Go To Mantra

प्र॒वृ॒ण्वन्तो॑ अभि॒युज॒: सुष्व॑ये वरिवो॒विद॑: । स्व॒यं स्तो॒त्रे व॑य॒स्कृत॑: ॥

English Transliteration

pravṛṇvanto abhiyujaḥ suṣvaye varivovidaḥ | svayaṁ stotre vayaskṛtaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

प्र॒ऽवृ॒ण्वन्तः॑ । अ॒भि॒ऽयुजः॑ । सुस्व॑ये । व॒रि॒वः॒ऽविदः॑ । स्व॒यम् । स्तो॒त्रे । व॒यः॒ऽकृतः॑ ॥ ९.२१.२

Rigveda » Mandal:9» Sukta:21» Mantra:2 | Ashtak:6» Adhyay:8» Varga:11» Mantra:2 | Mandal:9» Anuvak:1» Mantra:2


Reads 354 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (प्रवृण्वन्तः) जो लोगों से भजन किया जाता (अभियुजः) जो दूसरों का प्रेरक (सुष्वये) सेवक के लिये (वरिवोविदः) धन देनेवाला (स्वयम्) स्वसत्ता से विराजमान (स्तोत्रे वयस्कृतः) और स्तोता के लिये अन्नादिकों को देनेवाला है ॥२॥
Connotation: - जिन लोगों को परमात्मा की विविध प्रकार की रचना पर विश्वास है तथा जो परमात्मा की अनन्य भक्ति करते हैं, उनको परमात्मा अनन्त प्रकार के ऐश्वर्य प्रदान करता है ॥२॥
Reads 354 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'वयस्कृत्' सोम

Word-Meaning: - [१] ये सोम (प्रवृण्वन्तः) = [ सुवानं संभजन्तः ] उत्पन्न करनेवाले का सम्भजन करनेवाले हैं। जो भी अपने अन्दर इन सोमकणों का सम्पादन करता है, ये सोमकण उसे नीरोग व पवित्र बनाते हुए उसकी सेवा करते हैं। (अभियुजः) = ये सुरक्षित सोमकण उसके शत्रुओं पर आक्रमण करते हैं, उसके अन्दर आ जानेवाले रोगकृमियों को विनष्ट करते हैं और काम-क्रोध आदि को भी उससे दूर करते हैं । [२] (सुष्वये) = उत्तम सवन करनेवाले के लिये (वरिवोविदः) = ये धन को प्राप्त कराते हैं। इनके रक्षण से शरीर के लिये आवश्यक सब वसुओं की प्राप्ति होती है। ये सोम (स्तोत्रे) = प्रभु के स्तवन करनेवाले के लिये (स्वयम्) = अपने आप (वयस्कृतः) = उत्कृष्ट जीवन को करनेवाले होते हैं।
Connotation: - भावार्थ- रक्षित सोम हमारे रोगकृमि रूप शत्रुओं पर आक्रमण करते हैं। उत्तम धनों को प्राप्त कराते हैं । उत्कृष्ट जीवन को करनेवाले हैं।
Reads 354 times

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (प्रवृण्वन्तः) यो हि जनैः सम्यग्भज्यते (अभियुजः) यश्चान्येषां प्रेरकः (सुष्वये) सेवकाय (वरिवोविदः) धनानां दाता च (स्वयम्) स्वसत्तया विराजमानः (स्तोत्रे वयस्कृतः) स एव स्वस्तुतिकर्त्रे अन्नादीनां प्रदाता चास्ति ॥२॥
Reads 354 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - These streams of soma are graciously favourable, readily helpful, harbingers of wealth, honour and fame for the devotees and naturally and by themselves givers of health and longevity for the singers and celebrants of divinity in song.