Go To Mantra

मही॒मे अ॑स्य॒ वृष॒नाम॑ शू॒षे माँश्च॑त्वे वा॒ पृश॑ने वा॒ वध॑त्रे । अस्वा॑पयन्नि॒गुत॑: स्ने॒हय॒च्चापा॒मित्राँ॒ अपा॒चितो॑ अचे॒तः ॥

English Transliteration

mahīme asya vṛṣanāma śūṣe mām̐ścatve vā pṛśane vā vadhatre | asvāpayan nigutaḥ snehayac cāpāmitrām̐ apācito acetaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

महि॑ । इ॒मे इति॑ । अ॒स्य॒ । वृष॒नाम॑ । शू॒षे इति॑ । माँश्च॑त्वे । वा॒ । पृश॑ने । वा॒ । वध॑त्रे॒ इति॑ । अस्वा॑पयत् । नि॒ऽगुतः॑ । स्ने॒हय॑त् । च॒ । अप॑ । अ॒मित्रा॑न् । अप॑ । अ॒चितः॑ । अ॒च॒ । इ॒तः ॥ ९.९७.५४

Rigveda » Mandal:9» Sukta:97» Mantra:54 | Ashtak:7» Adhyay:4» Varga:21» Mantra:4 | Mandal:9» Anuvak:6» Mantra:54


Reads 326 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (वधत्रे) वध करनेवाले (पृशाने) युद्ध में (माँश्चत्वे) जिनमें गतिशील शक्तियों का उपयोग किया जाता है, उनमें (महि) बड़े (इमे) ये (अस्य) इस परमात्मा के (वृषनाम) दो काम (शूषे) सुखकर हैं (निगुतः) शत्रुओं को (अस्वापयत्) सुला देना (च) और (अपमित्रान्) अमित्रों को (स्नेहयत्) स्नेह प्रदान करना (वा) और (अचितः) जो लोग परमात्मा की भक्ति नहीं करते अर्थात् नास्तिक हैं, उनको (इतः) इस आस्तिकसमाज से (अपाच) दूर करना ॥५४॥
Connotation: - इस मन्त्र में आस्तिकधर्म के प्रचार करने के लिये अर्थात् वैदिक धर्म की शिक्षाओं के लिये तेजस्वी भावों का वर्णन किया है ॥५४॥
Reads 326 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

वृष+ नाम

Word-Meaning: - (अस्य) = इस सोम के (इमे) = ये (वृषनाम) = ' शक्ति का सेचन [वृष] और रोग आदि शत्रुओं का नमन' रूप कर्म (मही) = महत्वपूर्ण है और शूषे सुखकर हैं। इसके ये कर्म (मांश्चत्वे) = अभिमान आदि शत्रुओं के विनाश के निमित्त होते हैं, और (पृशने) = [clinging to] चिपट जानेवाले, आसक्ति रूप शत्रुओं के विजय में (वधत्रे) = हिंसनशील होते हैं। सोम शक्ति के सेचन व शत्रुनमन रूप कार्यों के द्वारा हमारे अभिमान व आसक्ति रूप शत्रुओं को विनष्ट करके हमें 'निर्भय व निरहंकार' बनाता है। ऐसा बनकर के ही तो हम शान्ति को प्राप्त करते हैं । सो सोम हमें शान्ति लाभ कराता है । यह सोम (निगुतः) = अशुभ शब्द करनेवाले क्रोध आदि शत्रुओं को (अस्वापयत्) = सुला देता है (च) = और (स्नेहयत्) = इनका वध कर देता है। [स्नेहयति destroy, kill] हे सोम ! तू (अमित्रान्) = हमारे सब शत्रुओं को (अपाच) = [अप-अच] दूर कर और (इतः) = हमारे इस जीवन से (अचिता) = यज्ञों में (अग्निचयन) = न करने के भावों को (अप) = [अच] = दूर करिये। हम सोमरक्षण से यज्ञशीलता की भावना वाले हों ।
Connotation: - भावार्थ- सोम 'शक्ति से धन व शत्रुनमन' रूप कार्यों द्वारा हमारे शत्रुओं को नष्ट करते हैं। सोमरक्षण हमें यज्ञशील बनाता है ।
Reads 326 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (वधत्रे) वधक्रिये (पृशने) युद्धे (मांश्चत्वे) गतिशीलशक्त्युपयोगवति (महि) महति (इमे, वृषनाम) इमे द्वे कार्ये (अस्य) अस्य परमात्मनः (शूषे) सुखप्रदे स्तः (निगुतः) शत्रूणां (अस्वापयत्) स्वापनं (च) तथा (अप, अमित्रान्) ये अमित्रेभ्यः पृथक् सन्ति तान् (स्नेहयत्) स्नेहप्रदानमिति (अचितः) परमात्मभक्तिहीनानां नास्तिकानाम् (इतः) अस्मादास्तिकसमवायात् (अप, च) अपसारणं च ॥५४॥
Reads 326 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - These are the mighty great and constructive works of the virile and generous Soma in the battles of life either in social dynamics or close encounters or in fierce conflicts: sending the destroyers to sleep, separating off the unfriendly and removing the unawake and unaware from here where they are, (by constructive, waking up friendly exercise).