Viewed 387 times
पिब॑न्ति मि॒त्रो अ॑र्य॒मा तना॑ पू॒तस्य॒ वरु॑णः । त्रि॒ष॒ध॒स्थस्य॒ जाव॑तः ॥
English Transliteration
Mantra Audio
pibanti mitro aryamā tanā pūtasya varuṇaḥ | triṣadhasthasya jāvataḥ ||
Pad Path
पिब॑न्ति । मि॒त्रः । अ॒र्य॒मा । तना॑ । पू॒तस्य॑ । वरु॑णः । त्रि॒ऽस॒ध॒स्थस्य॑ । जाव॑तः ॥ ८.९४.५
Rigveda » Mandal:8» Sukta:94» Mantra:5
| Ashtak:6» Adhyay:6» Varga:28» Mantra:5
| Mandal:8» Anuvak:10» Mantra:5
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
मित्र अर्यमा वरुण
Word-Meaning: - [५] (मित्रः) = सब पापों से अपने को बचानेवाला स्नेहशील [प्रमीते: चायते, मिद् स्नेहने], (अर्यमा) = [अरीन् यच्छति] काम-क्रोध-लोभ को वश में करनेवाला और (वरुणः) = द्वेष का निवारण करनेवाले पुरुष इस (पूतस्य) = वासना- विनाश के द्वारा पवित्र सोम का (तना) = शक्तियों के विस्तार के हेतु से (पिबन्ति) = पान करते हैं। सोमरक्षण के लिये 'मित्र, अर्यमा व वरुण' बनना चाहिये। सुरक्षित सोम शक्तियों के विस्तार का हेतु बनता है। [२] ये मित्र, वरुण व अर्यमा उस सोम का पान करते हैं जो (त्रिषधस्थस्य) = शरीर, मन व बुद्धि रूप तीनों स्थानों में समान रूप से स्थित होता है । शरीर को यह दृढ़ बनाता है, मन को प्रसन्न व मस्तिष्क को दीप्त बनाता है। इस प्रकार इस सोम की स्थिति इन तीनों स्थानों में है। यह सोम (जावतः) = विकासवाला है, सब शक्तियों के विकास का कारण बनता है।
Connotation: - भावार्थ- हम 'मित्र, वरुण व अर्यमा' बनकर सोम का रक्षण करते हैं। यह सोम हमारे शरीर, मन व मस्तिष्क तीनों को समानरूप से उन्नत करता है। यह हमारी शक्तियों के विकास का हेतु होता है।
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - Mitra, men of universal love, Aryama, men of adventure on the paths of rectitude, and Varuna, men of judgement and right choice, continuously drink of this soma created and sanctified by the procreative power of divinity pervading in the three regions of the universe, heaven, earth and the sky.
