Go To Mantra
Viewed 536 times

के ते नर॑ इन्द्र॒ ये त॑ इ॒षे ये ते॑ सु॒म्नं स॑ध॒न्य१॒॑मिय॑क्षान् । के ते॒ वाजा॑यासु॒र्या॑य हिन्विरे॒ के अ॒प्सु स्वासू॒र्वरा॑सु॒ पौंस्ये॑ ॥

English Transliteration

ke te nara indra ye ta iṣe ye te sumnaṁ sadhanyam iyakṣān | ke te vājāyāsuryāya hinvire ke apsu svāsūrvarāsu pauṁsye ||

Mantra Audio
Pad Path

के । ते । नरः॑ । इ॒न्द्र॒ । ये । ते॒ । इषे॒ । ये । ते॒ । सु॒म्नम् । स॒ऽध॒न्य॑म् । इय॑क्षान् । के । ते॒ । वाजा॑य । अ॒सु॒र्या॑य । हि॒न्वि॒रे॒ । के । अ॒प्ऽसु । स्वासु॑ । उ॒र्वरा॑सु । पौंस्ये॑ ॥ १०.५०.३

Rigveda » Mandal:10» Sukta:50» Mantra:3 | Ashtak:8» Adhyay:1» Varga:9» Mantra:3 | Mandal:10» Anuvak:4» Mantra:3


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्र के ते नरः) हे परमात्मन् ! वे तेरे मुमुक्षुजन कौन हैं (ये ते इषे) जो तेरे एषणीय मोक्ष के लिए (सुम्नं सधन्यम्-इयक्षान्) जो अपने को साधु और सधन्य, सफल सङ्गत करते हैं (के ते वाजाय-असुर्याय हिन्विरे) कौन तेरे अमृत अन्नभोग के लिए अपने को प्रेरित करते हैं (के स्वासु-उर्वरासु-अप्सु पौंस्ये) कौन अपनी ऊँची कामनाओं में और आत्मभाव में आत्मा को प्रेरित करते हैं ॥३॥
Connotation: - मोक्ष की इच्छा करनेवाले और अपने को उसके अधिकारी बनानेवाले विरले होते हैं, एवं परमात्मा के अमृतभोग को चाहनेवाले अपने को उन्नत किया करते हैं ॥३॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

आनन्द में कौन ?

Word-Meaning: - [१] (ते नरः) = वे मनुष्य (के) = आनन्द में विचरनेवाले हैं (ये) = जो हे (इन्द्र) = परमैश्वर्यशालिन् प्रभो ! ते इषे = आपकी प्रेरणा में चलते हैं । अन्तः स्थित प्रभु की प्रेरणा को सुनकर कार्य करनेवाले लोग आनन्द में विचरण करते हैं । [२] आनन्द में वे हैं (ये) = जो हे प्रभो ! (ते) = आपके (सुम्नम्) = स्तवन को [hymn], जो (सधन्यम्) = मनुष्य को प्रशस्त बनानेवाले धन से युक्त है, (इयक्षान्) = अपने साथ संगत करते हैं । प्रभु का स्तवन करनेवाले धन-सम्पन्न व्यक्ति आनन्दमय जीवनवाले होते हैं । प्रभु-स्तवन से रहित धन ही निधन का कारण बनता है। [३] (ते) = वे (के) = आनन्द में हैं जो (असुर्याय) = असुरों के संहार के लिये साधनभूत (वाजाय) = शक्ति के लिये (हिन्वरे) = प्रेरित होते हैं । आसुरवृत्तियों को नष्ट करनेवाले बल से युक्त पुरुष ही आनन्दमय जीवनवाले होते हैं। [४] आनन्द में वे हैं जो (स्वासु उर्वरासु) = अपनी उपजाऊ भूमियों पर (पौंस्ये) = पुरुषार्थ में निवास करते हैं और (अप्सु) = सदा कर्मों में लगे रहते हैं । अर्थात् कृषि-प्रधान (पौरुष) = सम्पन्न क्रियाशील जीवन ही मनुष्य को आनन्दित करनेवाला होता है ।
Connotation: - भावार्थ- आनन्द प्राप्ति के लिये आवश्यक है कि - [क] हम प्रभु प्रेरणा को सुनें, [ख] प्रभु का स्तवन करते हुए धनसम्पन्न हों, [ग] आसुरवृत्तियों की नाशक शक्ति से युक्त हों, [घ] कृषि प्रधान श्रममय जीवन बिताएँ ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्र के ते नरः) हे परमात्मन् ! के हि ते नरो मुमुक्षवः सन्ति (ये ते-इषे) ये तव-एषणीयमोक्षाय (सुम्नं सधन्यम्-इयक्षान्) आत्मानं साधुम् “सुम्ने मा धत्तमिति साधौ मा धत्तमित्येवैतदाह” [श० १।८।३।२७] तथा सधन्यं सफलं सङ्गच्छन्ते “इयक्षति गतिकर्मा” [निघ० २।१४] के (ते वाजाय-असुर्याय हिन्विरे) के तव- अमृतान्नभोगाय-प्राणपोषकाय “अमृतोऽन्नं वै वाजः” [जै० २।१९३] आत्मानं प्रेरयन्ति (के स्वासु-उर्वरासु अप्सु पौंस्यै) के खलु स्वासु-उच्चासु कामनासु “आपो वै सर्वे कामाः” [श० ४।५।५।१५] आत्मत्वे च-आत्मानं प्रेरयन्ति ॥३॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Indra, who are those people that try to win your favour of sustenance and enlightenment, who realise your divine bliss of peace and well being, who exert themselves to win the strength and spirit of life and joy of divinity, and who delight in their own acts of ambition, manliness and generosity?