Go To Mantra

अ॒ग्निमी॑ळे भु॒जां यवि॑ष्ठं शा॒सा मि॒त्रं दु॒र्धरी॑तुम् । यस्य॒ धर्म॒न्त्स्व१॒॑रेनी॑: सप॒र्यन्ति॑ मा॒तुरूध॑: ॥

English Transliteration

agnim īḻe bhujāṁ yaviṣṭhaṁ śāsā mitraṁ durdharītum | yasya dharman svar enīḥ saparyanti mātur ūdhaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

अ॒ग्निम् । ई॒ळे॒ । भु॒जाम् । यवि॑ष्ठम् । शा॒सा । मि॒त्रम् । दुः॒ऽधरी॑तुम् । यस्य॑ । धर्म॑न् । स्वः॑ । एनीः॑ । स॒प॒र्यन्ति॑ । मा॒तुः । ऊधः॑ ॥ १०.२०.२

Rigveda » Mandal:10» Sukta:20» Mantra:2 | Ashtak:7» Adhyay:7» Varga:2» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:2» Mantra:2


Reads 394 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (भुजाम्) भोगप्रद पालकों के मध्य में (यविष्ठम्) अतिशय से मिश्रणधर्मी समागम-कर्ता को (शासा मित्रं दुर्धरीतुम्) ज्ञानशिक्षण से मित्र तथा शासन-दण्डप्रदान से दुर्धारणीय को (अग्निम्) परमात्मा या राजा को (ईडे) प्रशंसित करता हूँ-स्तुत करता हूँ (यस्य धर्मन्) जिसके धारण करने योग्य ज्ञान या ज्ञापन में (एनीः स्वः सपर्यन्ति) प्रगतिशील मानवप्रजाएँ सुखप्राप्ति के लक्ष्य से उसे सत्कृत पर प्राप्त होते हैं (मातुः-ऊधः) माता के दुग्धाधान स्तन को जैसे बच्चे प्राप्त होते हैं ॥२॥
Connotation: - समस्त पालकों में उपासक के लिए परमात्मा और प्रजा के लिए राजा मित्रसमान और विरोधी के लिए दण्डदाता है। उसकी स्तुति या प्रशंसा करनी चाहिए। उपासक और प्रजा सुख को लक्ष्य करके उसका सत्कार कर प्राप्त करते हैं, जैसे बच्चे माता के स्तन को प्राप्त होते हैं ॥२॥
Reads 394 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

यज्ञशेष का सेवन

Word-Meaning: - [१] मैं (अग्निम्) = उस अग्रेणी परमात्मा का (ईडे) = उपासन करता हूँ जो कि (भुजाम्) = [भुज पालनाभ्यवहारयोः] केवल शरीर के रक्षण के लिये भोजन करने वालों को (यविष्ठम्) = बुराइयों से पृथक् व अच्छाइयों से संपृक्त करनेवाले हैं। वस्तुतः मनुष्य उतना ही भोजन करे जितना कि शरीररक्षण के लिये आवश्यक है तो इतना जिह्वा संयम होने से किसी प्रकार की बुराई के पैदा होने का सम्भव ही नहीं। [२] (शासा मित्रम्) = मैं उस प्रभु का उपासन करता हूँ जो कि अनुशासन व उपदेश के द्वारा सब [प्रभीतेः त्रायते] पापों व मृत्युओं से बचानेवाले हैं। प्रभु ने सृष्टि के प्रारम्भ में वह वेदज्ञान दिया है जो कि हमें सब पापों से बचाता है। वेद के गायत्री छन्द का तो अर्थ ही यह है कि ‘गायन्तं त्रायते यतः 'यह गान करनेवाले का त्राण करता है। [३] (दुर्धरीतुम्) = ये प्रभु शत्रुओं से दुर्धर्षणीय हैं। कामादि शत्रुओं का हमारे लिये तो धर्षण करना कठिन हो जाता है । परन्तु जब हम उस प्रभु के साथ मिलकर इन कामादि से संघर्ष करते हैं तो ये कामादि सब भस्म हो जाते हैं [त्वया स्विद् युजा वयं] [४] (यस्यधर्मन्) = उस परमात्मा का उपासन करता हूँ जिसके धारण करने पर मनुष्य (स्वः एनीः) = स्वर्ग के प्रति ले जानेवाली आहुतियों का (सपर्यन्ति) = सेवन करते हैं, उसी प्रकार सेवन करते हैं जैसे कि बछड़े (मातुः ऊधः) = अपनी माता के ऊधस् [ udder] का सेवन करते हैं। माता के ऊधस् से दुग्ध को प्राप्त करके बच्चे पोषण को प्राप्त करते हैं, इसी प्रकार ये यज्ञ की आहुतियाँ हमारा इस लोक व पर लोक में कल्याण करती हैं ।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु के वेद में दिये गये आदेश के अनुसार यज्ञशेष का सेवन करनेवाले हम सब पापों से बचें।
Reads 394 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (भुजाम् ) भोगप्रदानां पालकानां मध्ये (यविष्ठम्) अतिशयेन मिश्रणधर्माणं सङ्गन्तारम् (शासा मित्रं दुर्धरीतुम्) शासनेन ज्ञानशिक्षणेन मित्रं तथा शासनेन दण्डदानेन दुर्धारणीयम् (अग्निम्) परमात्मानं राजानं वा (ईडे) स्तौमि प्रशंसामि वा (यस्य धर्मन्) यस्य धर्त्तुं धारयितुं योग्ये ज्ञाने यद्वा ज्ञापने (एनीः स्वः सपर्यन्ति) प्रगतिशीला मानवप्रजाः सुखमभिलक्ष्य तं परिचरन्ति (मातुः-ऊधः) यथा मातृभूताया दुग्धाधानं वत्साः प्राप्नुवन्ति ॥२॥
Reads 394 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - I invoke, celebrate and worship Agni, ever most youthful and powerful of the divine givers of life’s joys, friend, irresistible in law and justice, in whose order and Dharma all earthly people and divine forces of light serve, live and enjoy life as on the mother’s breast.