वांछित मन्त्र चुनें
357 बार पढ़ा गया

अधा॒ न्व॑स्य॒ जेन्य॑स्य पु॒ष्टौ वृथा॒ रेभ॑न्त ईमहे॒ तदू॒ नु । स॒र॒ण्युर॑स्य सू॒नुरश्वो॒ विप्र॑श्चासि॒ श्रव॑सश्च सा॒तौ ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

adhā nv asya jenyasya puṣṭau vṛthā rebhanta īmahe tad ū nu | saraṇyur asya sūnur aśvo vipraś cāsi śravasaś ca sātau ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

अध॑ । नु । अ॒स्य॒ । जेन्य॑स्य । पु॒ष्टौ । वृथा॑ । रेभ॑न्तः । ई॒म॒हे॒ । तत् । ऊँ॒ इति॑ । नु । स॒र॒ण्युः । अ॒स्य॒ । सू॒नुः । अश्वः॑ । विप्रः॑ । च॒ । अ॒सि॒ । श्रव॑सः । च॒ । सा॒तौ ॥ १०.६१.२४

357 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:61» मन्त्र:24 | अष्टक:8» अध्याय:1» वर्ग:30» मन्त्र:4 | मण्डल:10» अनुवाक:5» मन्त्र:24


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (अध नु) और फिर (अस्य जेन्यस्य) इस जगत्स्वामी परमात्मा की (पुष्टौ) आत्मपुष्टि-पोषणशक्ति के निमित्त (वृथा) अनायास-सरल भाव से (रेभन्तः) स्तुति करते हुए (तत्-उ नु-ईमहे) प्रार्थना करते हैं (अस्य सरण्युः) इस जगत् का चलानेवाला तथा (सूनुः) उत्पादक, (अश्वः) व्यापक (च) तथा (श्रवसः) श्रवणीय यशोरूप भोग की (सातौ विप्रः-असि) प्रप्ति के लिए विशिष्टतया पूर्ण करनेवाला हे परमात्मन् ! तू है ॥२४॥
भावार्थभाषाः - परमात्मा जगत् का उत्पादक, इसमें व्यापक और इसका नियन्ता है तथा हमार पोषणकर्ता है, उसके श्रवणीय यश और गुणों तथा सुखलाभ के लिए प्रार्थना करनी चाहिए ॥२४॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

अनायास स्तवन

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (अधा नु) = अब निश्चय से (अस्य जेन्यस्य) = इस विजयशील परमात्मा के (पुष्टौ) = पोषण में, प्रभु को अपने हृदय में धारण करने पर (वृथा) = अनायास ही (रेभन्ते) ये प्रभु-भक्त उसका स्तवन कर उठते हैं । (तद् उ नु) = उस प्रभु की ओर ही निश्चय से (ईमहे) = [ ई = to go ] हम चलते हैं । [२] (सरण्युः) = यह अपनी प्रत्येक क्रिया से प्रभु की ओर चलनेवाला व्यक्ति (अस्य सूनुः) = इस प्रभु का सच्चा पुत्र होता है । (अश्वः) = [अश्रुते कर्मसु ] सदा कर्मों में व्याप्त होनेवाला यह प्रभु-भक्त (विप्रः) = अपना पूरण करनेवाला होता है (च) = और (श्रवसः) = ज्ञान के (सातौ) = सम्भजन व प्राप्ति में असि होता है । इसका पुरुषार्थ ज्ञान वृद्धि के लिये होता है । [३] 'रेभन्ते' शब्द स्तुति का उल्लेख करता है, 'सरण्यु व अश्व' शब्द क्रियाओं में लगे रहने का भाव देते हैं और 'श्रवसः साति' ज्ञान प्राप्ति का संकेत करते हैं । एवं इसके जीवन में 'स्तुति, कर्म व ज्ञान' का सुन्दर समन्वय होता है । इसका हृदय प्रभु का स्तवन करता है, हाथ कर्मों में व्याप्त करते हैं और यह मस्तिष्क को ज्ञान से दीप्त करने का प्रयत्न करता है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ - हम सब विजयों को प्रभु की ओर से होता हुआ जानें। क्रियाशील व ज्ञानमय जीवनवाले बनें। हम प्रभु के निष्काम आराधक हों ।

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - And so for the sake of our growth and progress under the protection of this lord absolute and all victorious master of the universe, we spontaneously sing and pray : you are the creator and sole mover of this universe, all pervasive and dominant, all providing giver of fulfilment and most renowned harbinger of success and victory.