Go To Mantra
Viewed 416 times

त्वं जा॒मिर्जना॑ना॒मग्ने॑ मि॒त्रो अ॑सि प्रि॒यः। सखा॒ सखि॑भ्य॒ ईड्यः॑ ॥

English Transliteration

tvaṁ jāmir janānām agne mitro asi priyaḥ | sakhā sakhibhya īḍyaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

त्वम्। जा॒मिः। जना॑नाम्। अग्ने॑। मि॒त्रः। अ॒सि॒। प्रि॒यः। सखा॑। सखि॑ऽभ्यः। ईड्यः॑ ॥

Rigveda » Mandal:1» Sukta:75» Mantra:4 | Ashtak:1» Adhyay:5» Varga:23» Mantra:4 | Mandal:1» Anuvak:13» Mantra:4


SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर वह विद्वान् कैसा हो, यह विषय अगले मन्त्र में कहा है ॥

Word-Meaning: - हे (अग्ने) पण्डित ! जिस कारण (जनानाम्) मनुष्यों को (जामिः) जल के तुल्य सुख देनेवाले (मित्रः) सबके मित्र (प्रियः) कामना को पूर्ण करनेवाले योग्य विद्वान् (त्वम्) आप (सखिभ्यः) सबके मित्र मनुष्यों को (ईड्यः) स्तुति करने योग्य (सखा) मित्र हो, इसीसे सबको सेवने योग्य विद्वान् (असि) हो ॥ ४ ॥
Connotation: - मनुष्यों को उस परमेश्वर और उस विद्वान् मनुष्य की सेवा क्यों नहीं करनी चाहिये कि जो संसार में विद्यादि शुभ गुण और सबको सुख देता है ॥ ४ ॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

प्रिय मित्र

Word-Meaning: - १. हे (अग्ने) = अग्रणी प्रभो ! (त्वम्) = आप (जनानां जामिः) = सब लोगों के बन्धु हैं । गुणों में सर्वाधिक होते हुए आप सब लोगों का हित करनेवाले हैं । २. ठीक - ठीक बात तो यह है कि आप ही (प्रियः मित्रः असि) = सबके प्रिय मित्र हैं । सांसारिक मनुष्य किसी के मित्र हैं तो दूसरे के वे शत्रु भी होते हैं, परन्तु हे प्रभो ! आप तो सबके मित्र - ही - मित्र हैं, आपकी किसी से शत्रुता नहीं । (सखिभ्यः) = संसार में सखित्व से चलनेवाले लोगों के लिए (सखा) = मित्र हैं । जो भी व्यक्ति शत्रुता को छोड़कर परस्पर प्रेमभाव से वर्तते हैं, वे प्रभु को प्रिय होते हैं । ये प्रभु (ईड्यः) = स्तुति के योग्य हैं, परस्पर सखी - भाव की वृद्धि के लिए प्रभु का स्तवन आवश्यक है । इस स्तवन से हम सब एक प्रभु के पुत्र हैं, यह भावना दृढ़ होती है ।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु हमारे प्रिय मित्र हैं । वे ही स्तुति के योग्य हैं । प्रभु - स्तवन से परस्पर बन्धुत्व की भावना दृढ़ होती है ।

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनः स कीदृश इत्याह ॥

Anvay:

हे अग्ने विद्वन् ! यतस्त्वं जनानां जामिर्मित्रः प्रिय ईड्यः सन् सखिभ्यः सखाऽसि तस्मात् सर्वैस्सत्कर्त्तव्योऽसि ॥ ४ ॥

Word-Meaning: - (त्वम्) सर्वोपकारी (जामिः) उदकमिव शान्तिप्रदः। जामिरित्युदकनामसु पठितम्। (निघं०१.१२) (जनानाम्) मनुष्याणाम् (अग्ने) अत्यन्तविद्यायोगेनानूचान (मित्रः) सर्वसुहृत् (असि) वर्त्तते (प्रियः) कामयमानः प्रियकारी (सखा) सुखप्रदः (सखिभ्यः) मित्रेभ्यः (ईड्यः) स्तोतुमर्हः ॥ ४ ॥
Connotation: - मनुष्यैर्यः सर्वदा मित्रो भूत्वा सर्वेभ्यो विद्यादिशुभगुणान् सुखानि च ददाति, स कथं न सेवनीयः ॥ ४ ॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Agni, you are the brother and saviour of the people. You are the friend. You are so dear and affectionate a source of fulfilment. You are the friend of friends, adorable for your companions.

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

The answer to the questions is to be found in the next mantra.

Anvay:

O learned person! as you are giver of peace to all men like water, their friend giver of happiness to your friends and praise-worthy, therefore we honour you.

Word-Meaning: - (जामि:) उदकमिव शान्तिप्रदः जामिरित्युदकनाम (निघ० १.१२ ) = Giver of peace like water.
Connotation: - Why should not men serve a person who being friendly to all, gives knowledge and other good virtues and happiness ?
Footnote: Besides the above meaning taking Agni for a highly learned person, there is the spiritual meaning of the Mantra relating to God as the following metrical translation shows : Thou art our Kith and Kin. Thou art our Dearest Friend. Thou art Our Friend Worthy of praise. Do us Lord always raise.

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - माणसांनी नेहमी मित्र बनून सर्वांना विद्या शुभ गुण सुख देणाऱ्यांची सेवा का करू नये?