Go To Mantra

इन्द्र॑स्य सोम॒ पव॑मान ऊ॒र्मिणा॑ तवि॒ष्यमा॑णो ज॒ठरे॒ष्वा वि॑श । प्र ण॑: पिन्व वि॒द्युद॒भ्रेव॒ रोद॑सी धि॒या न वाजाँ॒ उप॑ मासि॒ शश्व॑तः ॥

English Transliteration

indrasya soma pavamāna ūrmiṇā taviṣyamāṇo jaṭhareṣv ā viśa | pra ṇaḥ pinva vidyud abhreva rodasī dhiyā na vājām̐ upa māsi śaśvataḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

इन्द्र॑स्य । सो॒म॒ । पव॑मानः । ऊ॒र्मिणा॑ । त॒वि॒ष्यमा॑णः । ज॒ठरे॑षु । आ । वि॒श॒ । प्र । नः॒ । पि॒न्व॒ । वि॒ऽद्युत् । अ॒भ्राऽइ॑व । रोद॑सी॒ इति॑ । धि॒या । न । वाजा॑न् । उप॑ । मा॒सि॒ । शश्व॑तः ॥ ९.७६.३

Rigveda » Mandal:9» Sukta:76» Mantra:3 | Ashtak:7» Adhyay:3» Varga:1» Mantra:3 | Mandal:9» Anuvak:4» Mantra:3


Reads 373 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (सोम) हे परमात्मन् ! (पवमानः) सबको पवित्र करते हुए आप तथा (ऊर्मिणा) अपनी ज्ञान की लहरों से (तविष्यमाणः) सबकी वृद्धि चाहते हुए (इन्द्रस्य) कर्मयोगी के (जठरेषु) अन्तःकरणों में (आविश) आकर विराजमान हों और (विद्युत्) बिजली (अभ्रेव) जिस प्रकार मेघों को प्रकाशित करती है (रोदसी) और द्युलोक और पृथिवीलोक को वृद्धियुक्त करती है, उस प्रकार (नः) हमको आप (प्रपिन्व) वृद्धियुक्त करें और (धिया) कर्मों के द्वारा (वाजान्) बलों को (शश्वतः न) संप्रति निरन्तर (उपमासि) निर्माण करते हैं ॥३॥
Connotation: - परमात्मा सत्कर्मों द्वारा मनुष्यों को इस प्रकार प्रदीप्त करता है, जिस प्रकार बिजली मेघमण्डलों और द्यु तथा पृथिवीलोक को प्रदीप्त करती है, इसलिये उसकी ज्ञानरूपी दीप्ति का लाभ करने के लिये सदैव उद्यत रहना चाहिये ॥३॥
Reads 373 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

बुद्धि व बल

Word-Meaning: - [१] हे सोम वीर्यशक्ते ! तू (उर्मिणा) = प्रकाश के द्वारा (पवमानः) = हमारे जीवनों को पवित्र करता हुआ (तविष्यमाणः) = बल का वर्धन करता हुआ (इन्द्रस्य) = जितेन्द्रिय पुरुष के (जठरेषु) = उदरों में, अंगमध्यों में (आविश) = प्रविष्ट होनेवाला हो। [२] तू (नः) = हमारे (रोदसी) = द्यावापृथिवी को, मस्तिष्क व शरीर को (प्रपिन्व) = प्रकर्षेण वर्धन करनेवाला हो। इस प्रकार वर्धन करनेवाला हो (इव) = जैसे कि (विद्युत्) = बिजली (अभ्रा) = बादलों के वर्धन का कारण होती है। (न) = और [ न इति चार्थे] हे सोम ! तू (धिया न) = बुद्धि के साथ (शश्वतः) = प्लुत गतिवाले (वाजान्) = बलों को (उपमासि) = निर्मित करता है । हमारे अन्दर बुद्धि व बल का तू स्थापन करता है। 'शश्वत:' शब्द का अर्थ 'बहून्' [अनेक] भी है। यह सोम नानाविध बलों को हमारे अन्दर स्थापित करता है ।
Connotation: - भावार्थ- सोम हमारे लिये प्रकाश व बल को देनेवाला है।
Reads 373 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (सोम) हे परमात्मन् ! (पवमानः) सर्वान् पवित्रयँस्त्वं (ऊर्मिणा) स्वज्ञानतरङ्गैः (तविष्यमाणः) सर्वस्याभ्युदयमिच्छन् (इन्द्रस्य) कर्मयोगिनः (जठरेषु) अन्तःकरणेषु (आविश) आगत्य विराजस्व। अथ च (विद्युत्) विद्युत् (अभ्रेव) यथा मेघान् प्रकाशयति तथा (रोदसी) द्यावापृथिव्यौ वर्द्धयति। तथा (नः) अस्मान् (प्रपिन्व) वर्द्धय। अथ च (धिया) कर्मभिः (वाजान्) बलानि (न) साम्प्रतं (शश्वतः) निरन्तरम् (उपमासि) निर्मिमीषे ॥३॥
Reads 373 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Soma, vigorous spirit of joyous power and generosity, pure, purifying and constantly flowing, brilliant, blazing and advancing in strength, come by the stream and waves of energy and enter in the heart core of the soul. As thunder, lightning and clouds of rain shower and augment heaven and earth, pray strengthen us, and with divine intelligence, as it were, extend our food, energies, progress and victories for all time. You are the creator, you are the maker, you are the giver.