Go To Mantra
Viewed 416 times

अ॒भि ते॒ मधु॑ना॒ पयोऽथ॑र्वाणो अशिश्रयुः । दे॒वं दे॒वाय॑ देव॒यु ॥

English Transliteration

abhi te madhunā payo tharvāṇo aśiśrayuḥ | devaṁ devāya devayu ||

Mantra Audio
Pad Path

अ॒भि । ते॒ । मधु॑ना । पयः॑ । अथ॑र्वाणः । अ॒शि॒श्र॒युः॒ । दे॒वम् । दे॒वाय॑ । दे॒व॒ऽयु ॥ ९.११.२

Rigveda » Mandal:9» Sukta:11» Mantra:2 | Ashtak:6» Adhyay:7» Varga:36» Mantra:2 | Mandal:9» Anuvak:1» Mantra:2


ARYAMUNI

Word-Meaning: - हे परमात्मन् (ते) तुमको (अथर्वाणः) “न थर्वति स्वाधिकारं न मुञ्चतीत्यथर्वा” जो अपने अधिकार को न छोड़े, उसका नाम अथर्वा है, ऐसे दृढ़विश्वासी विद्वान् (अशिश्रयुः) आश्रयण करते हैं, जो तुम (देवाय) दिव्य शक्तियों के देने के लिये (देवम्) एकमात्र देव हो और (देवयु) “देवमिच्छतीति देवयु” शक्ति की इच्छा करनेवाला पुरुष (पयः) आपके रस को (मधुना) मधुरता के साथ (अभि) भली-भाँति ग्रहण करता है ॥२॥
Connotation: - परमात्मा उपदेश करते हैं कि हे दृढ़विश्वासी विद्वानों ! आप लोग उस रस का पान करो, जिससे बढ़कर संसार में अन्य कोई रस नहीं और उपास्यत्वेन उस देव का आश्रयण करो, जिससे बढ़ कर और कोई उपास्य नहीं। वास्तव में बात भी यही है कि परमात्मा के आनन्द के बराबर और कोई आनन्द नहीं, इसी अभिप्राय से कहा है कि “रसो ह्येव सः रसं हि लब्ध्वा एष आनन्दी भवति” तै० २।७। परमात्मा रस अर्थात् आनन्दरूप है, उसके आनन्द को लाभ करके पुरुष आनन्दित होता है। इसी अभिप्राय से गीता में कहा है कि “यं लब्ध्वा नापरो लाभः” उसको प्राप्त करने के अनन्तर फिर कोई प्राप्तव्य वस्तु नहीं रहती ॥२॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

माधुर्य व प्रभु प्राप्ति

Word-Meaning: - [१] (अथर्वाणः) = [न थर्वति] स्थिर वृत्ति के लोग (ते) = हे सोम ! तेरे (पयः) = रस को अथवा तेरी आप्यायन शक्ति को (मधुना) = माधुर्य के हेतु से (अभि अशिश्रयुः) = सेवन करते हैं । अर्थात् सोम की इस आप्यायनशक्ति से जीवन को वे मधुर बनाते हैं । [२] इस सोम के 'पयस्' को (देवाय) = उस प्रकाशमय प्रभु की प्राप्ति के लिये सेवन करते हैं। यह 'पयस्' देवम् प्रकाशमय है। तथा देवयु उस प्रकाशमय प्रभु से हमें मिलानेवाला है [यु मिश्रणे ] ।
Connotation: - भावार्थ-रक्षित सोम ज्ञानाग्नि को दीप्त करके प्रभु के प्रकाश का साधन बनता है ।

ARYAMUNI

Word-Meaning: - हे परमात्मन् ! (ते) त्वां (अथर्वाणः) दृढविश्वासवन्तो विद्वांसः (अशिश्रयुः) आश्रयन्ते यस्त्वं (देवाय) दिव्यशक्तिप्रदानाय (देवम्) केवलदेवोऽसि तथा (देवयु) दिव्यशक्तिमिच्छुर्जनः (पयः) भवद्रसम् (मधुना) माधुर्येण (अभि) सम्यग्गृह्णाति ॥२॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O Soma, you are the lover of the noble and divine, and you love to bless humanity to rise to divinity. The Atharvans, people on the rock-bed foundation of piety, are steadfast, they direct their concentrated mind to you and drink the life giving nectar mixed with honey sweets of divinity.