Go To Mantra
Viewed 404 times

दि॒वस्क॑ण्वास॒ इन्द॑वो॒ वसु॒ सिन्धू॑नां प॒दे । स्वं व॒व्रिं कुह॑ धित्सथः ॥

English Transliteration

divas kaṇvāsa indavo vasu sindhūnām pade | svaṁ vavriṁ kuha dhitsathaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

दि॒वः । क॒ण्वा॒सः॒ । इन्द॑वः । वसु॑ । सिन्धू॑नाम् । प॒दे । स्वम् । व॒व्रिम् । कुह॑ । धि॒त्स॒थः॒॥

Rigveda » Mandal:1» Sukta:46» Mantra:9 | Ashtak:1» Adhyay:3» Varga:34» Mantra:4 | Mandal:1» Anuvak:9» Mantra:9


SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर वे क्या करें, इस विषय का उपदेश अगले मंत्र में किया है।

Word-Meaning: - हे (कण्वासः) मेधावी विद्वान् लोगो ! तुम इन कारीगरों को पूछो कि तुम लोग (सिन्धूनाम्) समुद्रों के (पदे) मार्ग में जो (दिवः) प्रकाशमान अग्नि और (इन्दवः) जल आदि हैं उन्हें और (स्वम्) अपना (वव्रिं) सुन्दर रूप युक्त (वसु) धन (कुह) कहां (धित्सथः) धरने की इच्छा करते हो ॥९॥
Connotation: - जो मनुष्य लोग विद्वानों की शिक्षा के अनुकूल अग्नि जल के प्रयोग से युक्त यानों पर स्थित होके राजा प्रजा के व्यवहार की सिद्धि के लिये समुद्रों के अन्त में जावें आवें तो बहुत उत्तमोत्तम धन को प्राप्त होवें ॥९॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

अपरा व पराविद्या

Word-Meaning: - १. (कण्वासः) - कण - कण करके ज्ञान का सञ्चय करनेवाले मेधावी पुरुषो ! (इन्दवः) - सोमकणों के रक्षण से शक्तिशाली बननेवाले हे पुरुषो ! (दिवः वसु) - ज्ञान के धन को तथा (स्वं वव्रिम्) - आत्मा के वरणीय स्वरूप को (सिन्धूनां पदे) - ज्ञान के समुद्रभूत आचार्यों के [तपोऽतिष्ठन्तप्यमानः समुद्रे] चरणों में बैठकर (कुह) - किस समय व कहाँ (धित्सथः) - धारण करना चाहते हो ।  २. कण्व एवं इन्दु पुरुष ही ज्ञान - विज्ञान को प्राप्त किया करते हैं । 'कण्व' शब्द मेधाविता व कण - कण करके संग्रह की श्रमशीलता का संकेत करता है और 'इन्दु' शब्द सोम के रक्षण का भाव दे रहा है । ये सब बातें ज्ञानप्राप्ति के लिए आवश्यक हैं ।  ३. 'अपरा विद्या' का संकेत 'दिवः वसु' से दिया गया है और 'परा विद्या' का प्रतिपादन 'स्वं वव्रिम्' शब्द प्रकट कर रहे हैं । यह दोनों प्रकार का ज्ञान उन आचार्यों के चरणों में विनीततापूर्वक बैठकर प्राप्त होता है जो स्वयं ज्ञान के समुद्र हैं ।  ४. न जाने कब प्रभुकृपा होगी और हम इस ज्ञान - विज्ञान को प्राप्त करने में प्रवृत्त होंगे ? इस प्रश्न में ही ज्ञान - विज्ञान की प्राप्ति की प्रबल उत्कण्ठा की भावना निहित है । इस प्रश्न का उत्तर अगले मन्त्र में दिया गया है ।   
Connotation: - भावार्थ - हम कण्व व इन्दु बनकर, आचार्य - चरणों में बैठकर अपरा व पराविद्या का अध्ययन करें ।   

SWAMI DAYANAND SARSWATI

(दिवः) प्रकाशमानानग्न्यादीन् (कण्वासः) शिल्पविद्याविदो मेधाविनः (इन्दवः) जलानि (वसु) धनम् (सिन्धूनाम्) समुद्राणाम् (पदे) गंतव्ये मार्गे (स्वम्) स्वकीयम् (वव्रिम्) रूपयुक्तं पदार्थसमूहम्। वव्रिरिति रूपना० निघं० ३।७। (कुह) क्व (धित्सथः) धर्तुमिच्छथः ॥९॥

Anvay:

पुनस्तौ किं कुर्य्यातामित्युपदिश्यते।

Word-Meaning: - हे कण्वासो विद्वांसो ! यूयमिमौ शिल्पिनौ पृच्छत् युवां सिन्धूनां पदे ये दिवइन्दवः सन्ति तान् स्वं वव्रिं वसु च कुह धित्सथ इति ॥९॥
Connotation: - यदि मनुष्या विद्वच्छिक्षानुकूल्येनाऽग्निजलादिसंप्रयुक्तेषु यानेषु स्थित्वा राजकर्मव्यापारयोः सिद्धये समुद्रान्तं गच्छेयुस्तदा पुष्कलं सुरूपं धनम्प्राप्नुयुः ॥९॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Ashvins, eminent scholars, in the depths of the seas and over the rolling waves, in the rays of light and in the mists of waters, there is wealth and energy. And where do you place the value of your own intelligence (in the design and structure of the chariot of your own choice)?

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

The same subject is continued.

Anvay:

O wise men, you should ask these artisans, where do you want to place your fire and other shining objects, water and beautiful substances when you are on sea journey.

Word-Meaning: - (कण्वासः) शिल्पविद्याविदो मेधाविनः = Wise men well-versed in arts and industries. ( कण्व इति मेधाविनाम निघ० ३.१५ ) ( वव्रिम् ) रूपयुक्तं पदार्थसमूहम् = Beautiful substances. वव्रिरिति रूपनाम (निध० ३.७) तदुत्तरमाह-
Connotation: - If men go to the end of the ocean in steamers where fire, water and other necessary things are used in proper proportion, in accordance with the instructions given by expert learned persons for the accomplishment of Governmental duties and business, they can accumulate much charming wealth.

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - जी माणसे विद्वानांच्या शिकविण्यानुसार अग्नी व जलाच्या प्रयोगाने युक्त असलेल्या यानांत बसून राजा व प्रजेच्या व्यवहाराची सिद्धी व्हावी यासाठी समुद्रापार जाणे-येणे करतील तर उत्तमोत्तम धन प्राप्त होईल. ॥ ९ ॥