वांछित मन्त्र चुनें

वैश्वा॑नर॒ तव॒ तानि॑ व्र॒तानि॑ म॒हान्य॑ग्ने॒ नकि॒रा द॑धर्ष। यज्जाय॑मानः पि॒त्रोरु॒पस्थेऽवि॑न्दः के॒तुं व॒युने॒ष्वह्ना॑म् ॥५॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

vaiśvānara tava tāni vratāni mahāny agne nakir ā dadharṣa | yaj jāyamānaḥ pitror upasthe vindaḥ ketuṁ vayuneṣv ahnām ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

वैश्वा॑नर। तव॑। तानि॑। व्र॒तानि॑। म॒हानि॑। अ॒ग्ने॒। नकिः॑। आ। द॒ध॒र्ष॒। यत्। जा॑य॑मानः। पि॒त्रोः। उ॒पऽस्थे॑। अवि॑न्दः। के॒तुम्। व॒युने॑षु। अह्ना॑म् ॥५॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:7» मन्त्र:5 | अष्टक:4» अध्याय:5» वर्ग:9» मन्त्र:5 | मण्डल:6» अनुवाक:1» मन्त्र:5


447 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर मनुष्यों को क्या प्राप्त कराना चाहिये, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (वैश्वानर) सम्पूर्ण संसार में विद्या और धर्म्म के प्रकाश से अग्रणी (अग्ने) अग्नि के सदृश प्रकाशस्वरूप ! (यत्) जो आप (पित्रोः) माता-पिता के सदृश विद्या और आचार्य्य के (उपस्थे) समीप में (जायमानः) प्रकट हुआ (अह्नाम्) दिनों के मध्य में (वयुनेषु) पृथिवी से लेकर परमेश्वर पर्य्यन्त पदार्थों के विज्ञानों में (केतुम्) बुद्धि को (अविन्दः) प्राप्त होते हो उन (तव) आपके (तानि) उक्त ब्रह्मचर्य्य, विद्याग्रहण, सत्यभाषण आदि (महानि) बड़े (व्रतानि) कर्म्मों को कोई भी (नकिः) नहीं (आ, दधर्ष) तिरस्कार करे ॥५॥
भावार्थभाषाः - जो मनुष्य दूसरे विद्यारूप जन्म को प्राप्त होवें, तो उनके सफल कर्म्म होते हैं, ऐसा जानना चाहिये ॥५॥
447 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

अनुल्लंघनीय व्यवस्था

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (वैश्वानर) = सब नरों के हित करनेवाले (अग्नेः) = अग्रेणी प्रभो ! (तव) = आपके (तानि) = उन (महानि व्रतानि) = महान् व्रतों को (नकिः आदधर्ष) = कोई भी हिंसित नहीं कर पाता। उस विधाता के बनाये सृष्टि-नियमों को कोई भी तोड़ नहीं पाता। उसकी व्यवस्था में सब सूर्य आदि पिण्ड अपने-अपने मार्गों का आक्रमण करते हैं । [२] हे प्रभो ! (पित्रो: उपस्थे) = मातृरूप व पितृरूप पृथिवीलोक व द्युलोक के उपस्थान में, इनकी गोद में [मध्य में] (वयुनेषु) = कर्मों व प्रज्ञानों के निमित्त आप (यत् जायमानः) = जब इस सृष्टि को जन्म देते हैं तो (अह्नां केतुम्) = दिनों के प्रकाशक इस सोम को (अविन्दः) = प्राप्त कराते हैं। इस सूर्य के प्रकाश में ही मनुष्यों के यज्ञ व स्वाध्ययादि सब कर्म होते हैं। प्रभु से स्थापित हुए हुए ये सूर्य आदि पिण्ड अपने मार्ग पर आक्रमण करते हैं । कभी भी ये प्रभु की व्यवस्था का भंग नहीं करते।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- सूर्य, चन्द्र, तारे आदि सब पिण्ड प्रभु के नियमों के अनुसार मार्गों पर आक्रमण कर रहे हैं ।
447 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनर्मनुष्यैः किं प्रापणीयमित्याह ॥

अन्वय:

हे वैश्वानराऽग्ने ! यद्यस्त्वं पित्रोरुपस्थे जायमानोऽह्नां वयुनेषु केतुमविन्दस्तमस्य तव तानि महानि व्रतानि कोऽपि नकिराऽऽदधर्ष ॥५॥

पदार्थान्वयभाषाः - (वैश्वानर) विश्वस्मिन् विद्याधर्म्मप्रकाशनेन नायक (तव) (तानि) ब्रह्मचर्य्यविद्याग्रहणसत्यभाषणादीनि (व्रतानि) कर्म्माणि (महानि) महान्ति (अग्ने) पावकवत्प्रकाशात्मन् (नकिः) निषेधे (आ) (दधर्ष) तिरस्कुर्य्यात् (यत्) यः (जायमानः) (पित्रोः) जनकयोरिव विद्याऽऽचार्य्ययोः (उपस्थे) समीपे (अविन्दः) विन्दसि प्राप्नोषि (केतुम्) प्रज्ञाम् (वयुनेषु) पृथिवीमारभ्य परमेश्वरपर्य्यन्तानां विज्ञानेषु (अह्नाम्) दिनानां मध्ये ॥५॥
भावार्थभाषाः - यदि मनुष्या द्वितीयं विद्याजन्म प्राप्नुयुस्तर्हि तेषाममोघानि कर्म्माणि भवन्तीति वेद्यम् ॥५॥
447 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Vaishvanara, leading light and fire of life, Agni, the great ordinances of yours none can challenge, those which you, arising in the lap of your parents from heaven over the earth take on as your essential character and identity in the light of days in relation to the laws of existence from the earth to the Supreme Spirit and Lord of the universe.
447 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

What should be the aim of men is told.

अन्वय:

O leader in (of) the world! by the illumination of Vidya (knowledge) and Dharma (righteousness), endowed with illumined soul like the fire, when born out of Vidya and Acharya (knowledge and preceptor) like from the parents, you acquire in day time knowledge of all objects from earth to God (materialism to spiritualism. Ed.) and good intellect, none can resist (bypass. Ed.) those your great vows of Brahmacharya (continence), acquirement of knowledge, speaking of truth and others.

भावार्थभाषाः - Men should know clearly that if they take second birth through initiation, all their actions will become successful, i.e. all their efforts will be crowned with success. They will not go in vain.
447 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जी माणसे विद्यारूपी दुसरा जन्म प्राप्त करतात त्यांचे कर्म सफल होते हे जाणले पाहिजे. ॥ ५ ॥