वांछित मन्त्र चुनें

दि॒वो न यस्य॑ विध॒तो नवी॑नो॒द्वृषा॑ रु॒क्ष ओष॑धीषु नूनोत्। घृणा॒ न यो ध्रज॑सा॒ पत्म॑ना॒ यन्ना रोद॑सी॒ वसु॑ना॒ दं सु॒पत्नी॑ ॥७॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

divo na yasya vidhato navīnod vṛṣā rukṣa oṣadhīṣu nūnot | ghṛṇā na yo dhrajasā patmanā yann ā rodasī vasunā daṁ supatnī ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

दि॒वः। न। यस्य॑। वि॒ध॒तः। नवी॑नोत्। वृषा॑। रु॒क्षः। ओष॑धीषु। नू॒नो॒त्। घृणा॑। न। यः। ध्रज॑सा। पत्म॑ना। यन्। आ। रोद॑सी॒ इति॑। वसु॑ना। दम्। सु॒पत्नी॒ इति॑ सु॒ऽपत्नी॑ ॥७॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:3» मन्त्र:7 | अष्टक:4» अध्याय:5» वर्ग:4» मन्त्र:2 | मण्डल:6» अनुवाक:1» मन्त्र:7


364 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर वह कैसा है, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - (यस्य) जिस वैद्य के (दिवः) प्रकाश का (न) जैसे वैसे (विधतः) विधान करते हुए का (वृषा) बलिष्ठ (रुक्षः) तेजस्वी जन (नवीनोत्) अत्यन्त स्तुति युक्त होता है तथा (ओषधीषु) ओषधियों के निमित्त (नूनोत्) अत्यन्त स्तुति करता है और (यः) जो (घृणा) दीप्ति (न) जैसे वैसे (ध्रजसा) गमन और (पत्मना) उद्गमन से (वसुना) और धन से (सुपत्नी) सुन्दर स्वामीवाली (रोदसी) अन्तरिक्ष और पृथिवी को (यन्) प्राप्त होनेवाला वह (दम्) इन्द्रियों के निग्रह करनेवाले की (आ) सब ओर से अत्यन्त स्तुति करता है, वह अग्नि सब से जानने के योग्य है ॥७॥
भावार्थभाषाः - इस मन्त्र में उपमालङ्कार है । जो अग्नि पृथिवी आदिकों में पूर्ण हुआ घिसने आदि से प्रकाशित होवे, वह मनुष्यों के अनेक प्रकार के कार्य्यों को करनेवाला होता है ॥७॥
364 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'सृष्टि निर्माण' व 'वेदज्ञान प्रदान'

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (दिवः न) = सूर्य के समान दीप्त (यस्य विधत:) = जिस सृष्टि के निर्माता का (नवीनोत्) = सृष्टि के प्रारम्भ में हृदयस्थरूपेण स्तुत्य शब्द होता है 'तच्चक्षुर्देवहितं पुरस्ताच्छुक्रमुच्चरत्' । प्रभु सृष्टि का निर्माण करते हैं और सृष्टि के प्रारम्भ में इस वेदज्ञान को देते हैं। (वृषा) = सब सुखों का वर्षण करनेवाले (रुक्षः) = [रुच दीप्तौ] ज्ञानदीप्त वे प्रभु (ओषधीषु) = [उषदाहे] दोषों का दहन करनेवाली प्रजाओं में (नूनोत्) = हृदयस्थरूपेण प्रेरणात्मक शब्द को करते हैं। पवित्र हृदय में प्रभु प्रेरणा सुन पड़ती है । [२] (यः) = जो (धृणा) = दीप्ति से ज्ञान के प्रका के साथ तथा (ध्रजसा) = गतिशील तेजस्विता के साथ (पत्मना यन्) = मार्ग से चलते हुये (दम्) = हमारे शत्रुओं का, काम-क्रोध-लोभ का दमन करते हुए [दमयन्] (सुपत्नी) = जिनका उत्तमता से पालन किया गया है ऐसे रोदसी द्यावापृथिवी को, मस्तिष्क व शरीर को वसुना आ [पूरयति] = उत्तम वसुओं व धनों से आपूरित करते हैं। प्रभु ही मस्तिष्क में दीप्ति व शरीर में सबल गति को प्राप्त कराते हैं और इस प्रकार हमारे द्यावापृथिवी का, मस्तिष्क व शरीर का रक्षण करते हैं ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- प्रभु सृष्टि का निर्माण करते हैं और जीवों को वेदज्ञान देते हैं। यह वेदज्ञान मस्तिष्क में ज्ञानदीप्ति व शरीर में तेजस्वितापूर्ण गति को भरता है।
364 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनः स कीदृश इत्याह ॥

अन्वय:

यस्य दिवो न विधतो वृषा रुक्षो नवीनोदोषधीषु नूनोद्यो घृणा न ध्रजसा पत्मना वसुना सुपत्नी रोदसी यन्दमाऽऽनूनोत् सोऽग्निः सर्वैर्वेदितव्यः ॥७॥

पदार्थान्वयभाषाः - (दिवः) प्रकाशस्य (न) इव (यस्य) वैद्यस्य (विधतः) विधानं कुर्वतः (नवीनोत्) भृशं स्तुतीभवति (वृषा) बलिष्ठः (रुक्षः) तेजस्वी (ओषधीषु) (नूनोत्) भृशं स्तौति (घृणा) दीप्तिः (न) इव (यः) (ध्रजसा) गमनेन (पत्मना) उद्गमनेन (यन्) य एति (आ) समन्तात् (रोदसी) द्यावापृथिव्यौ (वसुना) धनेन (दम्) यो दमयति तम् (सुपत्नी) शोभनः पतिर्ययोस्ते ॥७॥
भावार्थभाषाः - अत्रोपमालङ्कारः । योऽग्निः पृथिव्यादिषु पूर्णो घर्षणादिना प्रकाश्येत स मनुष्याणामनेकविधकार्य्यकारी भवति ॥७॥
364 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Whose presence as of the light and grace of heaven, and order, the generous cloud worships and proclaims, whose light and vitality is manifested in herbs and trees, and who, by his flight and velocity and omnipresence, vests the spaces of motherly heaven, earth and sky with the wealth of living sustenance as with his light and grace.
364 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The nature of Agni (fire/energy) is told further.

अन्वय:

That Agni (fire ) should be known by all whose light is praised by everyone like a Vaidya (physician), who preserves medicines and who being mighty and full of splendor is admired much for his knowledge and use of the herbs and plants. By his radiance going to the earth and heaven, which have God as their Lord, with his movement and progress and with his wealth of good wisdom he praises a man of self-control (restraint ).

भावार्थभाषाः - The fire which is in the earth and other things when kindled by rubbing etc, is very useful to men in various ways.
364 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जो अग्नी पृथ्वीत पूर्ण भरलेला असून घर्षणाने प्रकाशित होतो तो माणसांचे अनेक कार्य करतो. ॥ ७ ॥