वांछित मन्त्र चुनें

त्रि॒मू॒र्धानं॑ स॒प्तर॑श्मिं गृणी॒षेऽनू॑नम॒ग्निं पि॒त्रोरु॒पस्थे॑। नि॒ष॒त्तम॑स्य॒ चर॑तो ध्रु॒वस्य॒ विश्वा॑ दि॒वो रो॑च॒नाप॑प्रि॒वांस॑म् ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

trimūrdhānaṁ saptaraśmiṁ gṛṇīṣe nūnam agnim pitror upasthe | niṣattam asya carato dhruvasya viśvā divo rocanāpaprivāṁsam ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

त्रि॒ऽमू॒र्धान॑म्। स॒प्तऽर॑श्मिम्। गृ॒णी॒षे॒। अनू॑नम्। अ॒ग्निम्। पि॒त्रोः। उ॒पऽस्थे॑। नि॒ऽस॒त्तम्। अ॒स्य॒। चर॑तः। ध्रु॒वस्य॑। विश्वा॑। दि॒वः। रो॒च॒ना। आ॒प॒प्रि॒ऽवांस॑म् ॥ १.१४६.१

ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:146» मन्त्र:1 | अष्टक:2» अध्याय:2» वर्ग:15» मन्त्र:1 | मण्डल:1» अनुवाक:21» मन्त्र:1


0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

अब एकसौ छयालीसवें सूक्त का आरम्भ है। उसके प्रथम मन्त्र में अग्नि और विद्वानों के गुणों का उपदेश किया है ।

पदार्थान्वयभाषाः - हे धारणशील उत्तम बुद्धिवाले जन ! जिससे तू (पित्रोः) पालनेवाले पवन और आकाश के (उपस्थे) समीप में (निसत्तम्) निरन्तर प्राप्त (त्रिमूर्द्धानम्) तीनों निकृष्ट, मध्यम और उत्तम पदार्थों में शिर रखनेवाले (सप्तरश्मिम्) सात गायत्री आदि छन्दों वा भूरादि सात लोकों में जिसकी प्रकाशरूप किरणें हों ऐसे (अनूनम्) हीनपने से रहित और (अस्य) इस (चरतः) अपनी गति से व्याप्त (ध्रुवस्य) निश्चल (दिवः) सूर्यमण्डल के (विश्वा) समस्त (रोचना) प्रकाशों को (आपप्रिवांसम्) जिसने सब ओर से पूर्ण किया उस (अग्निम्) बिजुली रूप आग के समान वर्त्तमान विद्वान् की (गृणीषे) स्तुति करता है सो तू विद्या पाने योग्य होता है ॥ १ ॥
भावार्थभाषाः - इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। जैसे तीन बिजुली, सूर्य और प्रसिद्ध रूपों से अग्नि चराचर जगत् के कार्य्यों को सिद्ध करनेवाला है, वैसे विद्वान् जन समस्त विश्व का उपकार करनेवाले होते हैं ॥ १ ॥
0 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

शत्रुशोषण व शुचिता

पदार्थान्वयभाषाः - १. हे (अग्ने) = परमात्मन्! (ते) = आपकी ज्ञानरश्मियाँ कथा किस प्रकार सुन्दरता से (शुचयन्तः) = पवित्र व दीप्त करती हुईं (आशुषाणा:) = शत्रुओं का शोषण करती हुईं (वाजेभिः) = शक्तियों के साथ (आयो:) = आयुष्य का (ददाशुः) = दान करती हैं। जब एक भक्त प्रभु का स्तवन करता है तब प्रभु की ज्ञान-रश्मियाँ उसके जीवन को पवित्र करती हैं और उसके काम-क्रोधादि शत्रुओं का शोषण कर देती हैं । २. इस प्रकार प्रभुस्तवन से पवित्र जीवनवाले होते हुए (देवा:) = देववृत्ति के लोग (उभे) = शक्ति व आयुष्य दोनों को (यत्) = जब तोके पुत्र में तथा (तनये) = पौत्र में (दधानाः) = धारण करते हैं तब (ऋतस्य) = सत्यस्वरूप परमात्मा के सामन् उपासन में (रणयन्त) = रमण करते हैं- आनन्द का अनुभव करते हैं। प्रभु का क्रियात्मक उपासन यही है कि जैसे प्रभु ने हमारे जीवन को पवित्र व कामादि शत्रुओं से अनाक्रान्त बनाया, उसी प्रकार हम अपने पुत्र-पौत्रों के जीवन को बनाने का प्रयत्न करें। प्रभु ने हमें शक्ति व जीवन दिया, हम अगले सन्तानों में इनके स्थापन का प्रयत्न करें। जैसे प्रभु का उपासन घर में बड़ों को पवित्र बनाता है, उसी प्रकार माता-पिता का उपासन बच्चों को उत्तम जीवनवाला बनाता है।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- प्रभु शत्रुशोषण के द्वारा उपासक में शुचिता का स्थापन करते हैं। उपासकों को चाहिए कि वे भी अपनी सन्तानों में इसी प्रकार पवित्रता का स्थापन करें।
0 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

