Go To Mantra
Viewed 373 times

ए॒तानि॑ भ॒द्रा क॑लश क्रियाम॒ कुरु॑श्रवण॒ दद॑तो म॒घानि॑ । दा॒न इद्वो॑ मघवान॒: सो अ॑स्त्व॒यं च॒ सोमो॑ हृ॒दि यं बिभ॑र्मि ॥

English Transliteration

etāni bhadrā kalaśa kriyāma kuruśravaṇa dadato maghāni | dāna id vo maghavānaḥ so astv ayaṁ ca somo hṛdi yam bibharmi ||

Mantra Audio
Pad Path

ए॒तानि॑ । भ॒द्रा । क॒ल॒श॒ । क्रि॒या॒म॒ । कुरु॑ऽश्रवण । दद॑तः । म॒घानि॑ । दा॒नः । इत् । वः॒ । म॒घ॒ऽवा॒नः॒ । सः । अ॒स्तु॒ । अ॒यम् । च॒ । सोमः॑ । हृ॒दि । यम् । बिभ॑र्मि ॥ १०.३२.९

Rigveda » Mandal:10» Sukta:32» Mantra:9 | Ashtak:7» Adhyay:7» Varga:30» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:3» Mantra:9


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (कलश कुरुश्रवण) ज्ञानकलाओं से पूर्ण तथा आज्ञाकारी श्रवणयोग्य शिष्योंवाले हे आचार्य ! (ददतः) तुझ ज्ञान देते हुए के प्रतीकारार्थ (एतानि मघानि) ये विविध धन वस्त्रादि हम लोग भेंट देते हैं (मघवानः) हे विविध धनवस्त्र आदि दान देनेवाले शिष्यों ! (वः-सः-दानः-इत्-अस्तु) तुम्हारा वह दातव्य पदार्थ स्वीकार करने योग्य है (अयं सोमः-च) और यह सोम्य ज्ञानप्रवाहशिक्षण विषय भी तुम्हारे अन्दर स्थिर हो (यं हृदि बिभर्मि) जिस ज्ञानविषय को अपने हृदय में मैं धारण कर रहा हूँ ॥९॥
Connotation: - समस्त ज्ञानकलाओं से पूर्ण और आज्ञाकारी सुननेवाले शिष्य जिसके हों, वह आचार्य कहलाता है। उसके लिये भाँति-भाँति के धन वस्त्र आदि भेंट करने चाहियें। वह आचार्य भी अपने ज्ञान का दान उनके हृदयों में भली-भाँति बिठा दे ॥९॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

कलश- कुरुश्रवण

Word-Meaning: - [१] हे (कलश) = [कलाः शेरते अस्मिन्] 'प्राण, श्रद्धा, आकाश, वायु, ज्योति, जल, पृथिवी, इन्द्रिय, मन, अन्न, वीर्य, तप, मन्त्र, कर्म, लोक व नाम' रूप १६ कलाओं के आधारभूत ! (कुरुश्रवण) = उस पिता प्रभु की वाणी को सुननेवाले व करनेवाले ! प्रभु की वाणी को सुनते ही तदनुसार कार्य करनेवाले जीव ! (मघानि ददतः) = ऐश्वर्यों के देनेवाले तेरे एतानि भद्रा इन कल्याणों को (क्रियाम) = हमने किया है। गत मन्त्र में वर्णित प्रकार से तेरे जीवन को उत्तम बनाया है । [२] हे (मघवान:) = ऐश्वर्य सम्पन्न पुरुषो! (वः) = तुम्हारा (अयम्) = यह दान देना (इत्) = सचमुच (दान:) = दान ही अस्तु हो 'दाय् लवने' यह तुम्हारी बुराइयों का लवन करनेवाला हो, उनको नष्ट करनेवाला हो और इस प्रकार बुराइयों को नष्ट करके 'दैप् शोधने' यह तुम्हारे जीवन का शोधन करनेवाला हो । (अयं च सोमः) = और यह (सोम) = वीर्यशक्ति भी तुम्हारे जीवन में रोगादि को दूर करके शोधन करनेवाली हो, (यम्) = जिस सोमशक्ति को (हृदि) = तुम्हारे हृदय में (बिभर्मि) = मैं धारण करता हूँ । तुम्हारे हृदय में सम्पूर्ण आहार-विहारों को करते समय यह भावना हो कि मेरे ये आहार- विहार सोम का रक्षण करनेवाले हों ।
Connotation: - भावार्थ- हम प्रभु की वाणी को सुनें और तदनुसार क्रिया को करें। दान देनेवाले हों, इसी में हमारा कल्याण है। यह दान हमारी बुराइयों को नष्ट करके जीवन का शोधन करे। हमारे हृदय में सोम के रक्षण की भावना हो । हम उत्तम से उत्तम मार्ग की ओर चलें। [१] दिव्य प्रकाश को प्राप्त करें, [२] 'भद्र पुरुष' बनें, [३] हमारे पर इन्द्रियों का शासन न हो, [४] दुरित का विरेचन हो, [५] विद्वानों से अनुशिष्ट होकर हम भद्र मार्ग पर चलें, [६] ज्ञानी से ही मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है, [७] मार्ग पर चलने से ही सुन्दर जीवन का प्रारम्भ होता है, [८] हमें चाहिए कि प्रभु की वाणी को सुनें और करें। प्रभु कह रहे हैं 'दान दो और सोम का रक्षण करनेवाले बनो, तभी देव हमारा रक्षण करेंगे'।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (कलश कुरुश्रवण) हे ज्ञानकलापूर्ण कुरव आज्ञाकारिणः श्रवणयोग्याः शिष्या यस्य तादृश ! आचार्य ! (ददतः) तव ज्ञानं प्रयच्छतः प्रतीकाराय (एतानि मघानि) इमानि विविधानि धनवस्त्रादीनि वयमुपहरामः (मघवानः) हे विविधधनवस्त्राणि विद्यन्ते दानाय येषां तं यूयं धनवन्तः शिष्याः (वः सः-दानः इत्-अस्तु) युष्माकं स दातव्यपदार्थः स्वीकृतोऽस्तु (अयं सोमः-च) एष सोम्यज्ञानप्रवाहः शिक्षणविषयश्च युष्मासु तिष्ठतु (यं हृदि बिभर्मि) यं सोम्यं ज्ञानविषयं स्वहृदये खल्वहं धारयामि ॥९॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O treasure hold of knowledge, Indra, O learned teacher, O listener of my praises and prayers, these are the holy acts of reverence and adoration which we, givers of thanks and presents, perform in homage to your honour. O men of wealth and power of knowledge, let this knowledge and this presentation of thanks and appreciation be a holy gift of gracefulness and culture, and so may this soma of knowledge be for you, the knowledge which I hold at heart in myself.