Go To Mantra
Viewed 393 times

त आ॑दित्या॒ आ ग॑ता स॒र्वता॑तये वृ॒धे नो॑ य॒ज्ञम॑वता सजोषसः । बृह॒स्पतिं॑ पू॒षण॑म॒श्विना॒ भगं॑ स्व॒स्त्य१॒॑ग्निं स॑मिधा॒नमी॑महे ॥

English Transliteration

ta ādityā ā gatā sarvatātaye vṛdhe no yajñam avatā sajoṣasaḥ | bṛhaspatim pūṣaṇam aśvinā bhagaṁ svasty agniṁ samidhānam īmahe ||

Mantra Audio
Pad Path

ते । आ॒दि॒त्याः॒ । आ । ग॒त॒ । स॒र्वता॑तये । वृ॒धे । नः॒ । य॒ज्ञम् । अ॒व॒त॒ । स॒ऽजो॒ष॒सः॒ । बृह॒स्पति॑म् । पू॒षण॑म् । अ॒श्विना॑ । भग॑म् । स्व॒स्ति । अ॒ग्निम् । स॒म्ऽइ॒धा॒नम् । ई॒म॒हे॒ ॥ १०.३५.११

Rigveda » Mandal:10» Sukta:35» Mantra:11 | Ashtak:7» Adhyay:8» Varga:8» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:3» Mantra:11


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ते-आदित्याः) वह अखण्ड एकरस परमात्मा (सर्वतातये) सब अध्यात्म कर्म फैले हुए हैं जिसमें, ऐसे योगरूप अध्यात्म यज्ञ के लिये (आगत) आ-प्राप्त हो (नः-वृधे) हमारी जीवनवृद्धि के निमित्त (सजोषसः-यज्ञम्-अवत) समान प्रीतिवाला-जितनी मैं प्रीति करता हूँ, उतनी ही तू भी करनेवाला होता है, इसलिये इस अध्यात्मयज्ञ की रक्षा करता है (बृहस्पतिं पूषणम्-अश्विना भगम्) तुझ वेदवाणी के स्वामी स्तुतिकर्ताओं के पोषक ज्योतिःस्वरूप और आनन्दरसरूप भजनीय की स्तुति करता हूँ। आगे पूर्व के समान अर्थ है ॥११॥
Connotation: - मनुष्य जब श्रद्धा से योगाभ्यासरूप अध्यात्मयज्ञ का सेवन करता है, तो परमात्मा उस उपासक के अनुकूल उसकी जीवनवृद्धि-जीवनविकास के लिये पूर्ण सहायक बनता है ॥११॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'बृहस्पति - पूषा - अश्विनौ - भग'

Word-Meaning: - [१] हे (आदित्याः) = सब ज्ञानों व अच्छाइयों का आदान करनेवाले देवो! (ते) = वे आप (सर्वतातये) = हमारे में सब गुणों के विकास के लिये (आगता) = आइये । देवों के सम्पर्क में आकर हम भी देव बनते हैं, हमारे में सब दिव्य गुणों का विकास होता है। जैसों के साथ हमारा उठना- बैठना होता है वैसे ही हम बनते हैं । [२] हे देवो! आप (सजोषसः) = समानरूप से प्रीतिवाले होते हुए (नः) = हमारे (वृधे) = वर्धन के लिये (यज्ञं अवता) = हमारे से किये जाते हुए यज्ञों का रक्षण करिये। आपकी कृपा से हमारी यज्ञिय वृत्ति सदा बनी रहे । [३] हम (बृहस्पतिम्) = ज्ञान के अधिष्ठातृदेव बृहस्पति से (पूषणम्) = पुष्टि के देवता पूषा से, अश्विना प्राणापान से, (भगम्) = ऐश्वर्य के देवता भग से, (समिधानं अग्निम्) = अग्निहोत्र में समिद्ध की जाती हुई अग्नि से (स्वस्ति ईमहे) = कल्याण व उत्तम स्थिति की याचना करते हैं । वस्तुतः जीवन के उत्कर्ष के लिये आवश्यक है कि हम बृहस्पति आदि देवों की आराधना करें। 'ऊँचे से ऊँचा ज्ञान प्राप्त करें' यही बृहस्पति की आराधना है । इसी प्रकार शरीर के उचित पोषण से 'पूषा' की तथा प्राणापान की शक्ति की वृद्धि के द्वारा हम ' अश्विना' की आराधना करें। सुपथ से ऐश्वर्य की वृद्धि करते हुए 'भग' के उपासक हों और प्रातः- सायं अग्निहोत्र करते हुए अग्नि का पूजन करें । यही कल्याण प्राप्ति का मार्ग है ।
Connotation: - भावार्थ - हम 'बृहस्पति, पूषा, अश्विनौ, भग' के उपासक बनें।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ते-आदित्याः) स अखण्ड एकरसः परमात्मा “बहुवचन-मादरार्थम्” (सर्वतातये) सर्वकर्मततयो यस्मिन् सर्वाणि-अध्यात्मकर्माणि ततानि भवन्ति तथाविधाभ्यासरूपाय योगयज्ञाय (आगत्) आगच्छ प्राप्तो भव (नः-वृधे) अस्माकं जीवनवृद्ध्यै (सजोषसः-यज्ञम्-अवत) समानप्रीतिमान् यावतीं प्रीतिमहं करोमि तावतीं प्रीतिं त्वमपि कुरु एतमध्यात्मयज्ञं रक्ष (बृहस्पतिम् पूषणम् अश्विना भगम्) बृहत्या वेदवाचः स्वामिनं स्तोतॄणां पोषकं तथा ज्योतिमयमानन्दरसमयं च भजनीयं त्वामीळे, स्तौमि, अग्रे पूर्ववत् ॥११॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - May the Adityas come and join us with love and favour for the advancement and comprehensive success of our yajna of universal character and save, protect and promote our yajnic projects of creative progress. We invoke Brhaspati, power of infinite knowledge and speech, Pushan, power of nourishment and growth, Ashvins, complementary powers of nature and humanity, and Bhaga, spirit of universal power and prosperity and pray may the lighted fire and the rising dawn bring us felicity and total self-fulfilment.