Go To Mantra
Viewed 489 times

ए॒वेद्यूने॑ युव॒तयो॑ नमन्त॒ यदी॑मु॒शन्नु॑श॒तीरेत्यच्छ॑ । सं जा॑नते॒ मन॑सा॒ सं चि॑कित्रेऽध्व॒र्यवो॑ धि॒षणाप॑श्च दे॒वीः ॥

English Transliteration

eved yūne yuvatayo namanta yad īm uśann uśatīr ety accha | saṁ jānate manasā saṁ cikitre dhvaryavo dhiṣaṇāpaś ca devīḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

ए॒व । इत् । यूने॑ । यु॒व॒तयः॑ । न॒म॒न्त॒ । यत् । ई॒म् । उ॒शन् । उ॒ष॒तीः । एति॑ । अच्छ॑ । सम् । जा॒न॒ते॒ । मन॑सा । सम् । चि॒कि॒त्रे । अ॒ध्व॒र्यवः॑ । धि॒षणा॑ । आपः॑ । च॒ । दे॒वीः ॥ १०.३०.६

Rigveda » Mandal:10» Sukta:30» Mantra:6 | Ashtak:7» Adhyay:7» Varga:25» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:3» Mantra:6


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (यूने युवतयः-नमन्त) मिश्रण स्वभाववाले जन के लिये मिश्रण स्वभाववाली पारिवारिक स्त्रियाँ नम्र स्वभाव से वर्तनेवाली हो जाती हैं (एव-इत्) ऐसे ही (यत्-ईम्) जब भी (उशन्-उशतीः-अच्छ-एति) प्रजा को चाहनेवाला राजा, राजा को चाहनेवाली प्रजाओं को प्राप्त होता है (अध्वर्यवः) हे राजसूययज्ञ के नेता ऋत्विजों ! (मनसा सं जानते सं चिकित्रे) मनोभाव से राज्याभिषेकार्थ राजसूययज्ञ के द्वारा राजा से संयुक्त होते हैं, सहमत होते हैं तथा सम्यक् देखते हैं-अच्छा मानते हैं (धिषणा-आपः-देवीः-च) प्रतिज्ञारूप वाणी के द्वारा दिव्य प्रजाएँ भी सहमत होती हैं और सम्यक् देखती हैं-अच्छा मानती हैं ॥६॥
Connotation: - राजा प्रजाजन परस्पर वैर भाव से रहित एक दूसरे से मिश्रण स्वभाव रखनेवाले होने चाहिएँ और राष्ट्र के अन्य नेताजन भी उत्तम गुणों से युक्त हुए सहमति से वर्तें ॥६॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

मानस व बौद्धिक स्वास्थ्य

Word-Meaning: - [१] (यद्) = जब (ईम्) = निश्चय से (उशती:) = हित की कामनावाले, अर्थात् सदा अपने रक्षक का हित करनेवाले इन [आप] रेतःकणों की (अच्छ) = ओर (उशन्) = चाहता हुआ युवक (एति) = प्राप्त होता है, तो (एवा इत्) = ऐसा होने पर ही (यूने) = उस युवक के लिये (युवतयः) = युवतियाँ (नमन्त) = आदरवाली होती हैं। रेतःकणों के रक्षण से युवक का शरीर इतना सुन्दर प्रतीत होता है कि सब युवतियाँ उसकी ओर आकृष्ट होती हैं, उसके सौन्दर्य की प्रशंसा करती हैं, उनमें उसके प्रति आदर का भाव होता है । [२] (च) = और ये (देवी:) = सब रोगों के जीतने की कामनावाले (आपः) = रेतः कण (संजानते) = संज्ञानवाले होते हैं। अपने रक्षक में उत्तम ज्ञान को पैदा करनेवाले होते हैं और (मनसा) = मन के दृष्टिकोण से (संचिकित्रे) = इसकी उत्तम चिकित्सा करते हैं, अर्थात् इसके मन में किसी प्रकार के विकार को नहीं रहने देते एवं रेतःकणों के रक्षण से जहाँ बुद्धि में दीप्ति आकर ज्ञानवृद्धि होती है वहाँ मन में पवित्रता का संचार होता है। [३] इस प्रकार ये दिव्यगुणोंवाले रेतः कण (अध्वर्यवः) = अपने रक्षक के साथ अ+ध्वर+यु' = अहिंसा को जोड़नेवाले हैं और (धिषणा) = ये बुद्धि ही बुद्धि हैं, अर्थात् इनका रक्षण बुद्धि को तीव्र बनानेवाला है ।
Connotation: - भावार्थ - रेतः कणों का रक्षण शरीर के स्वास्थ्य के साथ मन व बुद्धि के स्वास्थ्य को देनेवाला है।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (यूने युवतयः-नमन्त) मिश्रयित्रे जनाय मिश्रयित्र्यो नार्यो नम्रीभवन्ति (एव-इत्) एवं हि (यत्-ईम्) यदा खलु (उशन्-उशतीः-अच्छ-एति) प्रजाः कामयमानो राजा तथा राजानं कामयमानाः प्रजाः प्रति खल्वभ्येति-अभिप्राप्नोति (अध्वर्यवः) राजसूययज्ञस्य नेतार ऋत्विजः “अध्वर्युरध्वरस्य नेता” [निरु० १।८] (मनसा सञ्जानते सञ्चिकित्रे) मनोभावेन राज्याभिषेकार्थं राजसूये कार्ये संयुज्यन्ते सहमता भवन्ति तथा सम्यक् पश्यन्ति साधु मन्यन्ते (धिषणा-आपः देवीः च) प्रतिज्ञारूपया वाचा च “धिषणा वाङ्नाम” [निघं० १।११] “सुपां सुलुक्” [अष्टा० ७।१।३९] इति टाविभक्तेलुर्क् दिव्याः प्रजाश्च सञ्जानते सहमता भवन्ति तथा च सम्यक् कल्याणं पश्यन्ति-अनुभवन्ति ॥६॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Just as youthful women submit to young men, and as men with love eagerly advance to loving women, so do the leaders of social and scientific yajna know the liquid energies of nature and with their science and intelligence create, obtain and develop. So do also they develop the energies and competence of the rising youthful generation for the social yajna of the world order of humanity.