वांछित मन्त्र चुनें
435 बार पढ़ा गया

त्वं दू॒तः प्र॑थ॒मो वरे॑ण्य॒: स हू॒यमा॑नो अ॒मृता॑य मत्स्व । त्वां म॑र्जयन्म॒रुतो॑ दा॒शुषो॑ गृ॒हे त्वां स्तोमे॑भि॒र्भृग॑वो॒ वि रु॑रुचुः ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

tvaṁ dūtaḥ prathamo vareṇyaḥ sa hūyamāno amṛtāya matsva | tvām marjayan maruto dāśuṣo gṛhe tvāṁ stomebhir bhṛgavo vi rurucuḥ ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

त्वम् । दू॒तः । प्र॒थ॒मः । वरे॑ण्यः । सः । हू॒यमा॑नः । अ॒मृता॑य । म॒त्स्व॒ । त्वाम् । म॒र्ज॒य॒न् । म॒रुतः॑ । दा॒शुषः॑ । गृ॒हे । त्वाम् । स्तोमे॑भिः । भृग॑वः । वि । रि॒रु॒चुः॒ ॥ १०.१२२.५

435 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:122» मन्त्र:5 | अष्टक:8» अध्याय:7» वर्ग:5» मन्त्र:5 | मण्डल:10» अनुवाक:10» मन्त्र:5


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (त्वम्) हे परमात्मन् ! तू (प्रथमः) प्रमुख (वरेण्यः) वरने योग्य (दूतः) सबका प्रेरक (सः) वह तू (हूयमानः) प्रार्थना में लाया जाता हुआ (अमृताय) मोक्ष के लिये (मत्स्व) हर्षित कर (मरुतः) अध्यात्मयज्ञ के करनेवाले (भृगवः) देदीप्यमान परिपक्व ज्ञानवाले मेधावी विद्वान् (त्वां मर्जयन्) तुझे प्राप्त करते हैं (दाशुषः) अपने को समर्पित करनेवाले के (गृहे) हृदयघर में (स्तोमेभिः) स्तुतिवचनों द्वारा (त्वां वि रुरुचुः) तुझे प्रकाशित करते हैं ॥५॥
भावार्थभाषाः - परमात्मा वरने योग्य और प्रेरक है, अध्यात्मयाजी तेजस्वी महानुभाव उसे प्राप्त करते हैं, वह आत्मसमर्पी के हृदयघर में साक्षात् होता है ॥५॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

अमृतत्व की याचना

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (त्वम्) = हे प्रभो! आप (दूतः) = मुझे ज्ञान का सन्देश प्राप्त करानेवाले हैं। (प्रथमः) = सर्वमुख्य व सर्वव्यापक हैं। (वरेण्यः) = वरण करने के योग्य हैं, आपका वरण करनेवाला ही जीवन में सुखी होता है । (सः) = वे (अमृताय) = अमृतत्व की प्राप्ति के लिए (हूयमानः) = पुकारे जाते हुए आप (मत्स्व) = [to satisfy] हमें तृप्त व आनन्दित कीजिए। हमारी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए आप हमारे हर्ष का कारण होइये । [२] (मरुतः) = प्राणसाधना करनेवाले पुरुष ही (त्वाम्) = आपको (मर्जयन्) = अपने अन्दर शोधित करते हैं। वासनाओं का आवरण हमारे अन्दर प्रभु के प्रकाश को आवृत किये रहता है। इस आवरण को हटाना ही 'प्रभु के प्रकाश का शोधन' है। यह आवरण का हटाना प्राणसाधना के द्वारा ही सम्भव है। [३] (दाशुषः गृहे) = दान की वृत्तिवाले के गृह में (भृगवः) = ज्ञानी लोग, ज्ञान द्वारा अपना परिपाक करनेवाले लोग, (त्वाम्) = आपको (स्तोमेभिः) = स्तुतियों के द्वारा (वि रुरुचुः) = दीप्त करते हैं। जो भोग-प्रवण व्यक्ति नहीं, उस व्यक्ति के घर में सत्संग के लिए लोग एकत्रित होते हैं। वहाँ ज्ञानी पुरुष प्रभु का गायन करते हैं। सारा वातावरण प्रभु की भावना से ओत-प्रोत हो उठता है, सभी के हृदयों में प्रभु का स्मरण होता है। यही प्रभु का दीपन है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ - हम प्रभु से अमृतत्व के लिए प्रार्थना करें। वासनाओं के आवरण को दूर करके प्रभु के प्रकाश को देखें। घरों में एकत्रित होकर प्रभु का गायन करें।

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (त्वं प्रथमः-वरेण्यः-दूतः) हे परमात्मन् ! त्वं प्रथमो वरणीयः सर्वेषां प्रेरयिता (सः-हूयमानः) स त्वं प्रार्थयमानः सन् (अमृताय) अमरत्वाय मोक्षाय (मत्स्व) मां हर्षय “अन्तर्गतो णिजर्थः” (मरुतः-भृगवः) अध्यात्मयज्ञस्यार्त्विजः “मरुतः ऋत्विजः” [निघ० ३।१८] ज्ञानेन दीप्यमानाः “भृगवः परिपक्वविज्ञाना मेधाविनो विद्वांसः” [ऋ० १।५८।६ दयानन्दः] (त्वां मर्जयन्) त्वां प्राप्नुवन्ति “मार्ष्टि गतिकर्मा” [निघ० २।१४] अथ च (दाशुषः-गृहे स्तोमेभिः-त्वं वि रुरुचुः) दत्तवत आत्मनो गृहे हृदये स्तुतिभिस्त्वां विशेषेण दीपयन्ति-प्रकाशयन्ति “रुच-दीप्तौ” [भ्वादि०] ॥५॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Agni, you are the messenger and harbinger of the breeze of fresh life. You are the first divinity of our love and choice. As such, invoked and adored for the sake of immortality, pray rejoice at yajna and let us rejoice too. Vibrant celebrants and veteran sages, shining and raising you in the house of generous yajamana, honour and exalt you with holy songs of adoration.