ए॒ते अ॑सृग्रमा॒शवोऽति॒ ह्वरां॑सि ब॒भ्रव॑: । सोमा॑ ऋ॒तस्य॒ धार॑या ॥
English Transliteration
Mantra Audio
ete asṛgram āśavo ti hvarāṁsi babhravaḥ | somā ṛtasya dhārayā ||
Pad Path
ए॒ते । अ॒सृ॒ग्र॒म् । आ॒शवः॑ । अति॑ । ह्वरां॑सि । ब॒भ्रवः॑ । सोमाः॑ । ऋ॒तस्य॑ । धार॑या ॥ ९.६३.४
Rigveda » Mandal:9» Sukta:63» Mantra:4
| Ashtak:7» Adhyay:1» Varga:30» Mantra:4
| Mandal:9» Anuvak:3» Mantra:4
Reads 448 times
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (एते) ये (सोमाः) सौम्यस्वभाव (बभ्रवः) जो दृढ़तायुक्त हैं, वे (ऋतस्य) सच्चाई की (धारया) धारा से (अतिह्वरांसि) राक्षसों को अतिक्रमण करते हुए (आशवः) जो अत्यन्त तेजस्वी हैं, हे परमात्मन् ! आप (असृग्रम्) उनको उत्पन्न करें ॥४॥
Connotation: - परमात्मा उपदेश करता है कि राजधर्मानुयायी पुरुषों ! तुम लोग उग्र स्वभाव को बनाओ, ताकि दुष्ट दस्यु और राक्षस तुम्हारे रौद्र स्वभाव से भयभीत होकर कोई अनाचार न फैला सकें ॥४॥
Reads 448 times
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
'ऋतमय ऋजु' जीवन
Word-Meaning: - [१] (एते सोमाः) = ये सोमकण (ऋतस्य धारया) = ऋत के धारण के हेतु से (असृग्रम्) = पैदा किये जाते हैं । उत्पन्न हुए-हुए ये सोम हमारे जीवन में ऋत का धारण करते हैं । हमारा जीवन इस सोम से ऋतमय बनता है । [२] ये सोम (आशवः) = हमें शीघ्रता से कार्य करानेवाले, हमारे में स्फूर्ति को देनेवाले होते हैं। ये (ह्वरांसि अति) = हमें सब कुटिलताओं से दूर ले जाते हैं तथा (बभ्रवः) = ये हमारा धारण करनेवाले होते हैं।
Connotation: - भावार्थ - उत्पन्न हुए हुए सोम हमारे जीवन को ऋतमय व ऋजु बनाते हैं ।
Reads 448 times
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (एते) इमे (सोमाः) सौम्यस्वभावाः (बभ्रवः) ये दृढाः सन्ति ते (ऋतस्य) सत्यतायाः (धारया) धाराभिः (अति ह्वरांसि) राक्षसानतिक्रमन्तः (आशवः) येऽत्यन्ततेजस्विनः सन्ति, हे परमेश्वर ! तान् त्वं (असृग्रम्) उत्पादय ॥४॥
Reads 448 times
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - These somas, powers of peace, prosperity and joy, dynamic, fast and determined, advance, overcoming forces of crookedness, intrigue and negativity by the path of universal truth and law.
