Go To Mantra

तं त्वा॑ नृ॒म्णानि॒ बिभ्र॑तं स॒धस्थे॑षु म॒हो दि॒वः । चारुं॑ सुकृ॒त्यये॑महे ॥

English Transliteration

taṁ tvā nṛmṇāni bibhrataṁ sadhastheṣu maho divaḥ | cāruṁ sukṛtyayemahe ||

Mantra Audio
Pad Path

तम् । त्वा॒ । नृ॒म्णानि॑ । विभ्र॑तम् । स॒धऽस्थे॑षु । म॒हः । दि॒वः । चारु॑म् । सु॒ऽकृ॒त्यया॑ । ई॒म॒हे॒ ॥ ९.४८.१

Rigveda » Mandal:9» Sukta:48» Mantra:1 | Ashtak:7» Adhyay:1» Varga:5» Mantra:1 | Mandal:9» Anuvak:2» Mantra:1


Reads 410 times

ARYAMUNI

अब परमात्मा के गुण, कर्म और स्वभाव कहे जाते हैं।

Word-Meaning: - (नृम्णानि बिभ्रतम्) अनेक रत्नों को धारण करनेवाले (दिवो महः) द्युलोक के प्रकाशक (सुकृत्यया चारुम्) सुन्दर कर्मों से शोभायमान (तं त्वा) पूर्वोक्त आपकी (सधस्थेषु) यज्ञस्थलों में (ईमहे) स्तुति करते हैं ॥१॥
Connotation: - सम्पूर्ण ऐश्वर्यों का धारण करनेवाला एकमात्र परमात्मा ही है ॥१॥
Reads 410 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'शक्ति का धारक' सोम

Word-Meaning: - [१] हे सोम ! (नृम्णानि बिभ्रतम्) = [strength, wealth] शक्तियों व तेज आदि ऐश्वर्यों को धारण करते हुए (चारुम्) = सुन्दर जीवन को सुन्दर बनानेवाले, (तं त्वा) = उस तुझ को (सुकृत्यया)- = शोभन कर्मों के द्वारा (ईमहे) = [ wish, desire ] चाहते हैं । सोम के रक्षण से हमारी प्रवृत्ति शुभ कर्मों की ओर ही होती है। [२] (महः दिवः) = महान् ज्ञान के (सधस्थेषु) = मिलकर ठहरने के स्थानों के निमित्त हम इस सोम की कामना करते हैं। सोम के रक्षण से हम चित्तवृत्ति का निरोध करके हृदय में प्रभु का दर्शन करते हैं। यह हृदय 'सधस्थ' होता है, यहाँ हम परमात्मा के साथ स्थित हो रहे होते हैं। इस स्थिति में ही हमें महान् ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसलिए 'महः दिवः सधस्थेषु' इन शब्दों का प्रयोग हुआ है ।
Connotation: - भावार्थ- सोमरक्षण से उत्कृष्ट ज्ञान प्राप्त होता है। इसके रक्षण से हम उत्तम कर्मों में प्रेरित होते हैं। यह हमारे लिये शक्ति व धनों को धारण करता है।
Reads 410 times

ARYAMUNI

अथ जगत्कर्तुः गुणकर्मस्वभावा उच्यन्ते।

Word-Meaning: - (नृम्णानि बिभ्रतम्) बहुरत्नधारणकर्त्तारं (दिवो महः) द्युलोकप्रकाशकं (सुकृत्यया चारुम्) मनोहरकृत्यैः शोभायमानं (तं त्वा) पूर्वोक्तं भवन्तं (सधस्थेषु) यज्ञस्थलेषु (ईमहे) स्तुमः ॥१॥
Reads 410 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O Soma, Spirit of peace, purity and power, with holy acts of homage in the halls of yajna, we invoke, adore and worship you, lord of beauty and bliss, and exalt you in action, harbinger of the jewels of wealth, honour and excellence from the lofty regions of the light of heaven.