Go To Mantra
Viewed 400 times

अ॒या नि॑ज॒घ्निरोज॑सा रथसं॒गे धने॑ हि॒ते । स्तवा॒ अबि॑भ्युषा हृ॒दा ॥

English Transliteration

ayā nijaghnir ojasā rathasaṁge dhane hite | stavā abibhyuṣā hṛdā ||

Mantra Audio
Pad Path

अ॒या । नि॒ऽज॒घ्निः । ओज॑सा । र॒थ॒ऽस॒ङ्गे । धने॑ । हि॒ते । स्तवै॑ । अबि॑भ्युषा । हृ॒दा ॥ ९.५३.२

Rigveda » Mandal:9» Sukta:53» Mantra:2 | Ashtak:7» Adhyay:1» Varga:10» Mantra:2 | Mandal:9» Anuvak:2» Mantra:2


ARYAMUNI

Word-Meaning: - हे परमात्मन् ! आप (अया ओजसा निजघ्निः) अपने इस शत्रुनाशनशील पराक्रम से शत्रु की शक्तियों को शमन करनेवाले हैं। इस से (रथसङ्गे धने हिते) शरीररूप रथ के हितकारक धनादि ऐश्वर्यनिमित्त (अबिभ्युषा हृदा स्तवै) अन्तःकरणों से आपकी स्तुति करते हैं ॥२॥
Connotation: - जो पुरुष शुभ कार्य करते हुए परमात्मा के उपासनासमय निर्भयता से उसकी समक्षता लाभ करते हैं, वे सदैव तेजस्वी और ब्रह्मवर्चस्वी आदि दिव्यभावों को उपलब्ध करते हैं ॥२॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

ओजस्विता से शत्रुहनन

Word-Meaning: - [१] हे सोम ! गत मन्त्र के अनुसार तेरे रक्षण के द्वारा उत्पन्न (अया ओजसा) = इस ओज के द्वारा (निजघ्निः) = मैं शत्रुओं का हनन करनेवाला होता हूँ। [२] रथसंगे इस शरीर रूप रथ के वासनाओं के साथ युद्ध के उपस्थित होने पर हिते धने हितकर धन की प्राप्ति के निमित्त मैं (अबिभ्युषा) = न भयभीत हुए हुए (हृदा) = हृदय से (स्तवा) = उस प्रभु का स्तवन करता हूँ। [संग=fight, encounter] प्रभु का स्तवन ही मुझे वह शक्ति देता है, जिससे कि मैं इन काम-क्रोध आदि शत्रुओं का पराभव कर पाता हूँ। इनका पराभव ही मुझे सोम के रक्षण के योग्य बनाता है और तभी मैं ओजस्वी व विजयी बनता हूँ। इस स्थिति ही में मुझे सब इष्ट धनों का लाभ होता है।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु-स्तवन से मैं ओजस्वी बनकर शत्रुओं का विजय करता हूँ। अब सोमरक्षण के होने पर मुझे सब इष्ट धन प्राप्त होते हैं ।

ARYAMUNI

Word-Meaning: - हे परमात्मन् ! भवान् (अया ओजसा निजघ्निः) अनेन स्वशत्रुदलनशीलमहाबलेन स्वशत्रुशक्तिशमकोऽस्ति | एतेन (रथसङ्गे धने हिते) शरीररूपरथस्य हितकारकधनाद्यैश्वर्यनिमित्तं (अबिभ्युषा हृदा स्तवै) निवृत्तभयान्तःकरणेन भवन्तं स्तुमः ॥२॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - By this power and valour of yours you eliminate the negative forces. In this battle of the body chariot on hand in this life, we adore you with a fearless heart, you being the protector and guide.