Go To Mantra
Viewed 456 times

ग्रावा॒ वद॒न्नप॒ रक्षां॑सि सेधतु दु॒ष्ष्वप्न्यं॒ निॠ॑तिं॒ विश्व॑म॒त्रिण॑म् । आ॒दि॒त्यं शर्म॑ म॒रुता॑मशीमहि॒ तद्दे॒वाना॒मवो॑ अ॒द्या वृ॑णीमहे ॥

English Transliteration

grāvā vadann apa rakṣāṁsi sedhatu duṣṣvapnyaṁ nirṛtiṁ viśvam atriṇam | ādityaṁ śarma marutām aśīmahi tad devānām avo adyā vṛṇīmahe ||

Mantra Audio
Pad Path

ग्रावा॑ । वद॑न् । अप॑ । रक्षां॑सि । से॒ध॒तु॒ । दुः॒ऽस्वप्न्य॑म् । निःऽऋ॑तिम् । विश्व॑म् । अ॒त्रिण॑म् । आ॒दि॒त्यम् । शर्म॑ । म॒रुता॑म् । अ॒शी॒म॒हि॒ । तत् । दे॒वाना॑म् । अवः॑ । अ॒द्य । वृ॒णी॒म॒हे॒ ॥ १०.३६.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:36» Mantra:4 | Ashtak:7» Adhyay:8» Varga:9» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:3» Mantra:4


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ग्रावा वदन्) विद्वान् उपदेश करता हुआ (रक्षांसि) जिनसे रक्षा करनी चाहिये, ऐसी बाधक वस्तुओं (दुःस्वप्न्यम्) सोते हुए होनेवाले आलस्यादि (निर्ऋतिम्) मृत्यु की भयभीतता (विश्वम्-अत्रिणम्) सारे अन्तःकरण के भक्षक शोकादि को (अपसेधतु) दूर करे-दूर करता है (मरुताम्-आदित्यं शर्म-अशीमहि) जीवन्मुक्तों के अखण्डनीय सुख या शरण को प्राप्त हों। आगे पूर्ववत् ॥४॥
Connotation: - विद्वान् उपदेशक अपने उपदेश द्वारा लोगों के बाधक वस्तु, शयनकाल में प्राप्त आलस्य आदि और जाग्रत् में मृत्यु भय और शोक को दूर करता है-हटाता है। इस प्रकार उन ऊँचे जीवन्मुक्तों की सुखशरण लेनी चाहिए ॥४॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

आचार्योपदेश से रक्षः निराकरण

Word-Meaning: - [१] (ग्रावा) = ज्ञानी प्रभु-भक्त गुरु [गृ-शब्दे विद्वांसो हि ग्रावाणः श० ३।९।३ । १४] (वदन्) = उपदेश देता हुआ (रक्षांसि) = राक्षसी वृत्तियों को (अपसेधतु) = दूर करे। यह आचार्य सदुपदेश द्वारा (दुष्ष्वप्न्यम्) = बुरे स्वप्नों की कारणभूत वृत्तियों को दूर करे। (निरृतिम्) = दुराचरण को दूर करे और (विश्वम्) = सब (अत्रिणम्) = [अद्भक्षणे] स्वयं खा झाने की वृत्तियों को दूर करे। अपने मुँह में ही आहुति देनेवाले तो असुर होते हैं, आचार्य हंम से इस आसुरवृत्ति को दूर विनष्ट करनेवाले हो । [२] आचार्य के उपदेश के प्रभाव से ही हम (मरुताम्) = प्राणों के (आदित्यम्) = सब अच्छाइयों का आदान करनेवाले (शर्म) = सुख को (अशीमहि) = प्राप्त करें । 'आदित्य शर्म' वह है जो बुराइयों को छोड़ने व अच्छाइयों के ग्रहण करने से उत्पन्न होता है। आचार्य का उपदेश हमें दुरितों से दूर व सुवितों के समीप करके इस योग्य बनाता है कि जीवन में सुख को प्राप्त करनेवाले हों । प्राणसाधना से इस 'आदित्य शर्म' की प्राप्ति में सहायता मिलती है । वास्तविकता तो यह है कि प्राणसाधना से ही सब दोषों का दहन होता है। [३] इस प्रकार दोषों का दहन करके (अद्या) = आज हम (देवानाम्) = देवों के (तद् अवः) = उस रक्षण को (वृणीमहे) = वरते हैं, अर्थात् हम दिव्यता को अपने अन्दर धारण करनेवाले बनते हैं ।
Connotation: - भावार्थ-आचार्य का उपदेश हमारे जीवनों से अशुभवृत्तियों को दूर करे प्राणसाधना के द्वारा दोषदहन से अच्छाइयों का ग्रहण करते हुए हम सुखी हों।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ग्रावा वदन्) विद्वान् “विद्वांसो हि ग्रावाणः” [श० ३।९।३।१४] उपदिशन् सन् (रक्षांसि) येभ्यो रक्षन्ति तानि बाधकानि भूतानि (दुःस्वप्न्यम्) शयनकाले प्राप्तानि खल्वालस्यादीनि (निर्ऋतिम्) मृत्युभीतिम् (विश्वम्-अत्रिणम्) सकलमन्तःस्थलम्य भक्षकं शोकादिकम् (अपसेधतु) दूरीकरोतु (मरुताम्-आदित्यं शर्म-अशीमहि) जीवन्मुक्तानाम् “मरुतो हि देवविशः” [कौ० ७।८] खल्वखण्डनीयं शरणं सुखं वा प्राप्नुयाम (तद्देवा०) अग्रे पूर्ववत् ॥४॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - May the thundering voice of wise sages keep off all destructive forces, evil dreams, want, adversity and fear of death, and all voracious elements of society. May we obtain the protection, peace and enlightenment of the leading lights and stormy troops of society. This is the shelter and protection we now pray for, of our own choice, from the divinities.