Go To Mantra
Viewed 404 times

यथाप॑वथा॒ मन॑वे वयो॒धा अ॑मित्र॒हा व॑रिवो॒विद्ध॒विष्मा॑न् । ए॒वा प॑वस्व॒ द्रवि॑णं॒ दधा॑न॒ इन्द्रे॒ सं ति॑ष्ठ ज॒नयायु॑धानि ॥

English Transliteration

yathāpavathā manave vayodhā amitrahā varivovid dhaviṣmān | evā pavasva draviṇaṁ dadhāna indre saṁ tiṣṭha janayāyudhāni ||

Mantra Audio
Pad Path

यथा॑ । अप॑वथाः । मन॑वे । व॒यः॒ऽधाः । अ॒मि॒त्र॒ऽहा । व॒रि॒वः॒ऽवित् । ह॒विष्मा॑न् । ए॒व । प॒व॒स्व॒ । द्रवि॑णम् । दधा॑नः । इन्द्रे॑ । सम् । ति॒ष्ठ॒ । ज॒नय॑ । आयु॑धानि ॥ ९.९६.१२

Rigveda » Mandal:9» Sukta:96» Mantra:12 | Ashtak:7» Adhyay:4» Varga:8» Mantra:2 | Mandal:9» Anuvak:5» Mantra:12


ARYAMUNI

Word-Meaning: - हे परमात्मन् ! (यथा) जिस प्रकार (मनवे) विज्ञानी पुरुष के लिये (अपवथाः) धनादिक देने के लिये आप पवित्र करते हैं, अन्नादिकों के देनेवाला (अमित्रहा) दुष्टों का दण्ड देनेवाला (वारिवोवित्) और धनादि ऐश्वर्य्य को देनेवाला (हविष्मान्) हविवाला भक्त पुरुष आपको प्रिय होता है, इस प्रकार हे परमात्मन् ! (एव) निश्चय करके (पवस्व) आप हमको पवित्र करें और (इन्द्रे) कर्म्मयोगी में (द्रविणं, दधानः) ऐश्वर्य्य को धारण करते हुए आप (सन्तिष्ठ) आकर विराजमान हों तथा (जनय, आयुधानि) कर्म्मयोगी के लिये अनन्त प्रकार के आयुधों को उत्पन्न करें ॥१२॥
Connotation: - परमात्मपरायण पुरुष परमात्मा में चित्तवृत्तिनिरोध द्वारा अनन्त प्रकार के ऐश्वर्य्य और आयुधों को उत्पन्न करके देश को अभ्युदयशाली बनाते हैं ॥१२॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'मनु व इन्द्र' में सोम की स्थिरता

Word-Meaning: - हे सोम ! (यथा) = जैसे तू (मनवे) = विचारशील पुरुष के लिये (अपवथाः) = जाता है [अगच्छः] और उसके लिये (वयोधाः) = उत्कृष्ट जीवन को धारण करनेवाला होता है, (अमित्रहा) = शत्रुओं का विनाश करनेवाला होता है, (वरिवोवित्) = धन का प्राप्त करानेवाला होता है तथा (हविष्मान्) = प्रशस्त हवि वाला दानपूर्वक अदन वाला होता है, अर्थात् उस विचारशील पुरुष को तू दानपूर्वक अदन वाला बनाता है (एवा) = इसी प्रकार (इन्द्रे) = जितेन्द्रिय पुरुष में (पवस्व) = तू प्राप्त हो । (द्रविणं दधानः) = सब अन्नमय आदि कोशों के ऐश्वर्य को धारण कराता हुआ (सन्तिष्ठ) = स्थित हो । और (आयुधानि) = इन्द्रियाँ मन व बुद्धिरूप आयुधों को (जनय) = विकसित शक्ति वाला कर ।
Connotation: - भावार्थ- सोम 'मनु व इन्द्र' में स्थिर होता है, 'विचारशील जितेन्द्रिय' पुरुष में। ये जीवन को उत्कृष्ट बनाता है। अन्नमय आदि कोशों के ऐश्वर्य को धारण करता हुआ इन्द्रियों, मन व बुद्धि को विकसित शक्ति वाला करता है । ऋषिः प्रतर्दनो ॥

ARYAMUNI

Word-Meaning: - हे परमात्मन् ! (यथा, मनवे) यथा विज्ञानिने (अपवथाः) धनादिदानाय भवान् तं पवित्रयति (वयोधाः) अन्नादिदाता (अमित्रहा) दुष्टशासकः (वरिवोवित्) ऐश्वर्यदाता (हविष्मान्) हव्ययुक्तो भक्तः भवत्प्रियो भवति तथैव (एव) निश्चयेन (पवस्व) मां पुनीहि (इन्द्रे) कर्मयोगिनि च (द्रविणं, दधानः) ऐश्वर्यं धारयन् (सं, तिष्ठ) आगत्य विराजतां (जनय, आयुधानि) कर्मयोगिभ्यः विविधान्यायुधानि निष्पादयतु ॥१२॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - As ever before for all time immemorial you vibrate, flow and purify humanity for their good, bearing good health and happy age, destroying negativities and enmities, knowing the wealth we need and bearing the wealth unbounded with honour and excellences of life and holy fragrances of the yajna of living, so now too, pray, vibrate, flow and purify, bearing wealth, honour and excellence, vest in the spirit of humanity and in human glory, and create the weapons of defence against the onslaughts of conflict and contradictions.