Viewed 343 times
बो॒धिन्म॑ना॒ इद॑स्तु नो वृत्र॒हा भूर्या॑सुतिः । शृ॒णोतु॑ श॒क्र आ॒शिष॑म् ॥
English Transliteration
Mantra Audio
bodhinmanā id astu no vṛtrahā bhūryāsutiḥ | śṛṇotu śakra āśiṣam ||
Pad Path
बो॒धित्ऽम॑नाः । इत् । अ॒स्तु॒ । नः॒ । वृ॒त्र॒ऽहा । भूरि॑ऽआसुतिः । शृ॒णोतु॑ । शु॒क्रः । आ॒ऽशिष॑म् ॥ ८.९३.१८
Rigveda » Mandal:8» Sukta:93» Mantra:18
| Ashtak:6» Adhyay:6» Varga:24» Mantra:3
| Mandal:8» Anuvak:9» Mantra:18
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
'बोधिन्मना' प्रभु
Word-Meaning: - [१] वह (वृत्रहा) = वासना को विनष्ट करनेवाला प्रभु (नः) = हमारे लिये (इत्) = निश्चय से (बोधिन्मनाः) = ज्ञानयुक्त मन को देनेवाला हो । प्रभु हमें सदा प्रबुद्ध मन को प्राप्त करायें। वे प्रभु हमारे लिये (भूर्यासुतिः) = खूब ही सोम का सम्पादन करनेवाले हों। यह सोम ही तो मन आदि करणों [साधनों] की शक्ति का वर्धन करता है। [२] (शक्रः) = वह सर्वशक्तिमान् प्रभु हमारी (आशिषम्) = आशी:-इच्छा व प्रार्थना को (शृणोतु) = सुने । प्रभु हमारी सब कामनाओं को पूर्ण करें।
Connotation: - भावार्थ- वासना को विनष्ट करनेवाले प्रभु हमें प्रवुद्ध मन को प्राप्त करायें, हमारे लिये सोम का सम्पादन करें और हमारी कामनाओं को पूर्ण करनेवाले हों।
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - May Indra, lord of universal intelligence, destroyer of darkness, commander of universal success and joy, we pray, know our mind and listen to us for our heart’s desire for success.
