वांछित मन्त्र चुनें
671 बार पढ़ा गया

सा नो॑ अ॒द्य यस्या॑ व॒यं नि ते॒ याम॒न्नवि॑क्ष्महि । वृ॒क्षे न व॑स॒तिं वय॑: ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

sā no adya yasyā vayaṁ ni te yāmann avikṣmahi | vṛkṣe na vasatiṁ vayaḥ ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

सा । नः॒ । अ॒द्य । यस्याः॑ । व॒यम् । नि । ते॒ । याम॑न् । अवि॑क्ष्महि । वृ॒क्षे । न । व॒स॒तिम् । वयः॑ ॥ १०.१२७.४

671 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:127» मन्त्र:4 | अष्टक:8» अध्याय:7» वर्ग:14» मन्त्र:4 | मण्डल:10» अनुवाक:10» मन्त्र:4


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (सा) वह रात्रि (नः) हमारे लिए (अद्य) आज-प्रतिदिन कल्याणकारी हो (यस्याः-ते) जिस तेरे (यामन्) प्राप्त करने में (वयम्) हम (नि-अविक्ष्महि) सुखपूर्वक रहें (वृक्षे न) जैसे वृक्ष पर (वसतिं वयः) वास घौंसले पर निवेश करता है-रहता है, वैसे ही रात्रि सुख से सुलानेवाली हो ॥४॥
भावार्थभाषाः - रात्रि मनुष्यों के लिए कल्याणकारी आती है, जिसके आने पर मनुष्य निविष्ट हो जाते हैं, जैसे पक्षी अपने घौंसले में निविष्ट हो जाता है ॥४॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

घरों में

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे रात्रि ! (सा) = वह तू (अद्य) = आज (नः) = हमारी हो, (यस्याः ते) = जिस तेरे (यामन्) = आने पर (वयम्) = हम (नि अविक्ष्महि) = निश्चय से अपने घरों में प्रवेश करनेवाले होते हैं। उसी प्रकार प्रवेश करनेवाले होते हैं, (न) = जैसे कि (वयः) = पक्षी (वृक्षे) = वृक्षों पर (वसतिम्) = अपने घोंसलों में प्रवेशवाले होते हैं। [२] रात्रि आती है, और हमें कार्य से विश्राम मिलता है। अचानक रात्रि की व्यवस्था न होती तो हम कर्म करते-करते ही थककर समाप्त हो जाते। एवं रात्रि वस्तुतः हमारे लिए रमयित्री है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ-रात्रि आती है और विश्राम देकर हमें फिर से शक्ति सम्पन्न करनेवाली होती है ।

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (सा नः-अद्य) सा त्वं रात्रिरस्मभ्यमद्य प्रतिदिनं कल्याणकारिणी भव (यस्याः-ते-यामन् वयं नि-अविक्ष्महि) यस्यास्तव यामनि प्रापणे वयं सुखं निविशेमहि अत्र “बहुलं छन्दसि” [अष्टा० २।४।७३] इति शपो लुक् (वृक्षे न वसतिं वयः) वृक्षे वासं नीडं प्रति यथा पक्षी निविशते तथैव रात्रिरस्मदर्थं सुखशायिका भवेत् ॥४॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - That night divine, on whose arrival we rest in the home like birds asleep in their nest, may, we pray, be restful and auspicious for us now.