प्र शु॒क्रासो॑ वयो॒जुवो॑ हिन्वा॒नासो॒ न सप्त॑यः । श्री॒णा॒ना अ॒प्सु मृ॑ञ्जत ॥
English Transliteration
Mantra Audio
pra śukrāso vayojuvo hinvānāso na saptayaḥ | śrīṇānā apsu mṛñjata ||
Pad Path
प्र । शु॒क्रासः॑ । व॒यः॒ऽजुवः॑ । हि॒न्वा॒नासः॑ । न । सप्त॑यः । श्री॒णा॒नाः । अ॒प्ऽसु । मृ॒ञ्ज॒त॒ ॥ ९.६५.२६
Rigveda » Mandal:9» Sukta:65» Mantra:26
| Ashtak:7» Adhyay:2» Varga:6» Mantra:1
| Mandal:9» Anuvak:3» Mantra:26
Reads 453 times
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (शुक्रासः) वीर्यवाले (वयोजुवः) अन्नादि की विद्या जाननेवाले (श्रीणानाः) विद्या द्वारा संस्कृत हुए उक्त प्रकार के विद्वान् ऋत्विक् लोगों द्वारा (मृञ्जत) वरण किये जाते हैं। (न) जैसे कि (अप्सु हिन्वानासः) जलों में शुद्ध किये हुए (सप्तयः) इन्द्रियों के सात द्वार (प्र) शुभ गुणों को देते हैं ॥१६॥
Connotation: - परमात्मा उपदेश करता है कि हे जीवों ! जिस प्रकार ज्ञानेन्द्रिय के सप्तद्वार जल में शुद्ध किये हुए सुन्दर ज्ञान के साधन बनते हैं, इसी प्रकार यज्ञों में वर्णन किये हुए विद्वान् ज्ञान द्वारा तुम्हारे कल्याणकारी होते हैं ॥१६॥
Reads 453 times
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
शुक्रासः वयोजुवः
Word-Meaning: - [१] (शुक्रासः) = ज्ञानदीप्ति के कारणभूत (वयोजुवः) = आयुष्य को दीर्घकाल तक प्रेरित करनेवाले सोमकण श्(रीणाना:) = हमारी शक्तियों को परिपक्व करते हुए हैं। ये सोमकण (अप्सु) = कर्मों में (प्रमृञ्जत) = शुद्ध किये जाते हैं, कर्मों को करते रहने पर वासनाओं का आक्रमण नहीं होता । सो कर्मों में लगे रहना ही सोमकणों के शोधन का मार्ग है। [२] ये सोमकण (हिन्वानासः) = प्रेरित किये जाते हुए (सप्तयः न) = घोड़ों के समान हैं । जैसे वे घोड़े हमें लक्ष्य-स्थान पर पहुँचाते हैं, उसी प्रकार ये सोमकण भी हमें प्रभु रूप लक्ष्य स्थान पर पहुँचानेवाले होते हैं।
Connotation: - भावार्थ- सोम-शुद्धि का साधन कर्त्तव्यपरायणता है। शुद्ध सोम हमें ज्ञानदीप्त, दीर्घ जीवनवाला तथा लक्ष्य स्थान को प्राप्त करनेवाला बनाते हैं।
Reads 453 times
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (शुक्रासः) वीर्यवन्तः (वयोजुवः) अन्नादिपदार्थविद्याविदः (श्रीणानाः) विद्यया संस्कृता विद्वांसः ऋत्विग्भिः (मृञ्जत) स्वीक्रियन्ते (न) यथा (अप्सु हिन्वानासः) जलशुद्धानि (सप्तयः) इन्द्रियाणां सप्तद्वाराणि (प्र) शुभगुणान् ददते ॥१६॥
Reads 453 times
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - Pure and powerful, vital and vitalising, stimulated and stimulating, energised and energising, seasoned and cleansing, sanctified and sanctifying somas, natural and human powers, reflect in the actions and achievements of humanity like the seven rays of light, and they shine and enlighten the world to move on with its daily rounds.
