Go To Mantra

नृधू॑तो॒ अद्रि॑षुतो ब॒र्हिषि॑ प्रि॒यः पति॒र्गवां॑ प्र॒दिव॒ इन्दु॑ॠ॒त्विय॑: । पुरं॑धिवा॒न्मनु॑षो यज्ञ॒साध॑न॒: शुचि॑र्धि॒या प॑वते॒ सोम॑ इन्द्र ते ॥

English Transliteration

nṛdhūto adriṣuto barhiṣi priyaḥ patir gavām pradiva indur ṛtviyaḥ | puraṁdhivān manuṣo yajñasādhanaḥ śucir dhiyā pavate soma indra te ||

Mantra Audio
Pad Path

नृऽधू॑तः । अद्रि॑ऽसुतः । ब॒र्हिषि॑ । प्रि॒यः । पतिः॑ । गवा॑म् । प्र॒ऽदिवः॑ । इन्दुः॑ । ऋ॒त्वियः॑ । पुर॑न्धिऽवान् । मनु॑षः । य॒ज्ञ॒ऽसाध॑नः । शुचिः॑ । धि॒या । प॒व॒ते॒ । सोमः॑ । इ॒न्द्र॒ । ते॒ ॥ ९.७२.४

Rigveda » Mandal:9» Sukta:72» Mantra:4 | Ashtak:7» Adhyay:2» Varga:27» Mantra:4 | Mandal:9» Anuvak:4» Mantra:4


Reads 343 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्र) हे कर्मयोगिन् ! परमात्मा (नृधूतः) सबको कम्पायमान करनेवाला और (अद्रिषुतः) संस्कृत इन्द्रियों की वृत्तियों से साक्षात्कार को जो प्राप्त है तथा (बर्हिषि) यज्ञों में (प्रियः) जो प्रिय है और जो जगदीश्वर (गवां पतिः) लोक-लोकान्तरों का पति है तथा (प्रदिवः) द्युलोक का (इन्दुः) प्रकाशक है और (ऋत्वियः) त्रिकालज्ञ (पुरन्धिवान्) सर्वज्ञ तथा (मनुषः) मनुष्यों के लिये (यज्ञसाधनः) ज्ञानयज्ञ कर्मयज्ञादिकों का देनेवाला है, वह (सोमः) परमात्मा (शुचिः धिया) शुद्ध बुद्धि से साक्षात्कार किया हुआ (ते) तुमको (पवते) पवित्र करता है ॥४॥
Connotation: - जो लोक-लोकान्तरों का अधिपति परमात्मा है, उसको जब मनुष्य ज्ञानदृष्टि से लाभ कर लेता है, तब आनन्दित हो जाता है ॥४॥
Reads 343 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'पुरन्धिवान्-यज्ञसाधनः ' सोमः

Word-Meaning: - [१] यह (इन्दुः) = हमें शक्तिशाली बनानेवाला सोम (नृधूतः) = [नृ नये] प्रगतिशील मनुष्यों से शोधित होता है। वे वासनामल को कम्पित करके दूर करनेवाले होते हैं। (अद्रिषुतः) = उपासकों से यह अपने अन्दर उत्पन्न किया जाता है । (बर्हिषि प्रियः) = वासनाशून्य हृदय के निमित्त यह प्रिय होता है । सोमरक्षण से ही हृदय की पवित्रता सिद्ध होती है। यह सोम (गवां पतिः) = इन्द्रियों का रक्षक होता है । सब इन्द्रियों को अपने कार्य करने की शक्ति इस सोम से ही प्राप्त होती है । (प्रदिवः) = यह प्रकृष्ट ज्ञानवाला होता है, ज्ञानाग्नि का यह सोम ही तो ईंधन बनता है । (ऋत्वियः) = यह 'ऋतौ जातः ' जीवन के सब कार्यों के नियमित होने पर विकसित होता है। शरीर में सोम के विकास के लिये जीवन की नियमित गति आवश्यक है, सब कार्यों को ठीक समय पर करने से ही धातुओं का विकास ठीक से होता है । [२] हे (इन्द्र) = जितेन्द्रिय पुरुष ! यह सोम (पुरन्धिवान्) = प्रशस्त द्यावापृथिवीवाला है [नि० ३ । ३०], तेरे शरीर व मस्तिष्क को उत्तम बनानेवाला है। (मनुषः) = (यज्ञसाधनः) = विचारशील पुरुष के सब यज्ञों को यही सिद्ध करनेवाला है । सोम ही तो सब यज्ञों की सिद्धि के लिये शक्ति प्राप्त कराता है। (शुचिः) = यह पवित्र है । (ते) = तेरे लिये (धिया) = बुद्धि के साथ (पवते) = प्राप्त होता है, तेरी बुद्धि को यही तीव्र बनानेवाला है।
Connotation: - भावार्थ- सुरक्षित सोम ही इन्द्रियों को सशक्त बनाता है, हमारे ज्ञान को बढ़ाता है। यह सोम ही यज्ञों को सिद्ध करने के लिये शक्ति प्राप्त कराता है। मस्तिष्क व शरीर को प्रशस्त करता है ।
Reads 343 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्र) हे कर्मयोगिन् ! (नृधूतः) सर्वकम्पकः (अद्रिषुतः) संस्कृतेन्द्रियैः साक्षात्कृतस्तथा (बर्हिषि) यज्ञेषु (प्रियः) प्रियकारकः (गवां पतिः) लोकलोकान्तरस्य भर्ता तथा (प्रदिवः) द्युलोकस्य (इन्दुः) प्रकाशकः (ऋत्वियः) त्रिकालज्ञः (पुरन्धिवान्) सर्वज्ञः (मनुषः) मनुष्येभ्यः (यज्ञसाधनः) ज्ञानयज्ञकर्मयज्ञादिदायकः सः (सोमः) परमेश्वरः (शुचिः धिया) शुद्धबुद्ध्या साक्षात्कृतः सन् (ते) त्वां (पवते) पवित्रयति ॥४॥
Reads 343 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O soul, master of senses, mind and intelligence, the soma joy of existence flows free for you everywhere. Exercised in practice by holy men, distilled and realised in the heart and on the holy grass of yajna, darling of the soul, ruler of sense and mind, it masters, controls and governs the stars and planets. It is refulgent, heavenly and illuminative, and blissful across the seasons, time and space. It holds and sustains all systems of nature and humanity, it is the harbinger of success and fulfilment for us in all our yajnic corporate acts, and it is pure and immaculate beyond possibility of sin, evil and pollution.