Go To Mantra

प्र वो॒ धियो॑ मन्द्र॒युवो॑ विप॒न्युव॑: पन॒स्युव॑: सं॒वस॑नेष्वक्रमुः । सोमं॑ मनी॒षा अ॒भ्य॑नूषत॒ स्तुभो॒ऽभि धे॒नव॒: पय॑सेमशिश्रयुः ॥

English Transliteration

pra vo dhiyo mandrayuvo vipanyuvaḥ panasyuvaḥ saṁvasaneṣv akramuḥ | somam manīṣā abhy anūṣata stubho bhi dhenavaḥ payasem aśiśrayuḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

प्र । वः॒ । धियः॑ । म॒न्द्र॒ऽयुवः॑ । वि॒प॒न्युवः॑ । प॒न॒स्युवः॑ । स॒म्ऽवस॑नेषु । अ॒क्र॒मुः॒ । सोम॑म् । म॒नी॒षाः । अ॒भि । अ॒नू॒ष॒त॒ । स्तुभः॑ । अ॒भि । धे॒नवः॑ । पय॑सा । ई॒म् । अ॒शि॒श्र॒युः॒ ॥ ९.८६.१७

Rigveda » Mandal:9» Sukta:86» Mantra:17 | Ashtak:7» Adhyay:3» Varga:15» Mantra:2 | Mandal:9» Anuvak:5» Mantra:17


Reads 367 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - हे परमात्मन् ! (प्र वो धियः) तुम्हारा ध्यान करनेवाले (मन्द्रयुवः) तुम्हारा आनन्द चाहनेवाले (विपन्युवः) उपासक लोग (पनस्युवः) स्तुति की कामना करते हुए (संवसनेषु) उपासनास्थानों में (अक्रमुः) प्रवेश करते हैं और (सोमं) सर्वोत्पादक परमात्मा को (मनीषा) चित्त की सूक्ष्मवृत्ति द्वारा (अभ्यनूषत) सब प्रकार से आप में निवास करते हैं। (स्तुभः) जैसे उपास्य के (अभि) अभिमुख (धेनवः) इन्द्रियों की वृत्तियें (पयसा) वेग से (अशिश्रयुः) उसको आश्रयण करती हैं, इसी प्रकार उपासक की चित्तवृत्तियें ईश्वर की ओर झुक जाती हैं ॥१७॥
Connotation: - जो पुरुष समाहित चित्त से ईश्वर का ध्यान करते हैं, उनकी चित्तवृत्तियें प्रबल प्रवाह से ईश्वर की ओर झुक जाती हैं ॥१७॥
Reads 367 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

स्तवन- मनोनिग्रह - वासना विनाश

Word-Meaning: - हे सोमकणो ! (वः) = तुम्हारा (धियः) [ध्यातार:] = ध्यान करनेवाले, (मन्द्रयुवः) = उस आनन्दमय प्रभु को अपने साथ जोड़नेवाले (विपन्युवः) = स्तोता लोग (पनस्युवः) = सदा स्तुति की कामनावाले होते हुए (संवसनेषु) = उत्तम यज्ञ आदि के आधारभूत ग्रहों में (प्र अक्रमुः) = प्रकर्षेणगतिवाले होते हैं । वस्तुतः सोमरक्षण का उपाय यह है कि प्रभु की उपासना व यज्ञादि कर्मों में लगे रहना । (मनीषा:) = मन का शासन करनेवाले बुद्धिमान् लोग (स्तुभः) = वासनाओं को रोकनेवाले होते हुए (सोमं अभ्यनूषत) = सोम का स्तवन करते हैं। सोम के गुणगान से सोमरक्षण में प्रीति उत्पन्न होती है । सोमरक्षण के लिये मनोनिग्रह व वासनाओं का विनाश आवश्यक है । सोम का रक्षण होने पर (धेनवः) = ज्ञानदुग्ध को देनेवाली वेदवाणी रूप (गौवें ईम्) = निश्चय से (पयसा अभि अशिश्रयुः) = ज्ञानदुग्ध से इस सोमी पुरुष का सेवन करती हैं।
Connotation: - भावार्थ- सोमरक्षण के उपाय हैं-' स्तवन- मनोनिग्रह - वासना विनाश'। सोम का लाभ है ज्ञानदुग्ध की प्राप्ति ।
Reads 367 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - हे परमात्मन् ! (प्र, वः, धियः) तव ध्यानपरायणाः (मन्द्रयुवः) तवानन्दयाचकाः (विपन्युवः) उपासकाः (पनस्युवः) स्तुतिं कामयमानाः (संवसनेषु) उपासनास्थानेषु (अक्रमुः) प्रविशन्ति। अपि च (सोमं) सर्वोत्पादकं परमात्मानं (मनीषा) मनसः सूक्ष्मवृत्त्या (अभि, अनूषत) सर्वथा भवति निवसन्ति। (स्तुभः) यथोपास्यस्य (अभि) अभिमुखम् (धेनवः) इन्द्रियाणां वृत्तयः (पयसा) वेगेन (अशिश्रयुः) तमाश्रयन्ति, एवमुपासकचित्तवृत्तय ईश्वरस्याभिमुखं गच्छन्ति ॥१७॥
Reads 367 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O joyous devotees, celebrants and seekers of divinity, let all your thoughts, actions and prayers converge and concentrate on the omnipresence of Soma, on the universal vedi of Soma yajna. With mental reflections and spiritual meditation, your self wrapped in the beauty and bliss of Soma, adore the divinity. Let all your voices of adoration and songs of prayer be for the master with love and total surrender as cows with milk serve their master.