Viewed 361 times
प्र सोमा॑य व्यश्व॒वत्पव॑मानाय गायत । म॒हे स॒हस्र॑चक्षसे ॥
English Transliteration
Mantra Audio
pra somāya vyaśvavat pavamānāya gāyata | mahe sahasracakṣase ||
Pad Path
प्र । सोमा॑य । व्य॒श्व॒ऽवत् । पव॑मानाय । गा॒य॒त॒ । म॒हे । स॒हस्र॑ऽचक्षसे ॥ ९.६५.७
Rigveda » Mandal:9» Sukta:65» Mantra:7
| Ashtak:7» Adhyay:2» Varga:2» Mantra:2
| Mandal:9» Anuvak:3» Mantra:7
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (व्यश्ववत्) कर्मयोगी के समान (सहस्रचक्षसे) अनन्तशक्तिसम्पन्न (सोमाय) परमात्मा को (प्र गायत) आप लोग गान करें, जो परमात्मा (महे) सर्वपूज्य और (पवमानाय) सबको पवित्र करनेवाला है ॥७॥
Connotation: - परमात्मा उपदेश करता है कि हे मनुष्यों ! तुम उस पूर्ण पुरुष की उपासना करो, जो सर्वशक्तिसम्पन्न और सब संसार का हर्त्ता ,धर्त्ता तथा कर्त्ता है। इसी अभिप्राय से वेद में अन्यत्र भी कहा है कि सूर्य चन्द्रमा आदि सब पदार्थों का कर्त्ता एकमात्र परमात्मा है ॥७॥
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
'व्यश्ववत्'
Word-Meaning: - [१] (सोमाय) = इस सोम के लिये प्रगायत खूब ही गायन करो, जो सोम (पवमानाय) = हमारे जीवनों को पवित्र करनेवाला है । (महे) = जो सोम हमारे जीवनों को महत्त्वपूर्ण बनानेवाला है । (सहस्रचक्षसे) = जो सोम हमें सहस्रों ज्ञानों को देनेवाला है । सोम के गुणों का गायन करेंगे, इसके गुणों का स्मरण करेंगे, तो इसके रक्षण में प्रवृत्त होंगे। सुरक्षित हुआ हुआ यह हमें 'पवित्र, महत्त्वपूर्ण व ज्ञानदृष्टिवाला' बनायेगा। [२] (व्यश्ववत्) = हम सोम का गायन उस प्रकार करें, जैसे कि 'व्यश्व' सोम का गायन करता है। विशिष्ट इन्द्रियाश्वोंवाला पुरुष 'व्यश्व' है । सोमरक्षण से ही तो यह 'व्यश्व' बना है। हम भी सोम का रक्षण करें और 'व्यश्व' बनें।
Connotation: - भावार्थ- सुरक्षित सोम हमें 'पवित्र, महत्त्वपूर्ण जीवनवाला व ज्ञानदृष्टिवाला' बनाता है।
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (व्यश्ववत्) कर्मयोगीव (सहस्रचक्षसे) अनन्तशक्तिसम्पन्नं (सोमाय) परमात्मानं (प्र गायत) यूयमुपगायध्वम्। यः परमेश्वरः (महे) सर्वपूज्योऽस्ति। तथा (पवमानाय) सर्वपवित्रकर्तास्ति ॥७॥
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - O celebrants, like people of real attainments, sing songs of adoration in honour of Soma, lord giver of peace and purity, honour and achievement, the lord that is great, who watches everything with a thousand eyes.
