1098 बार पढ़ा गया
ब्रह्ममुनि
इस सूक्त में राजा, गोपालक, इन्द्रियस्वामी आत्मा द्वारा प्रजाओं, गौओं, इन्द्रियों के नियन्त्रण और भलीभाँति रक्षणादि व्यवहार उपदिष्ट हैं।
पदार्थान्वयभाषाः - (नः मनः) हे अग्रणायक परमात्मन् वा राजन् ! हमारे अन्तःकरण को (भद्रम्-अपि-वातय) कल्याणमार्ग पर प्रेरित कर-चला ॥१॥
भावार्थभाषाः - परमात्मा या राजा हमारे अन्तःकरण को कल्याणकारी मार्ग पर चलाये, उपासक तथा प्रजाएँ इस बात की अभिलाषा करें ॥१॥
1098 बार पढ़ा गया
हरिशरण सिद्धान्तालंकार
भद्राभिमुख मन
पदार्थान्वयभाषाः - [१] गत सूक्त का ऋषि 'मथितो यामायन: '-मन्थन करनेवाला, विचारशील, संयमी पुरुष था । इन्द्रियों का संयम करके ही वह ज्ञान मन्थन कर पाया था । ज्ञान परिपक्व होने के कारण उसका नाम 'भृगु' हुआ, यह द्वेष का निवारण करने से 'ऋणि' कहलाया। यह ज्ञान परिपक्व = मार्ग व अज्ञानान्धकार व पाप को दूर करने के कारण 'च्यवन' कहलाया। इस अज्ञानान्धकार को दूर करके ही यह प्रभुदर्शन करनेवाला 'ऐन्द्र' नाम वाला हुआ है, मदशून्य होने से यह 'विमद' है । लोकहित में लगे होने से 'प्राजापत्य' है। अपने निवास को उत्तम बनाने के कारण 'वसुकृत्' है, ' आहार से रस, रस से रुधिर, रुधिर से मांस, मांस से मेदस् व मेदस् से अस्थि, अस्थि से मज्जा, मज्जा से वीर्य' इनका क्रमशः विनिमय करने से यह 'वासुक्र' कहलाया है। [२] यह प्रभु से प्रार्थना करता है कि (नः) = हमारे (मनः) = मन को (भद्रं अपिवातय) = कल्याण की ओर प्रेरित करिये। हमारा मन प्रभु कृपा से सदा शुभ की ओर ही प्रवृत्त हो । अशुभ से यह दूर हो। मन की प्रवृत्ति पुण्य प्रवाह वाली बने न कि पापमय प्रवाह वाली। [३] यह मन विविध इन्द्रिय द्वारों से विषयों की ओर भागता है । हमारा यह कर्तव्य हो जाता है कि हम इसे उधर-उधर से रोककर, आत्मा के वश में लाने का प्रयत्न करें। 'यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम् । ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्' । मन हमारे वश में होगा, तभी हम इसे कल्याण के मार्ग में प्रवृत्त कर सकेंगे।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- प्रभु कृपा से हमारा मन भद्र की ओर प्रवृत्त हो ।
1098 बार पढ़ा गया
ब्रह्ममुनि
अत्र सूक्ते राज्ञा, गोपतिना, इन्द्रियस्वामिना प्रजानां गवामिन्द्रियाणां नियन्त्रणं यथावद् रक्षणादिव्यवहाराश्चोपदिश्यन्ते।
पदार्थान्वयभाषाः - (नः मनः) हे अग्रणायक परमात्मन् ! यद्वा राजन् ! अस्माकं मनोऽन्तःकरणम् (भद्रम्-अपि वातय) कल्याणं कल्याणमार्गं प्रति प्रेरय चालय “वात गतिसुखसेवनेषु” [चुरादिः] ॥१॥
1098 बार पढ़ा गया
डॉ. तुलसी राम
पदार्थान्वयभाषाः - O Agni, lord of light, inspire and enlighten our mind to turn to divinity and concentrate there.
