Go To Mantra

विश्वा॒: पृत॑ना अभि॒भूत॑रं॒ नरं॑ स॒जूस्त॑तक्षु॒रिन्द्रं॑ जज॒नुश्च॑ रा॒जसे॑ । क्रत्वा॒ वरि॑ष्ठं॒ वर॑ आ॒मुरि॑मु॒तोग्रमोजि॑ष्ठं त॒वसं॑ तर॒स्विन॑म् ॥

English Transliteration

viśvāḥ pṛtanā abhibhūtaraṁ naraṁ sajūs tatakṣur indraṁ jajanuś ca rājase | kratvā variṣṭhaṁ vara āmurim utogram ojiṣṭhaṁ tavasaṁ tarasvinam ||

Mantra Audio
Pad Path

विश्वाः॑ । पृत॑नाः । अ॒भि॒ऽभूत॑रम् । नर॑म् । स॒ऽजूः । त॒त॒क्षुः॒ । इन्द्र॑म् । ज॒ज॒नुः । च॒ । रा॒जसे॑ । क्रत्वा॑ । वरि॑ष्ठम् । वरे॑ । आ॒ऽमुरि॑म् । उ॒त । उ॒ग्रम् । ओजि॑ष्ठम् । त॒वस॑म् । त॒र॒स्विन॑म् ॥ ८.९७.१०

Rigveda » Mandal:8» Sukta:97» Mantra:10 | Ashtak:6» Adhyay:6» Varga:37» Mantra:5 | Mandal:8» Anuvak:10» Mantra:10


Reads 403 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

प्रभु का प्रकाश व शत्रु विनाश

Word-Meaning: - [१] (विश्वा:) = सब (पृतनाः) = शत्रु सेनाओं को (अभिभूतरम्) = अभिभूत करनेवाले (नरम्) = सबको आगे ले चलनेवाले (इन्द्रम्) = शत्रु-विद्रावक प्रभु को (सजूः) = मिलकर स्तवन करते हुए [सह जुषन्ते] उपासक (ततक्षुः) = अपने में निर्मित करते हैं। स्तवन द्वारा प्रभु की दिव्यता को अपने अन्दर बढ़ाते हैं। इस प्रभु की भावना की वृद्धि से सब शत्रुओं को ये जीत पाते हैं। (च) = और (राजसे) = अपने प्रकाशन के लिये (जजनुः) = प्रभु को अपने में प्रादुर्भूत करते हैं। [२] (वरे) = श्रेष्ठता की प्राप्ति के निमित्त उस प्रभु को अपने में प्रादुर्भूत करते हैं, जो (क्रत्वा वरिष्ठम्) = प्रज्ञान व शक्ति से श्रेष्ठतम हैं। (आमुरिम्) = शत्रुओं को मारनेवाले हैं। (उत) = और (उग्रम्) = तेजस्वी हैं, (ओजिष्ठम्) = ओजस्वितम हैं, (तवसम्) = बलवान् हैं और (तरस्विनम्) = वेगवान् हैं।
Connotation: - भावार्थ-स्तुति के द्वारा अपने में हम प्रभु का निर्माण करें। जीवन में दीप्ति के लिये प्रभु को प्रादुर्भूत करें। प्रभु सब शत्रुओं का संहार करते हैं।
Reads 403 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - All the citizens together, in order to elect an equal for the purpose of governance, create and shape Indra, the ruler, the leader who is superior to others in all battles of life, highest by noble creative action, eliminator of negative and frustrative opposition, illustrious, most vigorous and emphatic in expression, courageous and passionate in action.