Go To Mantra

श्रा॒तं म॑न्य॒ ऊध॑नि श्रा॒तम॒ग्नौ सुश्रा॑तं मन्ये॒ तदृ॒तं नवी॑यः । माध्यं॑दिनस्य॒ सव॑नस्य द॒ध्नः पिबे॑न्द्र वज्रिन्पुरुकृज्जुषा॒णः ॥

English Transliteration

śrātam manya ūdhani śrātam agnau suśrātam manye tad ṛtaṁ navīyaḥ | mādhyaṁdinasya savanasya dadhnaḥ pibendra vajrin purukṛj juṣāṇaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

श्रा॒तम् । म॒न्ये॒ । ऊध॑नि । श्रा॒तम् । अ॒ग्नौ । सुऽश्रा॑तम् । म॒न्ये॒ । तत् । ऋ॒तम् । नवी॑यः । माध्य॑न्दिनस्य । सव॑नस्य । द॒ध्नः । पिब॑ । इ॒न्द्र॒ । व॒ज्रि॒न् । पु॒रु॒ऽकृ॒त् । जु॒षा॒णः ॥ १०.१७९.३

Rigveda » Mandal:10» Sukta:179» Mantra:3 | Ashtak:8» Adhyay:8» Varga:37» Mantra:3 | Mandal:10» Anuvak:12» Mantra:3


Reads 443 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (श्रातं मन्ये) मैं पके हुए मानता हूँ-जानता हूँ (ऊधनि श्रातम्) जो गौ के ऊधस् में दूध है, उसे पका हुआ मानता हूँ (अग्नौ सुश्रातं मन्ये) अग्नि में सुपक्व मानता हूँ (तत्-नवीयः-ऋतम्) जो अत्यन्त नवीन कृषिभूमि में होता है कोमलरूप, वह गौ के दूध के समान होता है, कठोर कृषिभूमि में कठोर अन्न पके अन्न को अग्नि में पका हुआ मानता हूँ, वह अन्न राजा के लिए देना चाहिये (वज्रिन्-इन्द्र) हे वज्रवाले राजा इन्द्र ! तू बहुत कार्य करनेवाला (जुषाणः) हमें सेवन करनेवाला और प्रेम करनेवला है (माध्यन्दिनस्य-सवनस्य) वसन्तवाले दिनों में उत्पन्न हुए (दध्नः-पिब) तू मृदु द्रवरस को नवान्न फलरस को पी ॥३॥
Connotation: - गौ के ऊधस् में दूध भी पके अन्न के समान निकलता हुआ सेवन करने योग्य है, अग्नि में पका हुआ सुपक्व कहलाता है, वह सेवन करने योग्य है, खेती का कठोर अन्न अग्नि में पका हुआ सेवन करने योग्य है, खेती का अत्यन्त मृदु अन्न भी गोदुग्ध की भाँति सेवन करने योग्य है, वसन्त ऋतु के दिनों में फलों के रस द्रव पदार्थ खाने योग्य हैं, इस प्रकार राजा पकी हुई कठोर वस्तु और द्रव वस्तु उपहार में प्राप्त करने का अधिकारी है ॥३॥
Reads 443 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