अथाग्निविद्वद्गुणा उपदिश्यन्ते ।

अन्वय:

हे धीमन् यतस्त्वं पित्रोरुपस्थे निसत्तं त्रिमूर्द्धानं सप्तरश्मिमनूनमस्य चरतो ध्रुवस्य चराऽचरस्य दिवश्च विश्वा रोचनापप्रिवांसमग्निमिव वर्त्तमानं विद्वांसं गृणीषे स त्वं विद्यां प्राप्तुमर्हसि ॥ १ ॥

पदार्थान्वयभाषाः - (त्रिमूर्द्धानम्) त्रिषु निकृष्टमध्यमोत्तमेषु पदार्थेषु मूर्द्धा यस्य तम् (सप्तरश्मिम्) सप्तसु छन्दस्सु लोकेषु वा रश्मयो यस्य तम् (गृणीषे) स्तौषि (अनूनम्) हीनतारहितम् (अग्निम्) विद्युतम् (पित्रोः) वाय्यावाकाशयोः (उपस्थे) समीपे (निसत्तम्) नितरां प्राप्तम् (अस्य) (चरतः) स्वगत्या व्याप्तस्य (ध्रुवस्य) निश्चलस्य (विश्वा) सर्वाणि (दिवः) प्रकाशमानस्य (रोचना) प्रकाशनानि (आपप्रिवांसम्) समन्तात् पूर्णम् ॥ १ ॥
भावार्थभाषाः - अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। यथा त्रिभिर्विद्युत्सूर्यप्रसिद्धाग्निरूपैरग्निः चराऽचरस्य कार्यसाधको वर्त्तते तथा विद्वांसोऽखिलस्य विश्वस्योपकारका भवन्ति ॥ १ ॥
0 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Invoke and celebrate Agni, three-headed, seven- rayed, perfect, nestled in the lap of its parents, which pervades and fills the lights of this moving but stable heavenly solar system of the universe.$(Agni is the life-energy of light and heat, born of akasha and vayu, cosmic space and cosmic energy; it abides on top of the three regions, earth, middle region of the skies, and the high and heavenly regions of the sun. It also abides in the three modes of nature, Prakrti: sattva, rajas and tamas. It is an integration, or call it the seed, of the seven rays of light-spectrum, and it energises all the moving but stable solar systems of the universe.$Agni also is the vital spirit of the articulation of cosmic awareness in language form in the Veda, which is learnt from the opening word of the Rgveda. It abides on top of the three tenses and three persons of the verbs of the linguistic structure and in the seven vibhaktis, case endings, and sung in the seven metrical forms and seven notes of music.$Agni thus is the divine attribute of the spirit at the individual as well as the cosmic level, and energises, inspires and illuminates the physical, mental and spiritual worlds in the spheres of matter, motion and mind.)
0 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The attributes of Agni and a scholar are mentioned.

अन्वय:

O Intelligent person! you glorify a scholar, who like electricity pervades all superior, inferior and the middle substances. Our prayers are contained in seven meters (CHHANDAS) like Gayatri, Ushnri, Anushtup or in seven worlds and they are unabated. Seated near its parent (air and the sky) and pervading all the illuminated region, of the sky and all objects, this electricity resembles the qualities of our scholars, who deserve to be credited with extra ordinary knowledge.

भावार्थभाषाः - As Agni in its three forms of fire, lightning and sun, is the source of energy to accomplish varied works of the universe, likewise the scholars are the real benefactors of the mankind.
0 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)

या सूक्तात अग्नी व विद्वानाच्या गुणांचे वर्णन असल्यामुळे या सूक्ताच्या अर्थाची मागील सूक्ताच्या अर्थाबरोबर संगती जाणली पाहिजे. ॥

भावार्थभाषाः - या मंत्रात वाचकलुप्तोपमालंकार आहे. जसे विद्युत, सूर्य व प्रसिद्ध अग्नीरूपाने अग्नी हा तीन चराचर जगाच्या कार्यांना सिद्ध करणारा आहे तसे विद्वान लोक संपूर्ण जगावर उपकार करणारे असतात. ॥ १ ॥