Reads times
PANDIT KSHEMKARANDAS TRIVEDI
विद्वानों के कर्तव्य का उपदेश।
Word-Meaning: - (सप्तऋषीन्) सात व्यापनशीलों वा दर्शनशीलों [अर्थात् त्वचा, नेत्र, कान, जिह्वा, नाक, मन और बुद्धि, अथवा दो कान, दो नथने, दो आँख और मुख इन सात छिद्रों] की ओर (अभ्यावर्ते) मैं घूमता हूँ। (ते) वे (मे) मुझे (द्रविणम्) बल और (ते) वे (मे) मुझे (ब्राह्मणवर्चसम्) ब्राह्मण [ब्रह्मज्ञानी] का प्रताप (यच्छन्तु) देवें ॥३९॥
Connotation: - मनुष्य इन्द्रियों से यथावत् उपकार लेकर बली और ब्रह्मवर्चसी होवें ॥३९॥
Footnote: ३९−(सप्तऋषीन्) अ० ४।११।९। त्वक्चक्षुःश्रवणरसनाघ्राणमनोबुद्धीः। अथवा। शीर्षण्यानि सप्तच्छिद्राणि। अन्यत् पूर्ववत् ॥