रौहिदश्वः

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र के अनुसार वानप्रस्थाश्रम में अपनी पूरी तैयारी करके अब यह पुरुष संन्यस्त होता है। इसका मन सबको उत्तम निवासवाला बनाने की भावनावाला है [वसु मनो यस्य] । यह प्रवृद्ध शक्तियोंवाले इन्द्रियाश्वोंवाला बना है। सो इसका नाम 'वसुमना रौहिदश्व' हो गया है। इसे प्रभु प्रेरणा देते हुए कहते हैं कि - [क] तुझे (ऊधनि) = वेदवाणी रूप गौ के ज्ञानदुग्ध के आधार में (श्रातं मन्ये) = परिपक्व मानता हूँ। तूने अपने को ज्ञान विदग्ध बनाया है । [ख] (अग्नौ श्रातम्) = अग्नि में भी तू परिपक्व हुआ है । शक्ति सम्पन्नता के कारण तेरे में उत्साह [अग्नि] की भी न्यूनता नहीं है। सो मैं तुझे (सुश्रातं मन्ये) = ठीक परिपक्व हुआ हुआ समझता हूँ। (तद्) = सो तेरा जीवन (ऋतम्) = ठीक है, नियमित है [सत्य है] (नवीयः) = स्तुत्व व गतिशील है [नु स्तुतौ, नव गतौ] [२] सो (इन्द्र) = हे जितेन्द्रिय पुरुष ! वज्रिन् क्रियाशीलता रूप वज्र को हाथ में लिये हुए (पुरुकृत्) = खूब ही कर्म करनेवाले अथवा पालनात्मक व पूरणात्मक कर्म करनेवाले ! तू (जुषाण:) = प्रीतिपूर्वक प्रभु का उपासन करता हुआ (माध्यन्दिनस्य सवनस्य) = जीवन का माध्यन्दिन सवन 'गृहस्थाश्रम' ही है । जीवन के तीन कवन हैं- 'प्रातः सवन' ब्रह्मचर्याश्रम है । 'मध्यन्दिन सवन' गृहस्थ है और 'तृतीय सवन' वानप्रस्थ व संन्यास हैं । उस गृहस्थाश्रम के (दध्नः) = धारणात्मक कर्म को [ धत्ते इति दधि] (पिब) = अपने में व्याप्त करनेवाला बन । तू अपने ज्ञानोपदेशों से गृहस्थ का धारण करनेवाला बन । संन्यासी का मूल कर्त्तव्य यही है कि गृहस्थों को सदुपदेश देता हुआ उनको ठीक मार्ग पर चलानेवाला बने और इस प्रकार उनका धारण करे ।
Connotation: - भावार्थ- हम ज्ञान व शक्ति में परिपक्व होकर संन्यस्त हों। ज्ञान प्रचार के द्वारा संसार का धारण करनेवाले बनें । यह सूक्त जीवन को सफलता के साथ बिताने का उल्लेख करता है। यह व्यक्ति 'जय: 'विजयी बनता है। सब शत्रुओं का पराभव करके सफल जीवनवाला होता है। इसी 'जय' का अगला सूक्त है-
Reads 443 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (श्रातं मन्ये) पक्वं मन्ये जानामि (ऊधनि श्रातम्) गोरूधनि दुग्धाधानाङ्गे जातं दुग्धम् (अग्नौ-सुश्रातं मन्ये) अग्नौ पक्वं तु सुष्ठु पक्वं मन्ये (तत्-नवीयः-ऋतम्) तद्यत्  खलु नवतरं कृषिभूमौ श्रातमन्नं तथैव मृदुजातं गोरूधसि जातं कठोरं कृषिभूमौ जातं खल्वग्नौ पक्वमिव भवति मन्ये वा तद्दातव्यं राज्ञे (वज्रिन्-इन्द्र) वज्रवन् राजन् ! त्वं बहुकार्यकृत् (जुषाणः) अस्मान् जुषाणः सेवमानः प्रीयमाणो वा (माध्यन्दिनस्य सवनस्य) वासन्तिकदिनेषु जातस्यावसरस्य (दध्नः-पिब) दधिं षष्ठी व्यत्ययेन द्वितीयायाम् दधिवन्मृदुद्रवरसं नवान्नफलरसं पिब “ऊर्ग्वाऽन्नाद्यं दधि” [तै० २।७।२।२] ॥३॥
Reads 443 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - I believe the milk is ripe in the cow’s udders. I know the grain is ripe in the heat of the sun. I am sure every thing is ripe and ready for the yajna, ripe and fresh truly. O lord of versatile action, wielder of the thunderbolt of justice, law and order, loving, kind and cooperative, come and taste the milky sweets of the mid day’s session of yajna. Receive, taste, protect and promote the milk of cows and harvests of the field.