Go To Mantra

ध॒र्ता दि॒वः प॑वते॒ कृत्व्यो॒ रसो॒ दक्षो॑ दे॒वाना॑मनु॒माद्यो॒ नृभि॑: । हरि॑: सृजा॒नो अत्यो॒ न सत्व॑भि॒र्वृथा॒ पाजां॑सि कृणुते न॒दीष्वा ॥

English Transliteration

dhartā divaḥ pavate kṛtvyo raso dakṣo devānām anumādyo nṛbhiḥ | hariḥ sṛjāno atyo na satvabhir vṛthā pājāṁsi kṛṇute nadīṣv ā ||

Mantra Audio
Pad Path

ध॒र्ता । दि॒वः । प॒व॒ते॒ । कृत्व्यः॑ । रसः॑ । दक्षः॑ । दे॒वाना॑म् । अ॒नु॒ऽमाद्यः॑ । नृऽभिः॑ । हरिः॑ । सृ॒जा॒नः । अत्यः॑ । न । सत्व॑ऽभिः । वृथा॑ । पाजां॑सि । कृ॒णु॒ते॒ । न॒दीषु॑ । आ ॥ ९.७६.१

Rigveda » Mandal:9» Sukta:76» Mantra:1 | Ashtak:7» Adhyay:3» Varga:1» Mantra:1 | Mandal:9» Anuvak:4» Mantra:1


Reads 349 times

ARYAMUNI

अब परमात्मा का सर्वाधाररूप से वर्णन करते हैं।

Word-Meaning: - (दिवः) द्युलोक का (धर्ता) धारणकर्ता परमात्मा (पवते) हमको पवित्र करे (नृभिः) सब मनुष्यों का (कृत्व्यः) जो उपास्य है तथा (रसः) आनन्दस्वरूप है और (दक्षः) सर्वज्ञ है। (देवानामनुमाद्यः) और विद्वानों का आह्लादक है। (हरिः) उक्त गुणयुक्त परमात्मा (सृजानः) सम्पूर्ण सृष्टि की रचना करता हुआ (अत्यो न) विद्युत् के समान (वृथा) अनायास से ही (सत्त्वभिः) प्राणियों द्वारा (पाजांसि) बलों को (कृणुते) करता है और उक्त परमात्मा (नदीषु) प्रकृति की सम्पूर्ण शक्तियों में (आ) व्याप्त है ॥१॥
Connotation: - प्रत्येक प्राकृत पदार्थ में परमात्मा की सत्ता विद्यमान है और वही द्युलोकादि का अधिकरण है ॥१॥
Reads 349 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

वृथापाजांसि कृणुते

Word-Meaning: - [१] (हरिः) = सब बुराइयों का हरण करनेवाला सोम (दिवः धर्ता) = ज्ञान का धारण करनेवाला होता हुआ (पवते) = प्राप्त होता है। यह सोम (कृत्व्यः रसः) = वह रस है जो कि हमें कर्त्तव्यपालन में समर्थ करता है। (देवानां दक्षः) = देवों को यह दक्ष बनाता है, कार्यकुशल बनाता है । (नृभिः अनुमाद्यः) = उन्नतिपथ पर चलनेवाले लोगों से रक्षण के अनुपात में अनुमाद्य होता है । जितना- जितना वे इसका रक्षण करते हैं, उतना उतना हर्ष का अनुभव करते हैं । [२] (सत्वभिः) = बलों के हेतु से (सृजान:) = उत्पन्न किया जाता हुआ यह सोम (अत्यः न) = सततगामी अश्व के समान है । जैसे अश्व निरन्तर गतिवाला होता है, ऐसे ही यह सोमरक्षक पुरुष निरन्तर गतिशील होता है । यह सोम (वृधा) = अनायास ही नदीषु स्तवन करनेवाले पुरुषों में (पाजांसि कृणुते) = बलों को करता है। प्रभु स्तोताओं को यह सोम बल सम्पन्न बनाता है ।
Connotation: - भावार्थ- सुरक्षित सोम ज्ञान का धारण करता है, हमें कर्त्तव्यपालन में समर्थ करता हुआ यह दक्षता को प्राप्त कराता है। हमें शक्तिशाली बनाता है ।
Reads 349 times

ARYAMUNI

अथ द्युभ्वादीनामाधारत्वं वर्ण्यते।

Word-Meaning: - (दिवः) द्युलोकस्य (धर्ता) धारको जगदीश्वरः (पवते) मां पवित्रयतु। (नृभिः) सर्वैरपि जनैः (कृत्व्यः) उपासनीयः। अथ च परमेश्वरः (रसः) आनन्दस्वरूपस्तथा (दक्षः) सर्वज्ञः (देवानामनुमाद्यः) विदुषामाह्लादकः (हरिः) पापहारकः परमात्मा (सृजानः) सर्वं सृजन् (अत्यो न) विद्युदिव (वृथा) अनायासेनैव (सत्त्वभिः) प्राणिभिः (पाजांसि) बलानि (कृणुते) करोति। अथ च पूर्वोक्तः परमेश्वरः (नदीषु) प्रकृतेः सर्वासु शक्तिषु (आ) व्याप्नोति। उपसर्गश्रुतेर्योग्यक्रियाध्याहारः ॥१॥
Reads 349 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Soma, joyous spirit of the universe, sustainer of the regions of light, constant doer, eternal delight and bliss of divinities, perfect omnipotent power, sole worthy of worship by humanity vibrates omnipresent, purifies and sanctifies the life of existence. Destroyer of want and suffering, ever creative, with its own powers spontaneously, like energy itself creates movement and growth in the channels of existence.