Viewed 428 times
हस्त॑च्युतेभि॒रद्रि॑भिः सु॒तं सोमं॑ पुनीतन । मधा॒वा धा॑वता॒ मधु॑ ॥
English Transliteration
Mantra Audio
hastacyutebhir adribhiḥ sutaṁ somam punītana | madhāv ā dhāvatā madhu ||
Pad Path
हस्त॑ऽच्युतेभिः । अद्रि॑ऽभिः । सु॒तम् । सोम॑म् । पु॒नी॒त॒न॒ । मधौ॑ । आ । धा॒व॒त॒ । मधु॑ ॥ ९.११.५
Rigveda » Mandal:9» Sukta:11» Mantra:5
| Ashtak:6» Adhyay:7» Varga:36» Mantra:5
| Mandal:9» Anuvak:1» Mantra:5
ARYAMUNI
Word-Meaning: - हे परमात्मन् ! आप (हस्तच्युतेभिः अद्रिभिः) वाणीरूप वज्र से (सुतम्) कूट २ कर (सोमम्) मेरे स्वभाव को (पुनीतन) पवित्र करें ताकि (मधौ) आप के मधुर स्वरूप में (मधु) मीठा बन कर (आधावत) लगे ॥५॥
Connotation: - परमात्मा का वाग्रूपी वज्र जिस पुरुष की अविद्या की लता को काटता है, वह पुरुष सरलप्रकृति बन कर परमात्मा के आनन्दमय स्वरूप में निमग्न होता है ॥५॥
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
'मधु' में मधु का शोधन
Word-Meaning: - [१] (सोमम्) = शरीरस्थ इस सोम [वीर्य] धातु को (पुनीतन) = पवित्र करो। जो सोम धातु (हस्तच्युतेभिः) = दान देने में खुले हाथवालों से [not close-fisted] जिनकी मुट्ठी सदा खुली है, जिनके हाथ से दान के रूप में धन क्षरित होता रहता है, ऐसे (अद्रिभिः) = [to adore] प्रभु का पूजन करनेवालों से सुतम् = उत्पन्न किया जाता है। दान की वृत्ति भोगवृत्ति को समाप्त करती है और इस प्रकार सोमरक्षण का साधन बन जाती है। प्रभु की उपासना भी हमें वासनाओं के आक्रमण से बचाये रखती है। इस प्रकार यह भी सोम की रक्षिका बनती है। [२] (मधौ) = सारे ब्रह्माण्ड के सारभूत उस परब्रह्म में (मधु) = ओषधियों के सारभूत इस सोम का (आधावता) = धावन [शोधन] करो ।
Connotation: - भावार्थ- परब्रह्म में सोम का शोधन यही है कि परब्रह्म के उपासन से वासनाओं से बचे रहना । ये वासनायें ही तो सोम का विनाश करती हैं ।
ARYAMUNI
Word-Meaning: - हे परमात्मन् ! भवान् (हस्तच्युतेभिः अद्रिभिः) वाग्वज्रैः (सुतम्) क्षुण्णम् (सोमम्) मम स्वभावं (पुनीतन) पावयतु येन (मधौ) भवदीयमधुरस्वरूपे (मधु) मधुरो भूत्वा (आधावत) प्रवर्तताम् ॥५॥
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - As soma juice is extracted with stones worked by hands, refined and seasoned with honey and milk, so O lord, let my mind be refined and purified with repeated chants of the sacred voice, and let it be sanctified with the honey of devotion and let it be absorbed in the honey sweet of divinity.
