Viewed 557 times
पव॑मानो असिष्यद॒द्रक्षां॑स्यप॒जङ्घ॑नत् । प्र॒त्न॒वद्रो॒चय॒न्रुच॑: ॥
English Transliteration
Mantra Audio
pavamāno asiṣyadad rakṣāṁsy apajaṅghanat | pratnavad rocayan rucaḥ ||
Pad Path
पव॑मानः । अ॒सि॒स्य॒द॒त् । रक्षां॑सि । अ॒प॒ऽजङ्घ॑नत् । प्र॒त्न॒ऽवत् । रो॒चय॑न् । रुचः॑ ॥ ९.४९.५
Rigveda » Mandal:9» Sukta:49» Mantra:5
| Ashtak:7» Adhyay:1» Varga:6» Mantra:5
| Mandal:9» Anuvak:2» Mantra:5
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (पवमानः) सबको पवित्र करनेवाला परमात्मा (रक्षांसि अपजङ्घनत्) असत्कर्मियों को नष्ट करता हुआ और (प्रत्नवत् रुचः रोचयन्) पहले ही के समान सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में अपने प्रकाश को फैलाता हुआ (असिस्यदत्) सर्वत्र व्याप्त हो रहा है ॥५॥
Connotation: - परमात्मा चराचर के हृदय में स्थिर है, इसलिए उसकी स्थिति को अत्यन्त सन्निहित मानकर सदैव परमात्मपरायण होना चाहिए ॥ यह ४९ वाँ सूक्त और ६ वाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
रक्षोहनन
Word-Meaning: - [१] (पवमानः) = हमारे जीवनों को पवित्र करनेवाला सोम (असिष्यदत्) = शरीर में प्रवाहित होता है। यह शरीर के अंग-प्रत्यंगों में रक्षांसि अपने रमण के लिये हमारा क्षय करनेवाले इन रोगकृमियों को (अपजङ्घनत्) = विनष्ट करता है। इस प्रकार यह सोम हमें नीरोग बनाता है। यह नीरोगता हमारी तेजस्विता का कारण बनती है। [२] यह सोम प्रत्नवत् उस सनातन प्रभु की तरह (रुचः) = दीप्तियों को (रोचयन्) = हमारे में दीप्त करता है । सोमरक्षण से हम प्रभु की तरह दीप्त हो उठते हैं। सोम हमें प्रभु की तरह दीप्त ज्ञानवाला बनाता है, तेजस्वी बनाता है। यह सोमरक्षक ब्रह्म का ही छोटा रूप प्रतीत होने लगता है।
Connotation: - भावार्थ- सोमरक्षण से हम नीरोग अतएव तेजस्वी बनते हैं, हमारे में ज्ञानदीप्ति चमक उठती है। यह दीप्त ज्ञानवाला व्यक्ति सोमरक्षण के उद्देश्य से ही प्रभु के स्तुति वचनों का उच्चारण करता । ये स्तुति-वचन 'उचथ' हैं, इनमें उत्तम यह 'उच्थ्य' है । यह सोम के लिये कहता है-
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (पवमानः) सर्वपवित्रकर्ता परमात्मा (रक्षांसि अपजङ्घनत्) असत्कर्मिणां नाशं कुर्वन् तथा (प्रत्नवत् रुचः रोचयन्) पूर्ववदेव सम्पूर्णब्रह्माण्डे स्वतेजो विस्तारयन् (असिस्यदत्) सर्वत्र व्याप्नोति ॥५॥ इति ऊनपञ्चाशत्तमं सूक्तं षष्ठो वर्गश्च समाप्तः ॥
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - May Soma, pure and purifying, all pervasive, destroy all evils and negativities, and continue to illumine the brilliant regions of the universe, macrocosmic as well as microcosmic, as ever before.
