

ehi manur devayur yajñakāmo raṁkṛtyā tamasi kṣeṣy agne | sugān pathaḥ kṛṇuhi devayānān vaha havyāni sumanasyamānaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

एहि॑ । मनुः॑ । दे॒व॒ऽयुः । य॒ज्ञऽका॑मः । अ॒र॒म्ऽकृत्य॑ । तम॑सि । क्षे॒षि॒ । अ॒ग्ने॒ । सु॒ऽगान् । प॒थः । कृ॒णु॒हि॒ । दे॒व॒ऽयाना॑न् । वह॑ । ह॒व्यानि॑ । सु॒ऽम॒न॒स्यमा॑नः ॥ १०.५१.५

Rigveda » Mandal:10» Sukta:51» Mantra:5 | Ashtak:8» Adhyay:1» Varga:10» Mantra:5 | Mandal:10» Anuvak:4» Mantra:5


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अग्ने) हे अङ्गों के नेता आत्मन् ! (तमसि क्षेषि) तू अज्ञानान्धकार में निवास करता है (मनुः-देवयुः-यज्ञकामः-अरङ्कृत्य-एहि) मननशील हो इन्द्रियों की ओर जानेवाला अध्यात्मयज्ञ को चाहता हुआ अपने को समर्थ करके आ, मृत्यु से मत डर (देवयानान् पथः सुगान् कृणुहि) शरीर को प्राप्त करके इन्द्रियमार्गों को शिवसंकल्पवाले बना (सुमनस्यमानः-हव्यानि वह) सुप्रसन्न हुआ परमात्मा के प्रति स्तुति, प्रार्थना, उपासनाओं को प्रेरित कर। एवम् (अग्ने) हे यन्त्र के अग्रणेता विद्युत् अग्नि ! (तमसि क्षेषि) अज्ञात प्रसङ्ग में रहती है (मनुः-देवयुः-यज्ञकामः-अरङ्कृत्य-एहि) तू मननीय, वैज्ञानिकों के प्रति जानेवाला कलायज्ञ में  कमनीय उनके कार्य में समर्थ क्रियायन्त्र में प्राप्त हो (देवयानान्-पथः सुगान् कृणुहि) वैज्ञानिकों के निर्णीत मार्गों को अच्छे गमन योग्य कर (सुमनस्यमानः-हव्यानि वह) सुविकसित हुआ प्राप्तव्य वस्तुओं को प्राप्त करा ॥५॥
Connotation: - आत्मा समस्त अङ्गों का नेता है, इन्द्रियों के विषयों में पड़कर मृत्यु से भय करता है, परन्तु शिवसंकल्प बना कर आत्मबल प्राप्त कर और परमात्मा की स्तुति, प्रार्थना, उपासना करता हुआ मृत्यु से भय का अवसर नहीं है। एवं विद्युदग्नि यन्त्र का चालक बने बिना प्रयोग के अन्धेरे में पड़ी जैसी है, वैज्ञानिकों द्वारा यन्त्र में प्रयुक्त होकर बलवान् बनती है, यन्त्र द्वारा विविध लाभ पहुँचाता हुआ सफल तथा स्थिर रहता है ॥५॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'मनु - देवयु - यज्ञकाम'

