Viewed 347 times
ऋ॒भुर्न रथ्यं॒ नवं॒ दधा॑ता॒ केत॑मा॒दिशे॑ । शु॒क्राः प॑वध्व॒मर्ण॑सा ॥
English Transliteration
Mantra Audio
ṛbhur na rathyaṁ navaṁ dadhātā ketam ādiśe | śukrāḥ pavadhvam arṇasā ||
Pad Path
ऋ॒भुः । न । रथ्य॑म् । नव॑म् । दधा॑त । केत॑म् । आ॒ऽदिशे॑ । शु॒क्राः । प॒व॒ध्व॒म् । अर्ण॑सा ॥ ९.२१.६
Rigveda » Mandal:9» Sukta:21» Mantra:6
| Ashtak:6» Adhyay:8» Varga:11» Mantra:6
| Mandal:9» Anuvak:1» Mantra:6
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (शुक्राः) हे पवित्रकारक परमात्मन् ! आप (रथ्यम् नवम्) नये घोड़े को (दधाता) वश में रखते हुए (ऋभुर्न) सारथी की तरह (केतम् आदिशे) आप सबको बश में करके ज्ञानादि ऐश्वर्य देते हैं (अर्णसा) आप हमको धनाद्यैश्वर्य देकर (पवध्वम्) पवित्र करिये ॥६॥
Connotation: - जीव करने में स्वतन्त्र और भोगने में परतन्त्र है। ईश्वर कर्मों के भुगाने में उसे ऐसे नियमों में निगडित रखता है, जिसका वह अतिक्रमण कदापि नहीं कर सकता। बड़े-२ सम्राटों को भी कर्मों का फल अवश्यमेव भोगना पड़ता है। इसी अभिप्राय से यह कहा है कि जिस प्रकार जीवों को अपने अधीन रखता है ॥६॥
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
'रथ्य-नव-केत' प्रभु
Word-Meaning: - [१] (ऋभुः न) = 'उरु भाति' ज्ञान से दीप्त समझदार पुरुष की तरह (रथ्यम्) = हमारे शरीर रथ के उत्तम सारथि (नवम्) = [ नु स्तुतौ] स्तुत्य उपासना के योग्य (केतम्) = प्रज्ञानस्वरूप प्रभु को (आदिशे) = कर्त्तव्य कर्मों का आदेश प्राप्त कराने के लिये, हे सोमकणो ! उस प्रभु को मेरे (दधात) = अन्दर स्थापित करो । सोमकणों के रक्षण से मेरे हृदय में प्रभु की स्थिति हो । उस प्रभु से मुझे कर्त्तव्य कर्मों का उपदेश मिलता रहे। [२] (शुक्राः) = हे सोमकणो ! मेरे जीवन को [शुच्] दीप्त व पवित्र करनेवाले वीर्यकणो ! तुम (अर्णसा) = ज्ञानजल के द्वारा (पवध्वम्) = मेरे जीवन को पवित्र करनेवाले होवो |
Connotation: - भावार्थ- सोमरक्षण से प्रभु मेरे शरीर रथ के सारथि बनेंगे। तब भटकने का प्रश्न ही न इन सोमकणों के रक्षण से हमारा ज्ञान भी उत्तरोत्तर बढ़ेगा ।
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (शुक्राः) हे पवित्रकारकपरमात्मन् ! भवान् (रथ्यम् नवम्) नवमश्वं (दधाता) वशमानयन् (ऋभुर्न) सारथिरिव सर्वान् वशमानयन् (केतम् आदिशे) ज्ञानमुपदिशति (अर्णसा पवध्वम्) भवान् मां धनाद्यैश्वर्येण तर्पयतु ॥६॥
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - Just as an expert artist makes a new chariot and controls the motive power in order to reach the destination so, O Soma, let the pure streams flow, purify us, and bring us blissful enlightenment for total fulfilment.
