Go To Mantra

सु॒क्षे॒त्रि॒या सु॑गातु॒या व॑सू॒या च॑ यजामहे। अप॑ न॒: शोशु॑चद॒घम् ॥

English Transliteration

sukṣetriyā sugātuyā vasūyā ca yajāmahe | apa naḥ śośucad agham ||

Mantra Audio
Pad Path

सु॒ऽक्षे॒त्रि॒या। सु॒गा॒तु॒ऽया। व॒सु॒ऽया। च॒। य॒जा॒म॒हे॒। अप॑। नः॒। शोशु॑चत्। अ॒घम् ॥ १.९७.२

Rigveda » Mandal:1» Sukta:97» Mantra:2 | Ashtak:1» Adhyay:7» Varga:5» Mantra:2 | Mandal:1» Anuvak:15» Mantra:2


Reads 440 times

SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर वह कैसा है, इस विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

Word-Meaning: - हे (अग्ने) सभाध्यक्ष ! जिन आपको (वसूया) जिससे अपने को धनों की चाहना हो (सुगातुया) जिसमें अच्छी पृथिवी हो और (सुक्षेत्रिया) नाज बोने को जो कि अच्छा खेत हो वह जिस नीति से हो उससे (च) तथा शस्त्र और अस्त्र बाँधनेवाली सेना से हम लोग (यजामहे) सङ्ग देते हैं, वे आप (नः) हमलोगों के (अघम्) दुष्ट व्यसन को (अपशोशुचत्) दूर कीजिये ॥ २ ॥
Connotation: - पिछले मन्त्र से (अग्ने) इस पद की अनुवृत्ति आती है। सभाध्यक्ष को चाहिये कि शान्तिवचन कहने, दुष्टों को दण्ड देने और शत्रुओं को परस्पर फूट कराने की क्रियाओं से नीति को अच्छे प्रकार प्राप्त होके प्रजाजनों के दुःख को नित्य दूर करने के लिये उद्यम करे। प्रजाजन भी ऐसे पुरुष ही को सभाध्यक्ष करें ॥ २ ॥
Reads 440 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

सुक्षेत्र - सुगातु - वसु

Word-Meaning: - १. हे अग्ने ! (सुक्षेत्रिया) = इस शरीररूप क्षेत्र को शोभन बनाने की इच्छा से (यजामहे) = हम आपका पूजन करते हैं [यज - देवपूजा] । प्रभु - पूजन से ही हम प्रकृति के दास नहीं बनते । हमारी वृत्ति भोगवृत्ति नहीं होती । भोग न होने से शरीर में रोग नहीं आते । यह नीरोगता ही शरीररूप क्षेत्र को सुक्षेत्र बनाती है ।  २. (सुगातुया) = उत्तम मार्ग की कामना से हम (यजामहे) = हे प्रभो ! आपके साथ संगतिकरणवाले [यज संगतिकरण] होते हैं । आपके साथ चलने पर मार्ग भटकने की आशंका ही नहीं रहती । आप हमारा मार्गदर्शन करते हैं तो वह मार्ग हमारे लिए शोभनतम हो जाता है (च) = और  ३. (वसूया) = धन की इच्छा से (यजामहे) = [यज्ञ - दान] - हम आपके प्रति अपना दान करते हैं । जैसे एक बालक माता - पिता के प्रति अपना अर्पण कर देता है तो माता - पिता उसके पालन व पोषण का पूर्ण प्रयत्न करते हैं , इसी प्रकार प्रभु के प्रति अपना अर्पण करनेवालों को भी ये प्रभु सब वसुओं को देनेवाले होते हैं ।  ४. हे प्रभो ! इस प्रकार हममें ये कामनाएँ बनी रहें - [क] हमें भोगप्रवणता से ऊपर उठकर शरीर को नीरोग बनाना है , [ख] प्रभु के सम्पर्क में रहकर सदा उत्तम मार्ग पर चलना है और [ग] प्रभु के प्रति अपना अर्पण करके , दानवृत्ति को अपनाकर , वसुओं को प्राप्त करना है । ऐसा होने पर (अघम्) = पाप (नः) = हमसे (अप) = दूर होकर (शोशुचत्) = शोक - सन्तप्त होकर नष्ट हो जाएँगे ।   
Connotation: - भावार्थ - शरीर को उत्तम बनाने की कामना , उत्तम मार्ग पर चलने व वसु - प्राप्ति की भावना हमें पाप से ऊपर उठाती है ।   
Reads 440 times

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनः स कीदृश इत्युपदिश्यते ।

Anvay:

हे अग्ने यं त्वां वसूया सुगातुया सुक्षेत्रिया च शस्त्रास्त्रसेनया वयं यजामहे स भवान्नोऽस्माकमघमपशोशुचत् ॥ २ ॥

Word-Meaning: - (सुक्षेत्रिया) शोभनं वपनाधिकरणं यया नीत्या तया। अत्रेयाडियाजीकाराणामिति डियाजादेशः। (सुगातुया) शोभना गातुः पृथिवी यस्यां तया। अत्र याजादेशः। (वसूया) आत्मनो वसूनिच्छन्ति तया (च) सर्वशस्त्रास्त्रादीनां समुच्चये (यजामहे) सङ्गच्छामहे (अप, नः०) इति पूर्ववत् ॥ २ ॥
Connotation: - पूर्वमन्त्रादग्ने इति पदमनुवर्त्तते। सभाध्यक्षेण सामदण्डभेदक्रियान्वितां नीतिं संप्राप्य प्रजानां दुःखानि नित्यं दूरीकर्त्तुमुद्यमः कर्त्तव्यः, प्रजयेदृश एव सभाध्यक्षः कर्त्तव्यः ॥ २ ॥
Reads 440 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - With our desire and plans for waving green fields, straight and simple highways for movement, and honest wealth for body, mind and soul and for the power of defence and protection do we approach and honour you, Agni, lord of light and power. Pray burn off our sins and let us shine in purity.
Reads 440 times

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

How is Agni is taught further in the 2nd Mantra.

Anvay:

O President! We put our united efforts with pleasant fields, for good land and for the acquirement of good wealth along with good army equipped with powerful weapons. Remove all our sin and sloth.

Word-Meaning: - (सुक्षेत्रिया) शोभनं क्षेत्रं वपनाधिकरणं यया नीत्या | अत्रेयाडियाजी काराणामिति डियाजादेशः ॥ = With the policy that leads to good cultivation of lands. (सुगातुया) शोभना गातुः पृथिवी यस्यां तया । अत्र डियाजादेशः । = With the object of good land. गातुरिति पृथिवीनाम (निघ० १.१ )
Connotation: - It is the duty of the President to remove the sufferings and grievances of the subjects by adopting the policy of साम (peace) भेद (Dividing) and दण्ड (suitable punishment). The people should also elect only such a virtuous person as President.
Reads 440 times

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - मागच्या मंत्रातून (अग्ने) या पदाची अनुवृत्ती होते. सभाध्यक्षाने शांतिवचन म्हणणे, दुष्टांना दंड देणे व शत्रूंची परस्पर फूट करविणे या नीतीने प्रजाजनाचे दुःख नित्य दूर करण्याचा प्रयत्न करावा. प्रजेनेही अशा पुरुषाला सभाध्यक्ष करावे. ॥ २ ॥