Go To Mantra
Viewed 534 times

ये न॑: स॒पत्ना॒ अप॒ ते भ॑वन्त्विन्द्रा॒ग्निभ्या॒मव॑ बाधामहे॒ तान् । वस॑वो रु॒द्रा आ॑दि॒त्या उ॑परि॒स्पृशं॑ मो॒ग्रं चेत्ता॑रमधिरा॒जम॑क्रन् ॥

English Transliteration

ye naḥ sapatnā apa te bhavantv indrāgnibhyām ava bādhāmahe tān | vasavo rudrā ādityā uparispṛśam mograṁ cettāram adhirājam akran ||

Mantra Audio
Pad Path

ये । नः॒ । स॒ऽपत्नाः॑ । अप॑ । ते । भ॒व॒न्तु॒ । इ॒न्द्रा॒ग्निऽभ्या॑म् । अव॑ । बा॒धा॒म॒हे॒ । तान् । वस॑वः । रु॒द्राः । आ॒दि॒त्याः । उ॒प॒रि॒ऽस्पृश॑म् । मा॒ । उ॒ग्रम् । चेत्ता॑रम् । अ॒धि॒ऽरा॒जम् । अ॒क्र॒न् ॥ १०.१२८.९

Rigveda » Mandal:10» Sukta:128» Mantra:9 | Ashtak:8» Adhyay:7» Varga:16» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:10» Mantra:9


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (नः) हमारे (ये सपत्नाः) जो शत्रु हैं, (ते) वे (अप भवन्तु) पृथक् हो जावें (तान्) उनको (इन्द्राग्निभ्याम्) संग्राम में विद्युदग्नि शक्ति सम्पन्न अस्त्रों से या (अप बाधामहे) होम में वायु अग्नि के द्वारा पीड़ित करें, (वसवः) वसानेवाले (रुद्राः) उपदेश करनेवाले (आदित्याः) स्वीकार करनेवाले जन, यज्ञ में ऋतुएँ, रश्मियाँ (मा-उपरिस्पृशम्) मुझे ऊँचे पद प्राप्त करनेवाले (उग्रं चेत्तारम्) तेजस्वी चेतानेवाले (अधिराजम्) अधिराजमान (अक्रन्) करें ॥९॥
Connotation: - शत्रु दूर रहें, उन्हें विद्युदग्नि शक्ति सम्पन्न अस्त्रों द्वारा संग्राम में पीड़ित करना चाहिये, वसानेवाले, उपदेश देनेवाले, स्वीकार करनेवाले जन तेजस्वी अधिकारी को राजा बनावें एवं जो अन्य प्राणियों को पीड़ा देते हैं, वे दूर हों, उन्हें यज्ञ में अग्नि और वायु होमे हुए पदार्थ द्वारा नष्ट करें, वायुएँ, ऋतुएँ, रश्मियाँ मनुष्य को स्वस्थ बनाती हैं ॥९॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

अधिराट्

Word-Meaning: - [१] शरीर में 'रोग' हमारे सपत्न हैं, मन में 'वासनाएँ'। (ये) = जो भी (न) = हमारे (सपत्ना:) = शत्रु हैं, (ते) = वे (अपभवन्तु) = हमारे से दूर हों । (इन्द्राग्निभ्याम्) = बल व प्रकाश के द्वारा ['इन्द्र' बल का प्रतीक है, 'अग्नि' प्रकाश का] हम उन सब सपत्नों को (अवबाधामहे) = अपने से दूर करते हैं । इन्द्र के द्वारा रोगों को तथा अग्नि के द्वारा वासनाओं को हम पराजित करते हैं । जितेन्द्रिय के समीप रोग नहीं आते, ज्ञान के प्रकाशवाला वासनाओं से बचा रहता है, इस ज्ञानाग्नि में वासनाएँ भस्म हो जाती हैं । [२] (वसवः) = शरीर में अपने निवास को उत्तम बनानेवाले, प्रकृति के पूर्ण ज्ञानी विद्वान्, (रुद्रा:) = वासनाओं को आक्रान्त करनेवाले [रोरूयमाण [द्रवति]] जीव के रहस्य को समझनेवाले विद्वान् तथा (आदित्याः) = सब अच्छाइयों का आदान करनेवाले सूर्यसम ज्योति ब्रह्म के ज्ञाता पुरुष (मा) = मुझे (अक्रन्) = बनाएँ कैसा ? [क] उपरिस्पृशम् ऊपर और ऊपर स्पर्श करनेवाला, हीन भावनाओं से ऊपर उठनेवाला, [ख] (उग्रम्) = तेजस्वी- शत्रुओं के लिए भयंकर, [ग] (चेत्तारम्) = चेतनावाला तथा [घ] (अधिराजम्) = मन, बुद्धि व इन्द्रियों का शासक। ऐसा बनकर ही तो मैं आदर्श मानव हो सकूँगा ।
Connotation: - भावार्थ- हम इन्द्र व अग्नि तत्त्व का अपने में विकास करें। उत्कृष्ट, तेजस्वी, ज्ञानी व आत्मशासक बनें । सूक्त का प्रारम्भ 'चतुर्दिग् विजय' से होता है [१] और समाप्ति पर 'अधिराट्' बनने का उल्लेख है [२] यह अधिराट् 'परमेष्ठी' सर्वोच्च स्थान में स्थित होता है, यह 'प्रजापति' प्रजा को रक्षण के कार्यों में तत्पर होता है। अगले सूक्त का यही ऋषि है । 'परमेष्ठी प्रजापति' प्रभु हैं, इनको जाननेवाला भी इसी नाम से कहलाता है। यह प्रभु के द्वारा होनेवाली इस सृष्टि का ध्यान करते हुए कहते है-

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (नः) अस्माकं (ये सपत्नाः) ये शत्रवः सन्ति (ते-अप भवन्तु) ते पृथग्भवन्तु (तान्-इन्द्राग्निभ्याम्-अप बाधामहे) तान् सङ्ग्रामे विद्युदग्नि-शक्तिसम्पन्नास्त्राभ्यां होमे वाय्वग्निभ्यां पीडयामहे (वसवः-रुद्राः-आदित्याः) वासयितारः-उपदेष्टारः स्वीकारकर्त्तारो जनाः-यज्ञे वायवः, ऋतवः, रश्मयः (मा-उपरिस्पृशम्-उग्रं चेत्तारम्-अधिराजम्-अक्रन्) मामुपरिपदप्रापकं तेजस्विनं चेतयितारमधिराजमानं कुर्वन्तु ॥९॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Those who are our adversaries, enemies and hostile rivals, let them be off ! We keep them off, we throw them out in conflict by Indra and Agni, divine air and fire power. May the Vasus, shelter and support givers of life and the general order of educated people, Rudras, powers of justice and order and the middle order of intellectuals, and Adityas, powers of light and the highest order of scholars and sages raise me high, inspire me with the brilliance of fire, enlighten me and anoint me as the highest ruling authority.