Word-Meaning: - [१] देव अग्नि से कहते हैं कि (एहि) = आइये, आप हमें प्राप्त होइये । (मनुः) = आप ही ज्ञानी हैं, हमारे मस्तिष्क को ज्ञान के प्रकाश से द्योतित करते हैं । (देवयुः) = आप दिव्यगुणों का हमारे से [यु मिश्रणे ] मिश्रण करते हैं, हमारे मनों को दिव्य भावनाओं से पूरित करते हैं। (यज्ञकाम:) = आप यज्ञ - प्रिय हैं, हम पुत्रों को भी यज्ञों में प्रेरित करते हैं, आपकी कृपा से ही हमारे हाथ यज्ञात्मक पवित्र कर्मों में व्यापृत रहते हैं । [२] हे (अग्ने) = प्रकाशमय प्रभो ! आप ही (तमासि) = अन्धकार में, जब जीवन की उलझनों में पड़कर हमें अन्धकार ही अन्धकार प्रतीत होता है उस समय (अरंकृत्य) = हमारे मस्तिष्क को ज्ञान से, हृदय को दिव्य भावनाओं से और हाथों को यज्ञों से अलंकृत करके (आक्षेषि) = [क्षि नि सगत्योः] उत्तम निवास व गतिवाला करते हैं । [३] आप हमारे लिये (देवयानान् पथः) = देवयान मार्गों को (सुगान्) = सुगमता से चलने योग्य (कृणुहि) = करिये । यद्यपि 'क्षुरस्य धारा निशिता दुरत्यया, दुर्गं पथस्तत् कवयो वदन्ति' यह धर्म का मार्ग छुरे की धार के समान बड़ा तीक्ष्ण है और इस पर चलना आसान नहीं है, तो भी हम आपकी कृपा से इस पर सुगमता से आक्रमण कर सकें। [२] और हे अग्ने ! आप (सुमनस्यमानः) = हमारे कर्मों से प्रीणित होते हुए (हव्यानि =) वह हमें हव्य पदार्थों को प्राप्त कराइये। इन पवित्र पदार्थों को प्राप्त करके हम अपनी जीवनयात्रा को सुन्दरता से पूर्ण कर सकें।
Connotation: - भावार्थ- 'मनु देवयु व यज्ञकाम' प्रभु ही हमें अन्धकार में प्रकाश को प्राप्त कराके उत्तम निवास व गतिवाला करते हैं। प्रभु कृपा से हम देवयान मार्ग पर सुगमता से आक्रमण करनेवाले हों और हव्य पदार्थों को प्राप्त करके जीवनयात्रा को सुन्दरता से पूर्ण करें ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अग्ने) हे ! अङ्गानां नेतरात्मन् ! (तमसि क्षेषि) अज्ञानान्धकारे निवससि (मनुः-देवयुः-यज्ञकामः अरङ्कृत्य-एहि) मननशीलः सन्निन्द्रियाणि प्रति गन्ताऽध्यात्मयज्ञं कामयमानः स्वात्मानं समर्थं कृत्वा खल्वागच्छ, मृत्योर्भयं मा कार्षीः (देवयानान् पथः सुगान् कृणुहि) शरीरं प्राप्य हीन्द्रियमार्गान् शिवसङ्कल्पमयान् कुरु (सुमनस्यमानः-हव्यानि वह) सुप्रसन्नः सन् परमात्मानं प्रति स्तुतिप्रार्थनोपासनानि प्रापय। एवम् (अग्ने) हे यन्त्रस्याग्रणेतो विद्युदग्ने ! (तमसि क्षेषि) अज्ञाते प्रसङ्गे निवससि (मनुः-देवयुः-यज्ञकामः-अरङ्कृत्य-एहि) मननीयो वैज्ञानिकान् प्रति गन्ता कलायज्ञे काम्यमानो वैज्ञानिकैः कार्ये समर्थः क्रियमाणः सन् यन्त्रे प्राप्नुहि (देवयानान् पथः सुगान् कृणुहि) वैज्ञानिकैर्निर्णीतान् मार्गान् सुष्ठुगमनयोग्यान् कुरु (सुमनस्यमानः-हव्यानि वह) सुविकसितः सन् प्राप्तव्यानि वस्तूनि प्रापय ॥५॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Agni, come, you are the soul, director of your divine senses and mind, thoughtful and intelligent, lover of divinities, dedicated to yajna. But you are still steeped in darkness. Come, get ready for yajnic performer. Prepare the paths of divinity for yourself and, happy at heart, carry the holy fragrances to the divinities by yajna.